रायपुर

गुढ़ियारी आगजनी... सीसीटीवी फूटेज में आगजनी को लेकर आया नया खुलासा.. जानिए कैसे फैली आग

रायपुर। रायपुर के गुढ़ियारी स्थित बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर गोदाम में लगी भीषण आग को लेकर नया खुलासा सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज के वायरल होने के बाद यह स्पष्ट हुआ कि कैसे एक छोटी सी चिंगारी ने झाड़ियों के रास्ते इतना भयंकर रुप ले लिया। आगजनी की इस घटना से विभाग को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।

वायरल सीसीटीवी फूटेज में यह साफ नजर आ रहा है कि कट आउट बाक्स से निकली चिंगारी देखते ही देखते झाड़ियों के रास्ते ट्रांसफार्मर तक पहुंची और तेल से भरे ड्रमों के कारण आग बहुत तेजी से फैल गए। आगजनी की इस घटना में करीब तीन एकड़ में फैला आइल पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

बतादें कि शुक्रवार दोपहर गुढ़ियारी स्थित बिजली ट्रांसफार्मर गोदाम में भीषण आग लग गई। वहां रखे ट्रांसफार्मर पटाखों की तरह फूटने लगे। रायपुर सहित दुर्ग और इंडस्ट्रीयल बेल्ट से बुलाई गई फायर ब्रिगेड की टीम ने 8 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू  पाया। घटना के दिन देर शाम मुख्यमंत्री साय मौके पर पहुंचे और जांच के आदेश दिया। जिसके बाद जांच कमेटी बनाई गई।