रायपुर

CM विष्णुदेव ने की शिक्षा विभाग की समीक्षा... अब स्कूलों का नियमित निरीक्षण... सिंगल टीचर वाले स्कूल में होगी पोस्टिंग

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा की।  सीएम हाउस में आयोजित बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग के अफसर मौजूद रहे। बता दें लोकसभा चुनाव के बाद से मुख्यमंत्री विष्णु साय लगातार विभागों की समीक्षा कर रहे हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफा देने के बाद से मुख्यमंत्री ही स्कूल शिक्षा विभाग संभाल रहे हैं।

आज की बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग के अफसरों ने मुख्यमंत्री को विभागीय कामकाज का प्रजेंटेशन दिया. मुख्यमंत्री ने स्कूलों की गुणवत्ता पर जोर देते हुए कहा कि स्कूलों के नियमित निरीक्षण होना चाहिए। बैठक में अफसरों ने बताया कि छत्तीसगढ़ के 300 से अधिक स्कूलों में एकल शिक्षक है. यानी एक शिक्षक है।

पता चला है कि मुख्यमंत्री ने इन स्कूलों में शिक्षकों की संख्या बढ़ाने के निर्देश अफसरों को दिए हैं। इसके लिए युक्तियुक्तकरण किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूलों का रेगुलर निरीक्षण होना चाहिए। अफसरों को देखना चाहिए कि स्कूलों में क्या कमी है, कैसे उन समस्याओं को दूर किया जा सकता है। प्रधानमंत्री ने मन की बात में स्कूलों में पेड़ लगाने का आव्हान किया था। मुख्यमंत्री ने उसका हवाला देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के सारे स्कूलों में पेड़ लगाएं जाएं। बैठक में स्कूलों में शिक्षकों की कमी पर भी विचार किया गया।