दिल्ली दौरे से लौटे वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट को लेकर कहा : छत्तीसगढ़ को मिल सकती है बड़ी सौगातें
रायपुर | दिल्ली दौरे से लौटे वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट को लेकर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा की | उन्होंने कहा, 2047 विकसित भारत की बुनियाद रखने वाला बजट ऐतिहासिक होगा | छत्तीसगढ़ को आधारभूत संरचना और अन्य क्षेत्रों में बड़ी सौगातें मिल सकती है | स्पेशल सेंट्रल एसिस्टेंस पर विशेष चर्चा हुई है | ब्याज मुक्त इंटरेस्ट फ्री लोन देने पर भी चर्चा हुई है | इसके लिए केंद्रीय वित्त मंत्री से विशेष आग्रह किया गया है |
मंत्री चौधरी ने कहा, पार्ट 2 में ग्रीन फील्ड सिटी को जोड़ने की कवायद भी की गई | डीएमएफ में प्रत्यक्ष रूप से प्रभावी क्षेत्र को रेडेफाइन करने का आग्रह किया गया है |
नवाचार आयोग बंद करेगी राज्य सरकार, इस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा, कांग्रेस ने गलत एजेंडे के तहत कई चीजों को रखे थे | सीएम के नेतृत्व में सभी की पुनर्समीक्षा चल रही है | मुख्यमंत्री साय के साथ चर्चा परिचर्चा चल रही है | 2024 कई मायनों में महत्वपूर्ण होने वाला है | 50 वर्षों का रोड मैप रखने का काम राज्य नीति आयोग और योजना आयोग के माध्यम से वित्त विभाग में चल रहा है | राज्य स्थापना दिवस के दिन कई डेलीबेरेशन की ओर आगे बढ़ रहे हैं | 2024 में नई औद्योगिक नीति लाने का निर्देश सीएम साय ने दिया है |