स्किल डेवलपमेंट शिविर में महिलाओं ने सीखा हर्बल लिपिस्टिक और कपड़े के बैग बनाना
रायपुर। महावीर इंटरकांटिनेंटल सर्विस आर्गेनाइजेशन रायपुर द्वारा महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति 2024 के अंतर्गत स्किल डेवलपमेंट शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पहुंच बड़ी संख्या में महिलाओं ने हर्बल साबुन, हर्बल फिनायल, हैंडवाश, डिशवाश, लिपिस्टिक, कपड़े के बैग, बांस की चाय बनाना सीखा।
शिविर का उद्घाटन विधायक एवं पूर्व मंत्री राजेश मूणत के मुख्य आतिथ्य में हुआ। अध्यक्षता विधायक पुरंदर मिश्रा ने की। विशेष अतिथि के रुप में विजय कांकरिया अध्यक्ष ऋषभदेव जैन मंदिर ट्रस्ट, अभय भंसाली कार्यकारी अध्यक्ष, नरेश बैदमुथा ट्रस्टी, राजेन्द्र गोलछा ट्रस्टी, उज्वल झाबक ट्रस्टी, जितेन्द्र गोलछा अध्यक्ष महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति 2024, सुरेश कांकरिया एवं संपत झाबक उपस्थित थे।
विधायक राजेश मूणत एवं पुरंदर मिश्रा ने 12 स्टाल के फीते को खोलकर स्किल डेवलपमेंट शिविर का उद्घाटन किया व प्रत्येक स्टाल पर जो प्रशिक्षण दिया जा रहा था उसका मुआयना किया व सभी को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की। मूणत ने इस रोजगारोन्मुखी स्किल डेवलपमेंट शिविर के आयोजन की भूरि भूरि प्रशंशा करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम का सतत् जारी रखना चाहिए व एक परमानेंट केन्द्र स्थापित किया जाना चाहिए।
विधायक पुरंदर मिश्रा ने शिविर की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन बहुत महत्वपूर्ण है ओर यहां पर सामग्री बनाना सिखाया जा रहा है ओर उसका विपणन भी सिखाया जाएगा जो कि अति आवश्यक है। उन्होंने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए हर तरह के सहयोग के लिए हमेशा तैयार रहूंगा।