रायपुर

थोड़ी देर में शुरू होगी विधानसभा कार्य मंत्रणा समिति की बैठक... पहुंचे विस अध्यक्ष और सीएम

रायपुर। विधानसभा सत्र शुरू होन के पूर्व आज सावन के पहले सोमवार के दिन विधानसभा के समिति कक्ष में कार्य  मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित की गई है। बैठक मेँ शामिल होने के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,  नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री अरुण साव विधानसभा पहुंच चुके है।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह की अध्यक्षता में आज यहां विधानसभा के समिति कक्ष में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक होगी। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री द्वय श्री अरुण साव सहित समिति के सदस्य उपस्थित हैं।