रायपुर

महाराष्ट्र मंडल परिवार की बेटी ने कॉमनवेल्थ गेम्स फेंसिंग में जीता रजत पदक

रायपुर। परिवार का कोई सदस्य सफलता की बुलंदी को छुए तो पूरा परिवार हर्ष से भर उठता है। ऐसा ही समय इन दिनों महाराष्ट्र मंडल परिवार के लिए आया है। महाराष्ट्र मंडल परिवार के सदस्य बेनी जैकब की बेटी रीबा ने क्राइस्टचर्च न्यूज़ीलैंड में चल रहे 2024 कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप में एपी इवेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत मेडल प्राप्त किया। रीबा की इस सफलता पर महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले, सचिव चेतन दंडवते, उपाध्यक्ष गीता दलाल, सहसचिव सुकृत गनोदवाले, संत ज्ञानेश्वर स्कूल के प्रभारी परितोष डोनगांवकर, प्राचार्य मनीष गोवर्धन और मंडल की पूरी कार्यकारिणी ने शुभकामनाएं दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

महाराष्ट्र मंडल के सहसचिव सुकृत गनोदवाले ने बताया कि महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित संत ज्ञानेश्वर के इलेक्ट्रिशियन बेनी जैकब की बेटी रीबा ने देश और प्रदेश के साथ महराष्ट्र मंडल परिवार का नाम रौशन किया। सेमी फाइनल में भारत ने मेज़बान न्यूज़ीलैंड को 45-37 पराजित किया, जिसमें रीबा ने 17 अंक लेकर टीम को जीत दिलाई। फाइनल में भारतीय टीम की इंग्लैंड से हांर का सामना करना पड़ा, जिसका स्कोर 37-45 रहा। फाइनल में भी रीबा ने अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए अकेले ही 22 अंक लेकर टीम का स्कोर सम्मान जनक स्थिति में ला दिया। भारतीय टीम की पांच सदस्यीय टीम में छत्तीसगढ रायपुर की रीबा बैनी, रूपाली साहू बिलासपुर, निवेदिया नायर केरल, गुरसीमरण कौर पंजाब और सेजल गुलिया हरियाणा से शामिल थीं।

रीबा की प्रतिभा को देखते हुए महाराष्ट्र मंडल के सह सचिव सुकृत गनोदवाले ने अपने स्तर पर रीबा की परदे के पीछे से जितनी हो सके मदद की। शासन स्तर पर भी रीबा का अच्छा सपोर्ट मिला। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी रीबा को सपोर्ट किया। रीबा ने अपने इस प्रदर्शन का श्रेय मातापिता एवं उसके प्रारंभिक गुरु एवं वर्तमान गुरु को देती है। प्रारंभिक गुरु प्रवीण कुमार, जानसन सोलोमन, मोहनीश वर्मा एवं वर्तमान मेंटोर एवं तराशने का काम केरला के सागर लागू ने किया।