हिन्दू नववर्ष, रामनवमीं, नवरात्र और हनुमान जन्मोत्सव 9 अप्रैल से... 17 तक होगा विविध आयोजन
रायपुर। तात्यापारा स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में बुधवार, 9 अप्रैल से 17 अप्रैल तक श्री राम जन्मोत्सव और 23 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान प्रतिदिन विविध कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान 9 से 16 अप्रैल तक प्रतिदिन कीर्तनकार पं शशांक सुहास देशपांडे श्री हरि कीर्तन करेंगे। हारमोनियम में संगत श्री मनोगर राव शेवलीकर और तबले पर गिरीश काळे संगत देंगे।
मंदिर समिति के अध्यक्ष चंद्रकांत मोहंदीवाले ने बताया कि 9 अप्रैल से शुरू होने वाले इस आयोजन के पहले दिन 9 अप्रैल को सुबह प्रभात फेरी और दोपहर 3 बजे महिलाओं द्वारा सुंदरकांड का पाठ होगा। दूसरे दिन 10 अप्रैल को शाम चार बजे फूलों की रंगोली सजाओं प्रतियोगिता होगी। तीसरे दिन गुरुवार, 11 अप्रैल को व्यंजन प्रतियोगिता और चौथे दिन 12 अप्रैल को कनिष्ठ महिला मंडल का भजन होगा। शनिवार 13 अप्रैल को चैत्र गौर हल्दी, कुंकुं और रविवार 14 अप्रैल को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता होगी। 15 अप्रैल को झूला सजाओं प्रतियोगिता, 16 अप्रैल को सुंदरकांड पाठ और 17 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से राम जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
मोहंदीवाले ने आगे बताया कि हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन 23 अप्रैल को सुबह 5.30 बजे से भजन के साथ शुरू होगा। हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ और सुंदर कांड का पाठ शाम को किया जाएगा। इस दौरान 9 से 16 अप्रैल तक प्रतिदिन रात 9 बजे से कीर्तनकार पं शशांक सुहास देशपांडे श्री हरि कीर्तन करेंगे। हारमोनियम में संगत श्री मनोगर राव शेवलीकर और तबले पर गिरीश काळे संगत देंगे।