सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वाह करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान, एसएसपी ने किया सम्मानित
रायपुर | सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचा उनकी जान बचाने वाले शहर के 5 नागरिकों को एसएसपी संतोष सिंह ने नेक इंसान पुरस्कार से सम्मनित किया है। सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने लोगों को प्रोत्साहित करने एसएसपी संतोष सिंह घायलों की मदद करने वालों को हर माह गुड सेमेरिटंस (नेक इंसान) होने का प्रमाणपत्र देते हुए उन्हें सम्मानित करने का कार्य कर रहे हैं। साथ ही यह सन्देश भी दे रहे है कि आम नागरिक इस प्रकार की मदत को आगे आये |
पिछले माह मई में घायलों को मदद करने वाले जिले के 6 नागरिकों को एसएसपी ने सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया है। घायलों की मदद करने वालों के सम्मान में थानों के अलावा शहर के प्रमुख चौराहों पर पोस्टर भी लगाया जा रहे है। एसएसपी ने शहर के युवाओं से घायलों की जान बचाने उनकी मदद करने की अपील भी की है।
राजा यदु खमतराई में पदस्थ हेड कांस्टेबल जो अपनी बाइक में जाते समय डूडा के पास मवेशी से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गये थे, उन्हें अपनी बाइक में ले जाकर एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराकर जान बचाई। घटना 24 मई की है।
कामता प्रसाद यादव कामता ने 30 मई को गोबरा नवापारा बस स्टैंड के पास सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को डायल 112 की मदद से अस्पताल पहुंचाया व उनकी मदत भी की।
संदीप साहू मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के रिंग रोड तीन में सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को डायल 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाने में मदद की थी।
सोनू अग्रवाल, रसल सिंह सोनू तथा रसल सिंह ने 31 मई को देर रात शंकर नगर एक्सप्रेस वे ओवरब्रिज के पास गंभीर रूप से घायल दो व्यक्ति को उपचार कराने, अस्पताल ले जाने डायल 108 को कॉल किया। एंबुलेंस आने में देरी होने पर सोनू तथा रसल ने घायलों को अपनी गाड़ी से उपचार कराने अस्पताल ले जाकर भर्ती कर उनकी जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी।