रायपुर

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्यों का किया जाएगा प्रचार

 रायपुर। प्रदेश कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक कांग्रेस के हाथ से हाथ जोडो अभियान के प्रभारी पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की उपस्थिति में हुई। बैठक 26 जनवरी से शुरू होने वाले हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की तैयारी और कार्यक्रम की विस्तृत रणनीति बनाई गई।