रायपुर

प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया

रायपुर। श्री दिगम्बर जैन पंचायत ट्रस्ट मालवीय रोड रायपुर (बड़े मंदिर) में प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ जन्म कल्याण का महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। ट्रस्ट कार्यकारिणी के अध्यक्ष संजय जैन एवं सचिव राजेश रज्जन जैन ने बताया कि आज सुबह 7.30 बजे मालवीय रोड स्थित बड़े मंदिर से श्रीजी की विमान यात्रा निकाली गई, जिसमें आदिनाथ भगवान जी को चांदी के रथ विराजमान किया गया। जिसे विराजमान करने का सौभाग्य यशवंत अमरचंद जैन को मिला। भगवान के रथ में सारथी महेंद्र जैन चूड़ी वाले रहे।

 
रथश्री मंदिर से बाजे गाजे और धर्मिक धुनों के साथ नगर सिटी कोतवाली, सदर बाजार, एडवर्ड रोड, गोल बाजार होते हुए निकला। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष, बच्चे पारम्परिक परिधान में शामिल हुए। जगह-जगह श्री जी की आरती एवं स्वागत समाज जन द्वारा किया गया। तदुपरान्त मंदिर में श्री मूलनायक आदिनाथ भगवान का 108 कलशों से मस्तकाभिषेक किया गया। मुख्य अभिषेक कर्ता में नवीन कुमार, नमन कुमार, राजकुमार मोदी,  विजय कुमार, अजय कुमार, संजय विपुल, नायक परिवार, रजनीश जैन, मुकेश, रोहित जैन को प्राप्त हुआ।
 

श्री जी की प्रथम शांतिधारा संजय कुमार अनिल कुमार जैन मोह्बा बाजार एवं द्वितीय शांतिधारा महेंद्र कुमार,सनत कुमार अनिल कुमार चूड़ी वाले परिवार को प्राप्त हुआ। भगवान को छत्र चढ़ाने का सौभाग्य आशीष सपना जैन चिरमिरी वाले को प्राप्त हुआ। भगवान की आरती का सौभाग्य धर्मेंद्र अनिता जैन गणेश राम नगर को प्राप्त हुआ। पूजन में संजय जैन पंडित जी, श्रेयस जैन, सुरेश मोदी एवं समाज के सभी वर्गों के द्वारा किया गया। महिला मंडल की अध्यक्ष संध्या जैन आदि सभी महिलाओं की उपस्थिति रही। आज के इस धार्मिक आयोजन मे समाज जन में काफ़ी उत्साह का माहौल था। साथ ही आज रात्रि 8 बजे से श्रीभक्तामर जी की आराधना 48 दीपकों से भक्तिमय पाठ श्री दिगम्बर जैन मंदिर पंचयात ट्रस्ट मालवीय रोड (बड़े मंदिर) मे रखा गया है।