छत्तीसगढ़
बस का इंतजार कर रहे लोगों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, चार की मौत, 3 की हालत गंभीर
रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजनांदगाव से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां चिखली थाना क्षेत्र में सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। वहीं हादसे में एक मवेशी ने भी अपनी जान गवा दी है।
मिली जानकारी के अनुसार चिखली थाना क्षेत्र के तिलाई के पास सड़क किनारे लोग बस का इतंजार कर रहे थे, वहां तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे खड़े लोगों को टक्कर मार दी, जिसमे चार लोगों की मौत हो गई, वहीं वहीं 3 से अधिक गंभीर रूप से घायल है, इसके साथ ही ट्रक की चपेट में एक मवेशी भी आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद चिखली पुलिस घटनास्थल पहुंची है। घायलों को अस्पताल ले जाय जा रहा है, वहीं एक्सीडेंट के बाद ट्रक चालक घटनास्थल से फरार हो गया है।
मिसेस रायपुर लक्ष्मी और मिस रायपुर बनीं मुस्कान... ‘टैलेंट का महायुद्ध’ में बाल कलाकारों ने मचाई धूम



आलू से भरे पिकअप में कार्टून में छुपा रखा था लाखों रुपये कैश, रायपुर पुलिस ने चेकपोस्ट में ज़ब्त किया कैश
रायपुर। तीसरे चरण के मतदान से ठीक पहले रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 लाख रुपये एक पिकअप वाहन से जब्त किए है। लोकसभा चुनाव मद्देनजर आरंग पुलिस द्वारा महासमुंद तिराहे के पास जांच के दौरान उसमें से बड़ी मात्रा में कैश बरामद किया है। बताया जा रहा है कि ओडिशा नंबर के रजिस्टर्ड पिकअप वाहन में आलू की बोरियों के बीच पैसों को कार्टून में छिपाकर रखा गया था। पैसे संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज न होने से 102 सीआरपीसी के तहत जब्त किया गया है और इनकम टैक्स विभाग को सूचित किया गया है। पुलिस द्वारा जांच जारी है।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण के चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। बताया जा रहा है कि सोमवार की रात रायपुर पुलिस की टीम सीमावर्ती क्षेत्रों में गहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस की नजर ओडिशा नंबर की पासिंग पिकअप वाहन पर पड़ी। पिकअप क्रमांक OD 02 CF 5591 के चालक रताप प्रधान से पूछताछ करने पर उसने गाड़ी में आलू लोड होने की जानकारी पुलिस टीम को दी गई। पुलिस ने संदेश के आधार पर पिकअप वाहन में रखे आलू की बोरियों की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान बोरियों के बीच कार्टून से पुलिस ने 50 लाख रुपये बरामद किये।
जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव सिंह और SSP रायपुर संतोष सिंह के द्वारा कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी तथा लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर थाना क्षेत्र में चेक पोस्ट और एसएसटी, फ्लाइंग स्क्वाड के माध्यम से राज्य/जिले से बाहर आने जाने वाली वाहनो पर सतत निगरानी रखने के उद्देश्य से जगह-जगह चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की तलाशी करने निर्देशित किया गया है।
जग्गी हत्याकांड के एक और आरोपी याह्या ढेबर ने कोर्ट में किया सरेंडर…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंगलवार को एनसीपी नेता रामअवतार जग्गी हत्याकांड के एक और आरोपी याहया ढेबर ने विशेष कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। जग्गी हत्याकांड मामले में हाईकोर्ट ने सभी आरोपियों की सजा बरक़रार रखी थी। जिसके बाद याहया ढेबर ने सुप्रीम कोर्ट के माध्यम से तीन हफ्ते की राहत ली थी। याहया ढेबर रायपुर मेयर एजाज ढेबर का भाई है।
सुप्रीम कोर्ट ने केस के आरोपियों में आरसी त्रिवेदी, वीके पांडे, अमरीक सिंह गिल, सूर्यकांत तिवारी और याह्या ढेबर को सरेंडर करने के लिए तीन हफ्ते अतिरिक्त समय दिया था। वहीं दो शूटरों में शूटर विनोद सिंह राठौर और चिमन सिंह ने 15 अप्रैल को विशेष न्यायाधीश की कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। जग्गी हत्याकांड छत्तीसगढ़ की पहली राजनीतिक हत्या थी।
उल्लेखनीय है कि, 4 अप्रैल को एनसीपी नेता रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट से बड़ा फैसला आया था। जहां हाईकोर्ट ने अपील खारिज करते हुए 28 आरोपियों की उम्र कैद की सजा बरकरार रखा था। हाईकोर्ट चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा व जस्टिस अरविंद वर्मा की डिवीजन बेंच ने सभी 28 आरोपियों की आजीवन कारावास की सजा को बरकरार रखा है। आजीवन कारावास की सजा पाने वालों में दो तत्कालीन सीएसपी और एक तत्कालीन थाना प्रभारी के अलावा याहया ढेबर और शूटर चिमन सिंह भी शामिल हैं।
नारायणपुर में जवानों को बड़ी सफ़लता…. मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने की सूचना
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिलों में नक्सलियों के खिलाफ जवानों का ऑपरेशन जारी है। कांकेर में मिली बड़ी कामयाबी के बाद अब बस्तर के कई हिस्सों में लगातार नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाईयां चल रही है। नारायणपुर में भी जवानों को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने का दावा किया है।
जानकारी के मुताबिक यह मुठभेड़ अबूझमाड़ के इलाके में हुई है, जहां DRG और एसटीएफ के संयुक्त ऑपरेशन में कुछ माओवादियों को जवानों ने मार गिराने की भी खबर है। अबूझमाड़ में हुई बड़ी मुठभेड़ में अब तक कई नक्सलियों के घायल होने की खबर है। DRG और एसटीएफ के जवानों की संयुक्त पार्टी ऑपरेशन में शामिल थी।पुलिस के सभी जवान सुरक्षित है,हथियार और गोला बारूद भी बरामद किया गया है।
अभी भी इलाके में सर्च ऑपरेशन चल रहा है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने कहा कि मुठभेड़ खत्म होते ही अधिकृत जानकारी दी जाएगी।
जन औषधि केंद्रः रायपुर में 18 और दुर्ग-भिलाई में 25 केंद्र संचालित... मिल रही सस्ती दवाएं
रायपुर। भारत सरकार के "उर्वरक एवं रसायन मंत्रालय" की ओर से जेनरिक एवं सस्ती दवाओं का विशालतम भंडार प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र पूरे छत्तीसगढ़ के सरकारी अस्पतालों में खोलने के बाद अब राजधानी रायपुर , दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर और राजनांदगांव में प्राइवेट जन औषधि केंद्र भी खुल चुके है।
प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के छत्तीसगढ़ प्रबंधक अनिश वोडितेलवार ने बताया कि राजधानी रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई और जगदलपुर में निजी जन औषधि केंद्र खुल चुके है। बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंच दवाएं ले रहे है। उन्होंने लोगों से भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की है।
|
दवाओं का बाजार मूल्य |
||
| दवा | साधारण बाज़ार मूल्य | जनऔषधि मूल्य |
| Rosuvastatin 20 mg | Rs. 289.00 | Rs 27.00 |
|
Ramipril 5 mg |
Rs. 78 | Rs. 7.00 |
|
Telmisartan 20mg |
Rs. 55 |
Rs. 6.50 |
| Calcium and calcitrol tablet | Rs.80.00 से 120.00 | Rs.7.00 से 14.00 |
|
Pain Killer Ointment |
Rs.120.00, | Rs. 24.00 |
|
Pentaperazole+Domperidone |
Rs.120.00 से 150.00 | Rs.10.00 से 16.00 |
|
Amoxycillin+Clavulanic acid 625mg tablet |
Rs. 150.00 | Rs. 56.00 |
|
Clopidrogel 75mg |
Rs. 64.00 | Rs. 12.00 |
|
Glimpride + Metformin (1+500) mg |
Rs. 75.00 | Rs. 17.60 |
रायपुर शहर में संचालित 18 प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र की सूची:-
1. फटाका एंड फटाका दुकान के सामने, फूल चौक- ललिता चौक मार्ग, अंजली ऋषि. 7000687380
2. आंबेडकर अस्पताल (मेडिकल कालेज) ओपीडी गेट के पास देवेंद्र - 7987186344, 9407936119, टिकेश - 9752467699
3. स्टेडियम रोड, खंडेलवाल पाली क्लीनीक, मेन रोड. लीलाधर - 7509363454, 8319302011
4. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर. माना कैंप. पवन कुमार साहू 9098542767
5. गुरुद्वारा काम्पलेक्स, महावीर नगर अभिषेक चंद्राकर - 9617153901, 9993083901
6. श्री सत्य साई संजीवनी हास्पिटल परिसर, नया रायपुर हिमांशु - 9479272442
7. सामुदायिक स्वास्थ्य केंन्द्र के पास, खोखो पारा पुरानी बस्ती, निमेष भारद्वाज - 7089396555, 8319290993
8. विजय नगर, गली नं- 3 अवंति विहार, अशोक साहू 9009636703
9. भाटागांव चौक के आगे, नहर रोड. भाटागांव. राजेश भारद्वाज 8817196888
10. एम्स के सामने, गुरुद्वारा कांपलेक्स, टाटीबंध अभिषेक खंडेलवाल
8357046111, 9039011595
11. मेन रोड सब्जी मंडी. चंगोराभाटा, मनोरम परिसर, सुरेश शर्मा 9826510335
12. शहरी स्वास्थ्य केंद्र के बाजू, रानी सती किराना स्टोर के सामने
हनुमान मंदिर एवं मारुति मंगलम के पास. गुढ़ियारी वेधा धीवर - 8817778941
13 एम्स हास्पिटल कैंपस, गेट नं 4, बेसमेंट पार्किंग, लोअर ग्राउंड फ्लोर, टाटीबंध
राम 7489074002, 9806101014, नीरज साहू-9111792964
14. एम्स हास्पीटल कैंपस, गेट नं 1.टाटीबंध, राम 7489074002, 9806101014,
नीरज साहू – 9111792964, खेमराज साहू - 7000213883
15. जिला अस्पताल, पंडरी ओपीडी गेट के पास, मुख्य द्वार. भागवानी - 7771911686
16. न्यु शांति नगर मार्ग, झंडा चौक, पंडरी मुकेश हरितवाल 7000551068
17. अग्रवाल चाईल्ड केयर क्लीनीक के सामने. गुढ़ियारी. लक्ष्मण हेमनानी
9827155701
18. जयंत शितूतए शॉप न. 1 हाई पार्क , VIP स्टेट, TV टावर के आगे , ब्रिज के निचे , रायपुर. मो. 8109050717
भिलाई-दुर्ग शहर में संचालित 25 प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र की सूची:-
1. शास्त्री अस्पताल सुपेला, भिलाई मो.युसुफ 9098711794
2. कृष्णा टॉकिज रोड, रिसाली अखिलेश चौकसे, 7415227425, 9479229876
3. गांधी चौक, पुरानी बस्ती, सुपेला, भिलाई, 7828521955, 9098549172
4. स्मृति नगर, वचन पार्लर के सामने, भिलाई, डोमेंद्र कुर्रे 7999097737
5. सेक्टर 6, ए-मार्केट, भिलाई, विक्रांत अतुलकर, 9752739696, 8839094131
6. नंदिनी रोड, आन होंडा के सामने, भिलाई पावर हाउस, भिलाई, टिकेश्वर साहू 6260789208 9691222192
7. सेक्टर-10, जोनल मार्केट, भिलाई, संजीव तिवारी, 9713045100, 6260469556
8. नेहरु नगर, आर्चीज गैलरी, भिलाई, सुबीर खंडेलवाल 9425237766, 9300493000
9. जवाहर नगर, ओम शांति चौक, भिलाई, 9302805251
10. निगम रोड, शासकीय अस्पताल के पास, भिलाई-3, 7049724078, 8717930969
11. कुरुद रोड, रुंगटा कालेज रोड. कोहका, भिलाई, प्रीतम यादव, 6261490904, 7883571793
12. तालपुरी, फेज ए एवं बी के पास, भिलाई, आदित्य गायकवाड़ 8770831726
13 ट्रेजर आईलैंड के पास, जुनवानी-कोहका रोड, भिलाई, निशा मारकंडेय 6260339992
14. आदर्श नगर, प्रदीप प्लाजा, दुर्ग विक्रांत अतुलकर, 9713045100, 6260469556
15. मीनाक्षी नगर, बोरसी मेन रोड, दुर्ग, संतोष चौहान 7222936657 / 7247689127
16. न्यू बोरसी, एक्सटेंडेड मार्केट, रेल्वे क्रांसिग के पास, दुर्ग, देवाशीश मोहंती 8962170043, 7974036611
17. सिकोलाभाटा, शा.प्रायमरी स्कूल के सामने, दुर्ग, पीएस.कृष्णकुमार, 9300634825, 7000744201
18. आईडीबीआई बैंक के सामने, तकियापारा, स्टेशन रोड, दुर्ग, रवि जैन 7999714790 7354389678
19. महिला समृद्धि बाजार, गौरव पथ, दुर्ग, विजय जैन, 7770985777
20. पंचशील रोड, नयापारा, दुर्ग, नंदकुमार गुप्ता, 9424136033, 8319058639
21. तितुरडीड, शिवाजी नगर, मार्केट रोड, दुर्ग, डीपी पांडेय 7869604509
22. राधिका नगर. भिलाई, श्री जीतू साहू, मो. 7828359902
23. जीई रोड, हनी स्वीट्स के सामने, चरोदा (भिलाई-3), रोहित यादव 7869437446
24. जुनवानी रोड, विवेकानंद नगर, भिलाई देवाशीश मोहंती 8962170043
25. ईएसआईसी हॉस्पिटल स्टाफ क्वार्टर्स के सामने, माडल टाउन, मॉल रोड़, जुनवानी, भिलाई.
बिप्लव हलदर 7974408219
तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दो लोगों को लिया चपेट में, एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत
RAIPUR NEWS। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में आज एक बार फिर से पूंजीपथरा थाना क्षेत्र अंतर्गत तराईमाल नलवा स्टील के सामने एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दो लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि एक घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रेलर चालक फरार हो गया है। पूंजीपथरा पुलिस मौके पर पहुंची है, जांच जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, बाइक में सवार होकर नंदकिशोर राठिया और उसके नाना हर्राडीह गांव जा रहे थे। तराईमाल स्थित नालवा स्टील के पास पहुंचते ही एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। ट्रेलर की ठोकर से एक और जहां बाइक क्षतिग्रस्त हो गई वहीं बुजुर्ग चक्के के नीचे आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नंदकिशोर राठिया छिटककर घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने डायल 112 को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को इलाज के लिए भेजा गया और मृतक के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया है। फिलहाल मृतक के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है पुलिस जांच में जुटी है।
इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में विस्फोट... व्यवसायी के मकान में लगी भीषण आग, 4 लोग झुलसे
रायपुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर के खरसिया रोड स्थित कुंडला सिटी कालोनी में एक व्यवसायी के किराए के घर में रविवार देर रात इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी की बैटरी फटने से आग लग गई। आवाज सुनकर व्यवसायी का परिवार उठा लेकिन तब तक नीचे से ऊपर की मंजिल तक आग फैल चुकी थी। घर में छोटे-बड़े बुजुर्ग मिलाकर 16 सदस्य अलग-अलग कमरों में सोए थे। ये सभी आग में फंस गए अगल-बगल के लोगों, पुलिसकर्मी एवं दमकलकर्मियों की मदद से इन्हें घर के पीछे के हिस्से में सीढ़ी की मदद से बाहर निकाला गया। इस घटना में 4 लोग झुलस गए हैं जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। आग से घर का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया है। व्यवसायी के अनुसार करीब 50 लाख का सामान आग में जल गया।
जानकारी के मुताबिक, कुंडला सिटी कालोनी में किराए के मकान में अमित अग्रवाल, आशीष अग्रवाल और अरुण अग्रवाल का परिवार रहता है। इनकी श्याम मोबाइल के नाम से पैलेस रोड में दुकान संचालित है। नीचे और प्रथम तल की मंजिल में व्यवसायी का परिवार रविवार रात खाना खाकर सोया हुआ था। व्यवसायी अमित अग्रवाल के अनुसार रात 11 बजे इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी जो घर के बरामदा में खड़ी थी उसे चार्ज में लगाकर वे ऊपर वाली मंजिल में सोने चले गए थे। देर रात लगभग 12:30 बजे के आसपास नीचे बहुत तेज विस्फोट की आवाज आई जिससे व्यवसायी के ऊपर के कमरे की खिड़की का शीशा टूट कर नीचे गिर गया। आवाज सुनकर वे सीढ़ी से नीचे उतरे। वहां का दृश्य देख घबरा गए। आग घर के पूरे हिस्से में फैल चुकी थी। उन्होंने सभी को शोर मचा कर उठाने का प्रयास किया। नीचे के कमरे में उनकी मां प्रभावती देवी, बहन पूजा सहित कुछ लोग और सोए हुए थे जिन्हें किसी तरह वहां से पीछे की दीवार में सीढ़ी लगाकर बाहर निकाला गया। ऊपर के कमरे में 10 लोग अलग-अलग कमरों में सोए थे। आग लगने की सूचना व्यवसायी के द्वारा फायर स्टेशन को दी गई थी लेकिन वहां से दमकल वाहन आने में पौन घंटा विलंब हुआ जिससे आग और फैल गई थी।
नक्सलियों से पुलिस की भीषण मुठभेड़.... जारी हैं दोनों तरफ से गोलीबारी
रायपुर। बस्तर के जंगलों में एक बार फिर से पुलिस के जवानों का सामना नक्सलियों से हुआ हैं जिसके बाद दोनों ही तरफ से भीषण गोलीबारी जारी हैं।
जानकारी के मुताबिक़ सुकमा जिले के सलातोंग इलाके में यह मुठभेड़ जारी हैं। बताया गया हैं कि डीआरजी के जवान रूटीन गश्त पर निकले हुए थे जहां उनका सामना नक्सलियों से हो गया। बताया जा रहा हैं कि इस मुठभेड़ में कई नकस्लियों को गोली लगी हैं। एसपी किरण चव्हाण ने इसकी पुष्टि की हैं।
बता दे कि पिछले हफ्ते कांकेर के आमाटोला इलाके में नक्सलियों और सुरक्षबलों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई थी जिसमें जवानों ने 29 नक्सलियों को मार गिराया था। यह पहला मौका था जब इतनी बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौत हुई थी। इसके बाद से कई छुटपुट मुठभेड़ भी हुए जबकि बड़ी संख्या में माओवादियों की गिरफ्तारी भी की गई।
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में पिकअप और ट्रक की भीषण टक्कर… महिलाओं और बच्चों समेत 9 की मौत
Raipur News: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में बीती देर रात एक पिकअप ने खड़े ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 9 लोगों की मौके पर मौत हो गई है। इनमें 5 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। 23 से ज्यादा लोग घायल हैं, इनमें 4 की हालत नाजुक है। घायलों को रायपुर एम्स रेफर किया गया है। हादसा बेमेतरा थाना क्षेत्र के कठिया गांव में हुआ।
मिल रही जानकारी के अनुसार 25 से ज्यादा लोग पिकअप में सवार होकर सिमगा के पास ग्राम तिरैया में छठी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। लौटते वक्त रात तकरीबन 2.30 बजे यह हादसा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही बेमेतरा कलेक्टर रणवीर शर्मा, एसपी रामकृष्ण साहू और विधायक दीपेश साहू जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हाल जाना और गंभीर घायलों को रायपुर एम्स भेजने का इंतजाम किया।
पुलिस ने बताया कि 11 घायलों को बेमेतरा जिला अस्पताल लाया गया। वहीं 9 शवों और 12 घायलों को सिमगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है। मृतकों में भूरी निषाद (50), नीरा साहू (55), गीता साहू (60), अग्निया साहू (60), खुशबू साहू (39), मधु साहू (5), रिकेश निषाद (6), ट्विंकल निषाद ( 6) शामिल है।
जयश्री राम के नारों ने गूंज उठा रायगढ़.... ढोल ताशों के साथ शामिल हुए मराठीजन
रायपुर। रायगढ़ में सर्व हिन्दू समाज के द्वारा श्रीराम नवमी पर भन्या शोभायात्रा बीते दिनों निकाली गई। अंचल के विभिन्न 55 समाज से लोग अपनी-अपनी झांकियों के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए। महाराष्ट्र मंडल रायगढ़ की छत्रपति शिवाजी महाराज की झांकी और वर्धा का ढोल ताशा लोगों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री और रायगढ़ विधायक ओपी चौधरीमंडल की झांकी के पास आकर जय भवानी जय शिवाजी और जय श्रीराम के उत्साही नारे लगाए और समाज के सभी लोगों के साथ फोटो भी खिंचवाई। मंडल की सभी महिलाएं और पुरुष पारंपरिक परिधान में उपस्थित रहकर मराठी संस्कृति का गौरव बढ़ाया। सभी के सहयोग से समाज की सहभागिता भी शोभायात्रा में अच्छी रही।
महाराष्ट्र मंडल की अध्यक्षा विदुला तामस्कर और सचिव सरिता तिरोले ने झांकी और ढोल के नियोजन के लिए अरुण कातोरे, निशांत देशमुख, प्रांजल तामस्कर, गगन कातोरे और दीपेश वनवे का एवं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरे मराठी समाज का विशेष धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। छत्रपति शिवाजी महाराज बनकर पूरी झांकी में बैठे मंडल के युवा सदस्य दीपेश वनवे का भी विशेष धन्यवाद किया।
महाराष्ट्रीय समाज ने रायगढ़ में मनाया चैत्र गौरी उत्सव और गुड़ी पाड़वा
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल रायगढ़ के पदाधिकारियों और मराठी समाज के लोगों ने गुड़ी पाड़वा और चैत्र गौरी उत्सव बीते दिनों होटल अंस इंटरनेशनल में मनाया। कार्यक्रम में गीत, कविता, कथक नृत्य, सामूहिक नृत्य, बच्चों के एकल नृत्य, बड़ों का एकल नृत्य और बच्चों का रैंप वॉक किया गया।
कार्यक्रम का संयोजन नेहा तिरोले के किया था। संपदा तामस्कर ने सामूहिक खेल और कपल खेल बहुत ही मनोरंजक और पारिवारिक माहौल में खिलाया। नीलू बोंडे के द्वारा चैत्र गौरी के बारे में सभी को जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मंच संचालन हिमांशु कारमोरे और पीयूष चौबल ने किया।
आयोजकों ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी उपस्थित सदस्यों, महिला मंडल, चैत्र गौरी हल्दी कुमकुम कार्यकारिणी स्वाति लाखे, विनया कारमोरे, मीनाक्षी आगाशे, रानी मोडक और मीनल देशमुख, गुड़ी पाड़वा आयोजन में आयोजक सदस्यों, होटल व्यवस्था के लिए निशांत देशमुख व महाराष्ट्र मंडल की अध्यक्षा विदुला तामस्कर और सचिव सरिता तिरोले का धन्यवाद दिया। आभार प्रदर्शन कर कार्यक्रम का समापन प्रांजल तामस्कर ने किया।
धार्मिक मान्यता के अनुसार पिता का शव दफनाने की हाई कोर्ट ने दी अनुमति, पुलिस को दिया ये आदेश
रायपुर। हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण मामले में सुनवाई करते हुए एक पुत्र की याचिका पर पिता के शव को धार्मिक मान्यता के अनुसार दफनाने की अनुमति प्रदान की है। कोर्ट ने छुट्टी के दिन बेटे की याचिका पर तत्काल सुनवाई की। इस मामले में एसपी बस्तर को संबंधित परिवार को सुरक्षा देने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि हिंदू बहुल गांव में अंतिम संस्कार के वक्त कोई अप्रिय स्थिति न बने।
दरअसल, याचिकाकर्ता सार्तिक कोर्राम के पिता ईश्वर सिंह कोर्राम की बीते 25 अप्रैल को बस्तर के डिमरपाल अस्पताल में मृत्यु हो गई। ईश्वर कोर्राम को सांस लेने में तकलीफ के चलते 25 अप्रैल को बस्तर जिले के डिमरपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। याचिकाकर्ता और उसका परिवार ईसाई धर्म को मानते हैं और उसका प्रचार-प्रसार करते हैं। पिता की मौत के बाद जब वे शव ग्राम छिंदबहार ले जाने की व्यवस्था एंबुलेंस से कर रहे थे, तब थाना प्रभारी परपा ने उन्हें रोका और उसे ग्राम छिंदबहार में शव को नहीं दफनाने को कहा। इस परिवार को अपने ही गांव में शव ले जाने की अनुमति नहीं दी गई।
थाना प्रभारी ने युवक से कहा कि छिंदबहार गांव हिंदू बहुल है और वहां ईसाई धर्म के लोगों के अंतिम संस्कार के लिए अलग से कोई जगह नहीं है, इसलिए वो कहीं और अपने पिता के शव को दफनाए। इस पर याचिकाकर्ता ने एसएचओ, पीएस से अनुरोध किया कि पिता के शव को ग्राम छिंदबहार ले जाने की अनुमति दी जाए। मगर उन्हें अनुमति नहीं दी गई। पीड़ित परिवार ने एसपी और कलेक्टर से भी लिखित अनुरोध किया लेकिन उनकी बात अनसुनी की गई।
इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट न्याय के लिए अवकाश के दिन हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। जस्टिस राकेश मोहन पांडेय की बेंच ने छुट्टी के दिन सुनवाई की और याचिकाकर्ता के हक में निर्णय सुनाते हुए याचिकाकर्ता पुत्र के पिता के शव को उसकी अपनी जमीन पर दफनाने का आदेश दिया है।
जस्टिस राकेश मोहन पांडेय ने मेडिकल कॉलेज जगदलपुर को मृतक ईश्वर कोर्राम का शव याचिकाकर्ता को सौंपने का निर्देश दिया गया है। याचिकाकर्ता को किसी भी कानून से बचने के लिए अपने पिता के शव को ग्राम छिंदबहार में अपनी जमीन पर दफनाने की अनुमति दी गई है। पुलिस अधीक्षक बस्तर को यह भी निर्देशित किया गया है कि याचिकाकर्ता को उचित पुलिस सुरक्षा प्रदान की जाए, ताकि वे शव को शालीनता से दफना सकें।याचिकाकर्ता को 28 अप्रैल को अपने पिता का शव दफनाने की अनुमति दी गई है।
छत्तीसगढ़ सरकार ने इन छह संगठनों पर प्रतिबंध बढ़ाया, जारी हुई अधिसूचना
रायपुर। प्रतिबंधित संगठनों पर राज्य सरकार ने बैन बढ़ा दिया है। इस बाबत गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। जिन संगठनों पर प्रतिबंध बढ़ाया गया है, उनमें कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया माओवादी और उनकी छह ईकाईयां शामिल हैं। दंडकरण आदिवासी किसान मजदूर संघ, क्रांतिकारी आदिवासी महिला संघ, क्रांतिकारी आदिवासी बालक संघ, क्रांतिकारी किसान कमेटी, महिला मुक्ति मंच और आरपीसी संगठन शामिल हैं। इन संगठनों पर एक साल के लिए प्रतिबंध बढ़ाया गया है।
महादेव बेटिंग एप मामले में एक्टर साहिल खान को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार
रायपुर। महादेव बेटिंग एप मामले में मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। मुंबई पुलिस ने एक्टर साहिल खान को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक खान द लायन बुक ऐप नाम के एक सट्टेबाजी ऐप से जुड़े हुए थे, जो महादेव सट्टेबाजी ऐप नेटवर्क का भी हिस्सा है। मामले में पहले मुंबई पुलिस एसआईटी ने उनसे पूछताछ की थी।
एक्टर ने जमानत के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन उनकी जमानत याचिका खारिज हो गई थी। वह लोटस बुक 24/7 नामक एक सट्टेबाजी ऐप वेबसाइट में भागीदार है, जो महादेव सट्टेबाजी ऐप नेटवर्क का हिस्सा है।
एक्टर पर लायन बुक ऐप को प्रमोट और उनके इवेंट्स अटेंड करने का आरोप लगा है। लायन बुक को प्रमोट करने के बाद उन्होंने बतौर पार्टनर लोटस बुक 24/7 ऐप लॉन्च किया। साहिल ऐप को बढ़ावा देने के लिए अपने रौब का इस्तेमाल करते थे। वो सिलेब्रिटीज को बुलाते थे और ग्रांड पार्टियों का आयोजन करते थे फिलहाल मामले की जांच जारी है। जल्द ही पुलिस केस कई और बड़े पहलुओं को सामने ला सकती है।
अभिनेता अक्सर ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक्टर साहिल खान अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने Excuse Me और स्टाइल जैसी फिल्मों में काम किया है। हालांकि, साहिल फिल्मों में कुछ कमाल नहीं कर सके। इसके बाद उनकी फिटनेस जर्नी शुरू हुई और वो फिटनेस इंफ्लुएंसर बन गए।
परीक्षा परिणाम से उत्पन्न तनाव को दूर करने माध्यमिक शिक्षा मंडल के टोल फ्री नंबर 18002334363 पर निःशुल्क मिलेगा परामर्श
ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर... मौके पर तीन की मौत... लोगों ने किया मार्ग अवरूद्ध
रायपुर। बिलासपुर जांजगीर मुख्य मार्ग के ग्राम मुलमुला में बड़ा हादसा हो गया। इस भीषण हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बाइक चला रहे युवक पीछे बैठी महिला और बच्चे को टक्कर मारकर ट्रक चालक ट्रक लेकर फ़रार हो गया।
हादसे मे तीनों की मौके पर ही मौत की ख़बर मिल रहीं हैं। दुर्घटना शनिवार दोपहर मे मुलमुला मोड़ के पास हुई है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया है। जांजगीर जिले के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।