लोकसभा निर्वाचन-2024 : छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण के मतदान के लिए मतदान दलों की रवानगी शुरू
रायपुर | छत्तीसगढ़ में लोकसभा निर्वाचन-2024 के अंतर्गत प्रथम चरण के मतदान के लिए बस्तर लोकसभा क्षेत्र में आज मतदान दलों को हेलीकाप्टर से मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। संवेदनशील क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर से भेजे जा रहे हैं मतदान दल |

उल्लेखनीय है कि लोकसभा निर्वाचन 2024 के प्रथम चरण अंतर्गत बस्तर लोकसभा क्षेत्र में मतदान की तिथि 19 अप्रैल 2024 और मतगणना तिथि 4 जून 2024 है।