इंडियन प्रीमियर लीग के मैचो में ऑनलाईन सटटा खिलाते आरोपी गिरफ्तार... मोबाइल जब्त
रायपुर। राजधानी पुलिस ने आईपीएस में सट्टा खिला रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी गुजरात टाईटस और राजस्थान रायल्स के बीच चल रहे मैच में सट्टा खिला रहा था। आरोपी के पास से एक नग मोबालइ और सट्टा लिंक बरामद किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 11 अप्रैल को टेलीफोन से सूचना मिली कि बनियान ट्री के पास सौरभ मिश्रा नामक लडका इंडियन प्रीमियर लीग में चल रहे क्रिकेट मैच गुजरात टाईटस व राजस्थान रायल्स के बीच मैच मे सटटा खिला रहा है। सूचना पर मौका पहुंचकर आरोपी सौरभ मिश्रा पिता सुशील मिश्रा उम 26 वर्ष सा०- भवानी नगर थाना खम्हारडीह रायपुर के कब्जे से 1 नग वीवो कम्पनी का मोबाईल जिसमें जियो का सिम लगा हुआ था।
जब्त मोबाइल के स्क्रीन शाट जिसमे सटटा लिंक REDDYCARE.IN व CRICBET99 लिखा, 1 नग सटटा पटटी लिखा कापी, 1 नग डाट पेन, नगदी रकम 1420 रुपये जब्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।