रायपुर

जैन श्रीसंघ के मेडिकल कैंप में बड़ी संख्या में पहुंच लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच

रायपुर। जैन श्री संघ गुढ़ियारी द्वारा भगवान महावीर जन्म कल्याण महोत्सव के उपलक्ष में मारुति मंगलम भवन गुढ़ियारी में निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में पहुंच लोगों ने स्वास्थय जांच कराई। हेरिटेज हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित इस शिविर में डॉक्टर निश्चल तिवारी, डॉ प्रशांत कुलकर्णी, डॉ. ममता लालवानी, डॉ. अदिति चौबे , डॉ भरत अग्रवाल, डॉ विकास मिश्रा ने अपनी सेवाएं दी।

शिविर में ब्लड शुगर, बीपी, कोलेस्ट्रॉल,  ईसीजी की निशुल्क जांच की गई। शिविर के आयोजन में निलेश लुनिया, विकास सेठिया, प्रभात चोपड़ा, इंदौर सराफ, संदीप सराफ, संदेश चोपड़ा आदि का सहयोग रहा। इसके साथ ही श्री हनुमान मंदिर ट्रस्ट गुढ़ियारी का विशेष योगदान रहा। जिन्होंने मारुति मंगलम भवन उपलब्ध करवाया। यहां बता दें कि गुढ़ियारी श्रीसंघ भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। वह प्रभात फेरी में भी सक्रिय भूमिका का निर्वहन कर रहा है।