आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा संचालित करते 4 सटोरिये गिरफ्तार
रायपुर। राजधानी पुलिस ने आईपीएल मैच में सट्टा लगवा रहे चार सटोरियों को गिरफ्तार किया है। थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत वीआईपी रोड स्थित गोल्डन स्काई ग्राउण्ड एम्पेरिया पास गली में सेटअप तैयार कर आरोपी क्रिकेट मैच में सट्टा का संचालन कर रहे थे। प्रकरण में संलिप्त आरोपी निखिल धामेजा मध्यप्रदेश एवं मनीष दौलतानी महाराष्ट्र के है निवासी। सटोरियों के कब्जे से 2 नग लैपटॉप, 14 नग मोबाईल फोन एवं करोड़ो रुपये के सट्टा का हिसाब जब्त किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसपी के निर्देश पर आईपीएल मैच में सट्टा लगाने और लगवाने वालों के खिलाफ राजधानी पुलिस लगातार कार्रावाई कर रही है। इसी क्रम में 4 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली कि राजधानी पुलिस ने वीआईपी रोड स्थित गोल्डन स्काई ग्राउण्ड एम्पेरिया के पास गली में कुछ व्यक्ति सेटअप तैयार कर सट्टा का संचालन कर रहे है। जिस पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को धर दबोचा। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम सौरभ प्रेमचंदानी, निखिल धामेजा, मनीष दौलतानी एवं आयुष्मान आहूजा बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें लैपटॉप एवं मोबाईल फोन को चेक करने पर उनके द्वारा लैपटॉप एवं मोबाईल फोन में आई.पी.एल. क्रिकेट मैच के दौरान सेटअप तैयार कर सट्टा संचालित करना पाया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी सौरभ प्रेमचंदानी व्हीआईपी रोड रायपुर और आयुष्मान आहूजा शांतिनगर थाना सिविल लाईन रायपुर का निवासी है। वहीं निखिल धामेजा महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड नं. सिंधी कॉलोनी थाना कोतवाली जिला सिवनी मध्यप्रदेश और मनीष दौलतानी बैराजी टाउन थाना सदर जिला नागपुर महाराष्ट्र का निवासी है।