रायपुर

छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल के पूर्व अध्यक्ष का निधन... दिल्ली में ली अंतिम सांस

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल के पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन का गुरुवार रात नईदिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें कल देर शाम सीने में दर्द की शिकायत के बाद एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वे जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता और इस्लामपुर क्षेत्र से विधायक भी थे।

बता दें कि राजीव रंजन पूर्व की रमन सिंह सरकार में छत्तीसगढ़ राज्य बिजली बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में लम्बा कार्यकाल रहा। पद छोड़ने के बाद वे पटना चले गए जहां उन्होंने जेडीयू ज्वाइन किया। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बिहार इंजीनियरिंग कॉलेज में शिक्षा प्राप्त की थी। राजीव रंजन जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे और इस्लामपुर क्षेत्र से विधायक भी थे। झारखंड राज्य बिजली बोर्ड के अध्यक्ष भी रहे हैं।

स्वर्गीय रंजन के पिता रामशरण प्रसाद सिंह जाने-माने कांग्रेसी नेता थे। वे प्रदेश अध्यक्ष सहित कई मुख्यमंत्री के मंत्रिमंडल में महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी संभाले थे। इसके अलावा, राजीव रंजन के ससुर सिद्धेश्वर प्रसाद भी केंद्रीय मंत्री और त्रिपुरा के राज्यपाल के रूप में अपनी सेवा दे चुके थे। उनके निधन से नालंदा जिला के राजनीतिक गलियारे में शोक का लहर व्याप्त हो गया है।