रायपुर

देश भर के ज्वेलरी दुकान में नकली सोना गिरवी रखवाकर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। देश के अलग अलग शहरों के ज्वेलरी दुकानों में नकली सोना गिरवी रखकर लोगों रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपियों को राजधानी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने राजधानी के  थाना विधानसभा, आरंग और पुरानी बस्ती इलाके में ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया। यहां के दुकान संचालकों की शिकायत के बाद एक्शन में आई पुलिस ने मूलतः मुंबई के रहने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोंदेकला में साई ज्वेलर्स के नाम से दुकान चलाने वाले महेश थवाईत ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि विशाल कुमार सोनी नाम के व्यक्ति ने सोने की ब्रेसलेट गिरवी रखा। पहले तो पीड़ित ने उसे 2.60 लाख रुपये दे दिए, बाद में संदेह होने पर पुनः जांच की तो ब्रेसलेट सोना का नहीं निकली। आरोपियों ने इसी प्रकार आरंग के समृद्धि ज्वेलर्स से भी ठगी की।

एसपी के निर्देश पर पुलिस ने दुकान के सीसीटीवी कैमरों की जांच और आरोपियों को चिन्हाकिंत कर उन्हें पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम साहेब बैनर्जी एवं अक्षय सोनी निवासी महाराष्ट्र बताया। आरोपियों ठगी की घटना को अंजाम देने के लिए मुंबई से रायपुर फ्लाइट में आना-जाना करते थे। आरोपितों ने मध्यप्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड एवं गुजरात सहित अन्य कई राज्यों में इसी तरीका से ठगी की है।