अब तक किए गए इतने करोड़ सीज....जारी आचार संहिता के दौरान राज्य में
रायपुर | लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के लिए कुछ ही दिन शेष रह गए है। इसी के मद्देनजर छत्तीसगढ़ में सियासी सरगर्मियां भी बढ़ी हुई है। नेताओं का अलग अलग जगहों में दौरा भी लगातार जारी है।
जारी प्रेस नोट में प्रथम एवं द्वितीय चरण हेतु अंतिम रूप से प्राप्त नामांकन,आचार संहिता के उल्लंघन, प्रचार-प्रसार से सम्बन्धी अनुमति आवेदन, बैनर, पोस्टर निकालने की कार्यवाही एवं अब तक की गई जब्ती सामग्री और अन्य जानकारी दी गई है। जारी प्रेस नोट के अनुसार अलग-अलग जिलों में वाहनों की जांच के दौरान 10 करोड़ 50 रुपए सीज किए गए हैं। जबकि 79 लाख का शराब समेत अन्य सामग्री जब्त किए गए है।