‘सहयोग’ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस... नवीन कार्यकारिणी का गठन.. अपर्णा काळेले बनीं अध्यक्ष
रायपुर। राजधानी रायपुर की सहयोग जेष्ठ नागरिक मंच ने 7 अप्रैल को अपना 20वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। मंच की सदस्य अपर्णा काळेले अध्यक्ष और ज्योत्सना भाटे उपाध्यक्ष चुनी गई। वहीं सचिव पद की जिम्मेदारी रविकांत भागवत और कोषाध्यक्ष दीपक पात्रीकर चुने गए।
मंच के वरिष्ठ सदस्य और चुनाव अधिकारी श्याम सुंदर खंगन और डा. देवरस ने बताया कि सहयोग जेष्ठ नागरिक मंच ने 7 अप्रैल को महाराष्ट्र मंडळ रायपुर में 20वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस मंच की स्थापना 9 अप्रैल 2005 को हुई थी। इसमें वर्तमान में 75 सदस्य है। समाज के वरिष्ठ सदस्यों के मनोरंजन के लिए प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को इन सदस्यों की बैठक होती है। जिसमें विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रमों के साथ-साथ आध्यात्मिक एवं सामाजिक विषयों पर चर्चा एवं लघु नाटिकाओं का मंचन किया जाता है एवं छोटे-छोटे खेल हाउजी तंबोला इत्यादि खेला जाता है।
श्याम सुंदर खंगन ने आगे बताया कि आज हुई बैठक में 45 सदस्य उपस्थित थे। आने वाले 9 तारीख से शुरू होने वाले हिंदू नव वर्ष एवं राम नवरात्रि के उपलक्ष्य में श्रीराम के भजनों का गायन वादन ज्योत्सना भाटे, प्रमोद बोरवणकर, शुभदा गिजरे द्वारा किए गए। सभी सदस्यों ने शत प्रतिशत मतदान की शपथ ली। कार्यक्रम का संचालन दिव्या पात्रीकर ने किया।