रायपुर

डायल 112 की त्वरित कार्यवाही से सकुशल घर पहुंची 5 वर्षीय बालिका

रायपुर | आम नागरिको की मदत लिए पुलिस हमेशा ही तैयार रहती है | ऐसा ही एक  त्वरित कार्यवाही का नजारा बिलासपुर में देखने में आया | डायल 112 छ०ग० द्वारा जनकल्याण के दृष्टिकोण से लगातार कार्य किया जा रहा है इसी कड़ी में दिनांक 27/04/24 को डायल 112 कमांड सेंटर रायपुर को सूचना प्राप्त हुई | 

बिलासपुर शहर के सरकंडा क्षेत्र में एक 5 वर्षीय बालिका गंगा कॉलोनी में रोते हुए इधर उधर भटक रही है और किसी से बात भी नहीं कर रही है | घटना की गंभीरता को देखते हुए सिविल लाइन डायल 112 टीम 6 मिनट के भीतर उस बालिका तक जा पहुची ।

जहां मासूम पाँच साल की बच्ची बहुत परेशान थी | डरी सहमी सी थी और लगातार रो रही थी, जिस के कारन नाम पता पूछने पर वह कुछ नहीं बता पा रही थी टीम द्वारा बच्ची को रोते हुए शांत कराया गया एवं त्वरित कार्यवाही करते हुए बच्ची को 112 वाहन में बैठा कर आस पास पूछताछ शुरू  की गई।

पूछताछ करते हुए पास के गार्डन में खेल रहे बच्चों को बुलाकर पूछने पर बच्चो द्वारा बच्ची को पहचान लिया गया एवं सोनगंगा कॉलोनी सरकंडा में बच्ची का घर है ऐसा बताया गया। 112 की टीम बिना देर किए बच्ची के घर पहुँची गई एवं उसे उसके माता-पिता व परिजनों को सौपा गया साथ ही अच्छे से रखने की सख्त हिदायत भी दी गई ।

अपनी बिटिया को सकुशल पा कर माता-पिता व परिजनों के चेहरे पर मुस्कान वापस आई। उन्होंने बिलासपुर पुलिस एवं डॉयल-112 को उनके इस कार्य के लिए दिल से आभार व्यक्त किया। पुलिस अधीक्षक ज़िला बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा टीम के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की गई।