रायपुर

छत्तीसगढ़ में आने वाले तीन दिनों तक आंधी तूफान के साथ बारिश की चेतावनी...

रायपुर | छत्तीसगढ़ का मौसम बदल गया है | प्रदेश के कई जिलों में बारिश, आंधी तूफान और ओले गिर रहे हैं | इससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिली है साथ ही साथ पारा भी नीचे लुढ़क गया है | आने वाले तीन दिनों तक फिर से मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी दी है | 

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में 9 अप्रैल से 11 अप्रैल तक आंधी तूफान गरज चमक के साथ बारिश गिरने व कही कहि ओले बरसने की संभावना जताई थी | इन तीन दिनों के दौरान कई जगहों पर आंधी तूफान गरज चमक के साथ बारिश भी हुई | 

मंगलवार सुबह रायपुर के साथ ही प्रदेश के एक दो जगहों पर ओले गिरे है | लोगों को गर्मी से राहत मिलने के साथ ही साथ ठंड का एहसास भी हुआ है | बारिश से शहर में अधिकतम तापमान 3 से 12 डिग्री तक नीचे गिरने की आशा है | 

मौसम वैज्ञानिक बीके चिंधालोरे ने बताया "10 से 12 अप्रैल तक प्रदेश के कुछ स्थानों पर फिर से हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है | उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा से लेकर दक्षिण तमिलनाडु तक एक द्रोणिका 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर बनी हुई है | इसके प्रभाव से मौसम में बदलाव दिख रहा है | राजधानी रायपुर में चार दिन पहले तक तापमान अधिकतम 41 डिग्री तक पहुंच गया था जो सोमवार को 29 डिग्री पर पहुंच गया | 

राजधानी में सुबह कुछ देर तक ओले भी गिरे हैं | प्रदेश के शहरों में अधिकतम तापमान अब तक जितना नीचे गिरना था जाना था जा चूका है लेकिन अब एक से दो डिग्री तक कम या ज्यादा हो सकता है | 

सोमवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बीजापुर में 35.5 डिग्री दर्ज किया गया | रायपुर का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री, माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री न्यूनतम तापमान 20.02 डिग्री, बिलासपुर का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री, पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री, अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री, जगदलपुर का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री, दुर्ग का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री न्यूनतम तापमान 20 डिग्री, राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया | 

छत्‍तीसगढ़ में एक बार फिर से मौसम में भरी बदलाव देखने को मिल रहा है। जहां सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में हल्‍की व तेज बारिश हुई। वहीं आज मंगलवार से अगले तीन दिनों तक यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस और समुद्र से आ रही नमी के कारण ऐसे हालात बन रहे हैं। प्रदेश में हुई बारिश से दिन के तापमान में तेजी से बहुत गिरावट आई। पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले तीन दिनों भी जारी रहेगा। मौसम वैज्ञानिक एसपी चंद्राकर ने जानकारी दी है कि अप्रैल के पहले सप्‍ताह में बारिश की संभावना हर साल रहती है। इस बार भी बारिश हो रही है। आने वाले एक सप्‍ताह तक भीषण गर्मी से रायपुर समेत छत्‍तीसगढ़ में राहत रहेगी।