रायपुर

आगजनी की ड़्रोन सी ली गई तस्वीर वायरल... नजारा देख मुंह से निकलेगा बार रे....

रायपुर। राजधानी के भारत माता चौक के पास स्थित बिजली दफ्तर में रखे ट्रांसफार्मर में शुक्रवार दोपहर 1.30 से 2 बजे के आसपास आग लग गई। देखते ही देखते आग ने अपना विकराल रूप धर लिया। करीब ढाई घंटे आगजनी की घटना हो चुके लेकिन अब तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। वहीं ड्रोन कैमरे से आग वे वृहंगम नजारा देख सभी से मुंह से सिर्फ एक ही शब्द निकल रहा है। लोग कह रहे ... बाप रे।

बतादें कि ट्रांसफार्मर में लगी आग को बुझाने के लिए 6 से अधिक दमकल की गाड़ियों मशक्कत कर रही है।वहीं पुलिस के जवान और एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर तैनात है। आग की लपटें 40 फीट से अधिक ऊंची उठ रही है, जिसके कारण आग के पास जाने में काफी दिक्कतें हो रही है। आग बुझाने के लिए दमकलकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। स्थानीय रहवासियों का कहना है कि आग लगने के साथ लगातार ब्लास्ट होने के कारण आग बढ़ती चली गई।