पाॅवर कंपनी से मुख्य अभियंता आईएन केथवास को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी से मुख्य अभियंता सतर्कता (एलटी ) आई़़एन केथवास को 37 वर्षों 3 माह की सेवा उपरान्त कंपनी दायत्वों से सेवानिवृत्त कर भावभीनी विदाई दी गई। मुख्यालय विद्युत सेवाभवन में मानव संसाधन (सीएसपीटीसीएल) द्वारा आयोजित विदाई कार्यक्रम में एमडी जनरेशन एसके कटियार, एमडी ट्रांसमिशन राजेश शुक्ला ने उन्हें कंपनी द्वारा प्रदत्त प्रमाण पत्र, शाॅल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कार्यपालक निदेशक भीम सिंह कंवर एवं आरए पाठक ने पुष्पगुच्छ से उनका स्वागत किया।