रायपुर

टाटा मोटर्स के विशिष्ट अवार्ड से सम्मानित....जायका ऑटोमोबाइल्स एण्ड फायनेंस प्रा.लि

रायपुर | टाटा व्यवसायिक वाहनों के अधिकृत विक्रेता जायका ऑटोमोबाइल्स एण्ड फायनेंस प्रा.लि. ने पिछले वित्तीय वर्ष की चौथी तिमाही में पश्चिमी क्षेत्र में सर्वाधिक टाटा मैजिक वाहनों के विक्रय का नया कीर्तिमान रचा है। विगत दिनों मुंबई में आयोजित एक भव्य समारोह में टाटा मोटर्स लि. के वाइस प्रेसिडेंट राजेश कौल तथा गिरीश वाघ (एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर) ने इस उपलब्धि के लिए जायका ऑटोमोबाइल्स एण्ड फायनेंस प्रा.लि. के मैनेजिंग डायरेक्टर रोहित काले को अवार्ड प्रदान किया। बहुत ही गर्व का विषय है की रायपुर छत्तीसगढ़ में स्थापित जायका ऑटोमोबाइल्स एण्ड फायनेंस प्रा.लि.ने पश्चिमी क्षेत्र के साथ ही साथ पुरे भारत वर्ष में रायपुर को गौरान्वित किया है | ज्ञातव्य है कि जायका ऑटोमोबाइल्स एण्ड फायनेंस प्रा.लि. टाटा मोटर्स की छत्तीसगढ़ राज्य की सर्वाधिक पुरानी एवं वृहत डीलरशिप है।