रायपुर

सीएम हाउस में मनाया गया हनुमान प्रकटोत्सव.. मुख्यमंत्री ने परिवार के साथ की पूजा-अर्चना

रायपुर | आज देश और विदेश में राम भक्त महावीर हनुमान जी के प्रकटोत्सव का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा हैं। इस मौके पर बजरंगबली के मंदिरों को फूलों से सजाया गया हैं और भोग-भंडारे का दौर जारी हैं। जगह-जगह हनुमान चालीसा के साथ लोग भगवान शिव के 11वें रुद्रावतार हनुमान जी की पूजा-अर्चना और भक्ति में लीन हैं।

आज रायपुर में स्थित मुख्यमंत्री आवास में हनुमान जी के प्रकटोत्सव का पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। सीएम विष्णुदेव ने इस मौके पर पत्नी, बच्चे और परिवार जनों के साथ भगवान् हनुमान जी की पूजा अर्चना की और प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की। अपने एक्स अकाउंट पर सीएम ने लिखा  “प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त, केशरीनंदन भगवान हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में सपरिवार पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए मंगलकामना की” |