रायपुर

त्रिमूर्ति महिला समिति ने मनाया हरित श्रृंगार... खेले हाउजी गेम

रायपुर। सावन की महीना हो और महिलाएं हरित श्रृंगार न करें ऐसा हो ही नहीं सकता। त्रिमूर्त महिला समिति लाखेनगर ने भी सावन में हरित श्रृंगार मनाया। जिसमें समिति की महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। सभी ने हाउजी गेम खेले और सावन के गीत गाए। हरी साड़ी के साथ ड्रेस कोड में पहुंची महिलाओं ने सावन झूले का भी आनंद लिया।

समिति की अध्यक्ष गीताजंलि और सचिव कमल सावरकर ने बताया कि नाग पंचमी के अवसर पर समिति की ओर से हरित श्रृंगार का आयोजन किया गया। समिति की सभी महिलाएं हरी साड़ी के साथ ड्रेस कोड में पहुंची थी। महिलाओं ने सर्वप्रथम भगवान शिव की स्तुति की फिर सभी ने सावन के गीत गाए। नन्हा सा बच्चा भोलेनाथ बनकर आयोजन में पहुंचा था, जिसने कार्यक्रम की शोभा बढ़ा दी।

कार्यक्रम में भोलेनाथ और राधाकृष्ण की वेशभूषा में पहुंची महिलाओं ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और इस दौरान महिलाओं का हरिहर मिलाप हुआ। इस दौरान मंजू वैष्णव, भारती भेलावे, प्रीति गहीर, सुधा शर्मा, बिजेश चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में समिती की महिलाएं उपस्थित थीं।