छत्तीसगढ़
सूरजपुर के जमदेई क्षेत्रवासियों को मिली 27.72 करोड़ के 30 विकास कार्यों की सौगात
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अखिल भारतीय बिंझिया समाज के महासम्मेलन के अवसर पर सूरजपुर के जिलेवासियों को 27 करोड़ 72 लाख रूपए की लागत के 30 विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने इन कार्यो पर लोकार्पण किया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी उपस्थित थीं।
मुख्यमंत्री द्वारा जिन कार्यों का लोकार्पण किया गया, उनमें लोक निर्माण विभाग अंतर्गत विकासखण्ड प्रतापपुर के ग्राम सरहरी से ग्राम सिंघरा के मध्य बाकी नदी में 4 करोड़ 81 लाख रूपए की लागत से नवनिर्मित पुल, विकासखण्ड़ रामानुजनगर में लोहरदगा नाला पर 4 करोड़ 54 लाख रूपए की लागत से निर्मित पुल, विकासखण्ड़ भैयाथान के कसकेला केवटाली मार्ग पर गोबरी नाला पर 4 करोड़ 61 लाख रूपए की लागत से निर्मित पुल शामिल है।
मुख्यमंत्री ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत विकासखण्ड़ सूरजपुर के जमदेई में 74.29 लाख रूपए की लागत की जल प्रदाय योजना, रतनपुर में 49.99 लाख रूपए की लागत की जल प्रदाय योजना, कुरूवां में 1 करोड़ 28 लाख रूपए की लागत की जल प्रदाय योजना, सलका में 1 करोड़ 33 लाख रूपए की लागत की जल प्रदाय योजना, हर्राटिकरा में 49.97 लाख रूपए की लागत की जल प्रदाय, जयनगर में 1 करोड़ 92 लाख रूपए की लागत की जल प्रदाय योजना, कुंजनगर में 1 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत की जल प्रदाय योजना का लोकार्पण किया।
खाने की तलाश में घर तक पंहुचा हाथी.... घर की दीवार गिराई... दबने से महिला की हुई मौत
रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव में डुमरबहार गांव में एक हाथी खाने की तलाश में बस्ती तक आ पंहुचा। गांव पहुंचे हाथी ने बीती रात घरों में तोड़-फोड़ करते हुए जमकर उत्पात मचाया। हाथी की तोड़-फोड़ के दौरान घर पर मौजूद सदस्य जान बचाकर भागने में कामयाब रहे, लेकिन एक महिला सुहानी बाई की मलबे में दबने से मौत हो गई, वहीं एक बच्ची घायल हो गई।
जिस पर वन विभाग ने मृत महिला के परिजनों को तत्काल 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की. वहीं पत्थलगांव इलाके में हाथियों के उत्पात की सूचना मिलते ही डीएफओ सहित वन अमला रात को ही मौके पर पहुंच गया, लेकिन हाथी तमाम कवायदों के बाद भी गांव से निकलने का नाम नहीं ले रहा था।
केवल डुमरबहार ही नहीं बल्कि दूसरे गांव में भी हाथियों का दल तोड़ -फोड़ कर रहा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हालांकि, वन विभाग का अमला ने 30 प्रभावित गांवों में 24 घंटे निगरानी का काम शुरू कर दिया है। रात को वनकर्मी मशाल लेकर तथा गांव-गांव में कोटवार भी हांका लगाकर लोगों को लगातार सतर्क कर रहे हैं। इसके बावजूद भोजन की तलाश में हाथी घरों को क्षतिग्रस्त कर दे रहे हैं।
एक कमरे में मिला दो लोगों को शव... एक बटालियन का जवान और दूसरी एक महिला.... महिला की शिनाख्त नहीं
रायपुर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय में एक ही कमरे के अंदर दो लोगों की शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। कमरे में 11वीं बटालियन के जवान का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। उसी कमरे के बिस्तर में एक महिला का भी लाश मिला है, जिसके बाद से हड़कंप है। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलीस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार पूरा मामला कोतवाली थाना इलाके का है। जहां 11 वीं बटालियन के जवान रामसागर सिदार उम्र 35 वर्ष का उसके आवास के बंद कमरे में फांसी के फंदे पर लटकता शव मिला। वहीं उसी कमरे में बिस्तर पर एक महिला की लाश भी मिली है, जिसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है, दोनों लाशे चार दिन पुराना बताया जा रही है।
परिजनों की माने तो जवान का शादी नहीं हुई थी, जिसके शादी के लिए परिवार वाले रिश्ता ढूंढ रहे थे, बताया जा रहा है कि जवान 15 दिनों की छुट्टी के बाद बीते 2 जनवरी को ड्यूटी पर लौटा था, वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सरगुजा मेडिकल कालेज पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री... मरीजों से बात कर ओपीडी और ट्रामा सेंटर को किया निरीक्षण
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल पदभार संभालने के बाद से लगातार प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा कर रहे है। बीते दिनों राजधानी के आंबेडकर अस्पताल और मेडिकल कालेज का निरीक्षण करने के बाद वो अंबिकापुर के मेडिकल कालेज और जिला चिकित्सालय पहुंचे। बतादें कि अंबिकापुर पूर्व स्वास्थ्य और उपमुख्यमंत्री का गृह जिला है।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सरगुजा प्रवास के दौरान जिला चिकित्सालय एवं मेडिकल कॉलेज का दौरा कर वहां मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। स्वास्थ्य मंत्री ने जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान भर्ती मरीजों से बात की और अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने ओपीडी पंजीयन काउंटर, आईसीयू, ट्रॉमा सेंटर, सहित विभिन्न विभागों का भी निरीक्षण किया।
जायसवाल ने मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं से मेडिकल लैब में मुलाकात की और उनसे पढ़ाई के संबंध में चर्चा की। स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन और चिकित्सालय प्रबंधन की बैठक ली। बैठक में मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ रमणेश मूर्ति, संयुक्त संचालक स्वास्थ्य डॉ पीएस सिसोदिया और सीएमएचओ डॉ आरएन गुप्ता ने जिले में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, संसाधनों की उपलब्धता, कोविड प्रबंधन की तैयारी और मानव संसाधन की जानकारी दी।
स्वास्थ्य मंत्री श्री ने बैठक में अधिकारियों को चिकित्सालयों में साफ-सफाई, शौचालयों में आवश्यक सुधार, पानी की व्यवस्था के साथ-साथ अनुपयोगी सामानों को परिसर से हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने ड्रोन के माध्यम से दवाइयों की आपूर्ति के पायलट प्रोजेक्ट हेतु सरगुजा के चयन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने डॉक्टरों और नर्सों से कहा कि अस्पताल आने वाले मरीजों से अच्छा व्यवहार रखें। सेवा भाव के साथ मरीजों का इलाज करें।
उन्होंने कहा कि आपात ड्यूटी पर कार्यरत डॉक्टर एवं नर्स निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, जिससे मरीजों को किसी तरह की असुविधा या परेशानी ना हो। इस दौरान अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो सहित जनप्रतिनिधि एवं चिकित्सकगण मौजूद थे।
युवाओं को एक सूत्र में बांधने का सशक्त माध्यम है राष्ट्रीय एकता शिविरः मंत्री बृजमोहन
रायपुर। उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल अपने राजनांदगांव जिला प्रवास के दौरान स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, सोमनी राजनांदगांव में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर के समापन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि इस राष्ट्रीय एकता शिविर में एक दूसरे को निकट से समझने एवं जानने का अवसर मिलता है, वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि अलग भाषा अलग भेष फिर भी अपना एक देश, जिस दिन सभी देशवासी क्षेत्रवाद की भावना से उठकर काम करेंगे उस दिन सही अर्थों में देश में एकजुटता आएगी और भारत को विश्व सिरमौर बनने से नहीं रोक सकते।
उल्लेखनीय है कि युवा भारत-सशक्त भारत, विकसित भारत थीम पर आधारित शिविर का आयोजन स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, सोमनी राजनांदगांव में हुआ जिसमे देश के 14 राज्यों के एनएसएस के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और अपना कौशल दिखाया। इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री मधुसूदन यादव, आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग श्रीमती शारदा वर्मा, हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के कुलपति डॉ. अरूणा पल्टा, कार्यक्रम सलाहकार एवं क्षेत्रीय निदेशक एनएसएस क्षेत्रीय निदेशालय भोपाल डॉ. अशोक कुमार श्रोती, हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के कुल सचिव डॉ. भूपेंद्र कुलदीप, कार्यक्रम समन्वयक हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग डॉ. आर.पी. अग्रवाल, राज्य एनएसएस अधिकारी उच्च शिक्षा विभाग डॉ. नीता बाजपेयी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
महात्मा गाँधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय सांकरा पाटन में सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया स्थगित
वनवासी अंचलों के वन धन केन्द्रों से आ रहा बड़ा बदलाव ... महिलाएं महुआ से बना रही स्वास्थ्यवर्धक लड्डू
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं सहयोगियों द्वारा कैबिनेट में गहन मंथन के पश्चात जनकल्याण के लिए योजनाएं तैयार की जाती हैं। दिल्ली में बनी यह योजनाएं कुशलता से जमीनी स्तर पर किस तरह से क्रियान्वित की जा रही हैं, इसकी समीक्षा प्रधानमंत्री मोदी सीधे आम जनता से संवाद के माध्यम से नियमित रूप से करते हैं। इसके लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा भी आयोजित की जा रही है। उत्तर बस्तर के ग्रामीण क्षेत्रों में केंद्र द्वारा चलाई जा रही अनेक योजनाओं का किस तरह असर हुआ है, इसकी जानकारी लेने आज विकसित भारत संकल्प यात्रा के वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री ने कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर के भानबेड़ा की हितग्राही भूमिका भूआर्य से ग्राम मनकेसरी में हुए कार्यक्रम में वर्चुअल संवाद किया।
भूमिका ने बताया कि उसने बीएससी प्राइवेट किया है और यहां अपने गांव के 29 समूहों में से एक समूह से जुड़ी हुई हैं। प्रधानमंत्री ने भूमिका से पूछा कि उसे केंद्र सरकार की किन योजनाओं का लाभ मिला है। भूमिका ने बताया कि उसे वनधन योजना, उज्ज्वला योजना, नल जल, शौचालय, राशन कार्ड, किसान सम्मान निधि, दो साल का बोनस आदि सभी योजनाओं का लाभ मिला है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आपको तो सभी योजनाओं से मिला लाभ याद है। भूमिका ने कहा कि आपसे जो मिला है उसे कैसे भूल सकते हैं सर, प्रधानमंत्री ने कहा कि आप सभी से बात करके हमें काम करने की और हिम्मत आ जाती है।
प्रधानमंत्री ने पूछा कि आपको इतनी सारी योजनाओं का पता कैसे चला और इन्हें प्राप्त करने में किसी तरह की तकलीफ नहीं हुई। भूमिका ने बताया कि इन्हें प्राप्त करने में कोई अड़चन नहीं आई, मम्मी पापा से मुझे यह जानकारी मिली। प्रधानमंत्री ने पूछा कि आपका छोटा भाई क्या करता है। भूमिका ने बताया कि वो कालेज में है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं आपके माता-पिता को प्रणाम करता हूँ जिन्होंने आप दोनों बच्चों को पढ़ाया। मैं जानता हूँ कि बस्तर की जिंदगी कैसी है। आपके माता-पिता प्रणाम करने योग्य हैं, जिन्होंने बेटी को पढ़ाया और उसे पढ़ने भेजा। मैं यहां बैठी सभी माताओं को कहता हूँ कि अपनी बेटियों को पढ़ाएं।
गौरतलब है कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में जुड़ रहे लाखों लोग केंद्र सरकार की योजनाओं से उठाये लाभ की कहानी ‘‘मेरी कहानी मेरी जुबानी‘‘ के माध्यम से सुना रहे हैं। दिल्ली से बनी योजनाएं बस्तर तक पूरी तरह से पहुँच रही हैं और भानबेड़ा जैसे छोटे गाँव की बेटियाँ भी इनसे सशक्त हो रही हैं, जिनके सशक्तिकरण को आज हुए वर्चुअल संवाद के माध्यम से देश भर ने सुना।
सबसे ज्यादा लाभ वनधन से उठाया- प्रधानमंत्री ने पूछा कि कौन सी योजना ऐसी है, जिससे आपने सबसे अधिक लाभ उठाया। भूमिका ने कहा कि वनधन योजना का। हमने महुआ लड्डू बनाना आरंभ किया, साथ ही आंवला का अचार बनाने लगे। प्रधानमंत्री ने पूछा कि इसे किस तरह से बेचते हैं। भूमिका ने बताया कि संजीवनी के माध्यम से इसकी बिक्री होती है। हम 700 रुपए प्रति किलो लड्डू बेचते हैं, यह स्वास्थ्यवर्धक होता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ लोग तो महुआ का दूसरा उपयोग करते हैं। भूमिका ने तपाक से मुस्कुराते हुए कहा कि इसलिए ही तो हम इसके लड्डू बना रहे हैं। प्रधानमंत्री ने भूमिका को शाबासी दी, उन्होंने कहा कि अब महुआ से आजीविका भी आ रही है और स्वास्थ्य के लाभ भी हासिल हो रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि आप जैसे जागरूक लोगों की वजह से हमारा आदिवासी समाज बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे विशेष रूप से यह अच्छा लगा कि बिना किसी अड़चन के आप लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
बच्चों को संस्कारित करने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका: मंत्री टंकराम वर्मा
रायपुर। राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने शिक्षकों को सम्मानित करते हुए कहा कि स्कूली बच्चों को संस्कारित करने शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। वे आज जिला मुख्यालय बलौदाबाजार-भाटापारा में मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यक्रम में नवाचारी रचनात्मक प्रयोग हेतु जिले के 18 शिक्षकों को शिक्षादूत एवं ज्ञानदीप पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। इनमें शिक्षादूत के लिए 15 एवं ज्ञानदीप के 3 शिक्षक शामिल हैं। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष चित्तावर जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष नंदकुमार साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि शिक्षकों को बच्चों को ज्ञानरूपी संस्कार देकर गढ़ने का काम पूरी ईमानदारी और मेहनत से करना चाहिए। यही बच्चे आने वाले दिनों में देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि देश में ऐसे अनेक उदाहरण है जब शिक्षकों ने समाज और देश को नई दिशा दी है। उन्होंने शिक्षकों की मेहनत और लगन को प्रोत्साहित करने के लिए तत्कालीन शिक्षा मंत्री केदार कश्यप के प्रयासों की सराहना करते हुए बताया कि उनकी पहल पर यह पुरस्कार शुरू किया गया था।
सम्मानित शिक्षकों में प्रधानपाठक भुनेश्वर प्रसाद चन्द्रा, प्रणिता वर्मा और परमानंद साहू तथा सहायक शिक्षकों में शालिनी कश्यप, सीमा जायसवाल, विजय सिंह पैकरा, तेजनाथ साहू, सुनीता जायसवाल, घनश्याम प्रसाद वर्मा, संध्या पैकरा, तानसेन कुर्रे, क्षिप्रा अग्रवाल, मेघा वर्मा, पीयूष रामपुरीक, संजू राम निर्मलकर शामिल हैं। इसी तरह ज्ञानदीप से सम्मानित हुए शिक्षकों में शिक्षक कुसुम बागड़े, हेम कुमार देवांगन और रमाशंकर साहू शामिल हैं।
सिम्स को कोनी में स्थानांतरित करने चरणबद्ध रूप से शुरू करें प्रक्रियाः स्वास्थ्य मंत्री
जगदलपुर से तिरुपति के लिए निकली यात्री बस ट्रक से टकराई, ड्राइवर की मौत
रायपुर। जगदलपुर से तिरुपति के लिए निकली यात्री बस गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे रवाना होकर विजयवाड़ा होते हुए तिरुपति जा रही थी। शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे आंध्र प्रदेश में नेल्लूर के पास टर्निंग प्वाइंट पर बस पहुंची। यहां बस की टक्कर सामने से आ रहे एक ट्रक के साथ हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बस चालक की मौके पर मौत हो गई, वहीं ट्रक ड्राइवर घायल हो गया। बस में बस्तर समेत आंध्र प्रदेश के भी लोग सवार थे।
बसे सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस चालक की मौत हो गई है, जबकि 3 से 4 यात्री घायल हैं। हादसा शुक्रवार की सुबह करीब 4 बजे हुआ है। बताया जा रहा है कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। मामला नेल्लूर थाना क्षेत्र का है।
बस में सवार करीब 3 से 4 लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि ट्रक के चालक को भी चोट आई है। हादसे के बाद उस मार्ग से गुजर रहे लोगों ने फौरन पुलिस को खबर की। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल मृतक और घायलों के नाम की जानकारी नहीं मिल पाई है।
जवानों से भरी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी, 15 जवान घायल, 4 गंभीर
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां अंतागढ़ – नारायणपुर मार्ग में कुम्हारी गांव के पास BSF जवानों से भरी 407 मेटाडोर वाहन पलट गई है।
जिसमें करीब 15 जवान घायल हुए है। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। जिनमें 4 जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया जा रहा है। वहीं नारायणपुर पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा घायलों से मिलने जिला अस्पताल पहुंचे है।
अंबिकापुर में हाथियों के दल ने ग्रामीण को कुलचा... सिर कुचलाने के कारण नहीं हो सकी पहचान
रायपुर। उत्तरी छत्तीसगढ़ अंबिकापुर में हाथियों का हमला थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। उदयपुर रेंज में हाथियों के दल ने एक ग्रामीण को कुचलकर उसकी जान ले ली। चेहरा इतना कुचला था कि उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
बता दें कि मामला सरगुजा जिले के उदयपुर वन परिक्षेत्र के पतरापारा का है। यहां 9 हाथियों का दल पिछले 11 दिसंबर से डेरा जमाया हुआ है। वन विभाग जंगली हाथियों की निगरानी करने का दावा तो किया जा रहा है लेकिन इन्हीं हाथियों ने एक ग्रामीण को कुचल कर मार दिया। सुबह उसकी लाश क्षत -विक्षत मिली है। शव की स्थिति देख कर हर कोई सिहर उठा। उसके अंग भी इधर-उधर बिखरे पड़े थे। सभी को समेटकर उठाना पड़ा, शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मर्च्युरी में रखवाया गया है। घटनास्थल के आसपास के गांवों में सूचना देकर मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. इसके साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है. जबकि पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.
अब तक जंगली हाथी एक दर्जन से अधिक घरों को तोड़ चुके है। आधा दर्जन मवेशियों को मौत के घाट उतार चुके हैं। हाथियों का दल ग्रामीणों के घरों में रखे अनाज खा जा रहे हैं। इन हाथियों ने उपकापारा मोहनपुर, जजगी, फुनगी एवं रामनगर में पिछले दिनों काफी नुकसान पहुंचाया था। इधर गुरुवार की शाम को जंगली हाथियों का दल पतरापारा जंगल के नजदीक पहुंच गया था। इसे देखते हुए आसपास के घरों में रहने वाले लोग सुरक्षित स्थानों पर चले गए थे।
गणतंत्र-दिवस परेड में कर्तव्यपथ पर शामिल होगी "छत्तीसगढ़ की आदिम जनसंसद की झांकी"
रायपुर। देश के 28 राज्यों के बीच कड़ी प्रतियोगिता के बाद छत्तीसगढ़ की झांकी "बस्तर की आदिम जनसंसद : मुरिया दरबार" को इस साल नई दिल्ली में होने वाली गणतंत्र-दिवस परेड के लिए चयनित कर लिया गया है। नई-दिल्ली स्थित कर्तव्यपथ पर होने वाली परेड के लिए 28 में से 16 राज्यों का चयन किया गया है। झांकी का अनूठा विषय और डिजाइन रक्षा मंत्रालय की विशेषज्ञ समिति को रिझाने में कामयाब रहा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राज्य को मिली इस महत्वपूर्ण सफलता पर बधाई दी है, उन्होंने इसे प्रदेश के लिए एक बड़ा अवसर बताया है।
छत्तीसगढ़ की झांकी भारत सरकार की थीम 'भारत लोकतंत्र की जननी' पर आधारित है। यह झांकी जनजातीय समाज में आदि-काल से उपस्थित लोकतांत्रिक चेतना और परंपराओं को दर्शाती है, जो आजादी के 75 साल बाद भी राज्य के बस्तर संभाग में जीवंत और प्रचलित है। इस झांकी में केंद्रीय विषय "आदिम जन-संसद" के अंतर्गत जगदलपुर के मुरिया दरबार और उसके उद्गम-सूत्र लिमऊ-राजा को दर्शाया गया है। मुरिया दरबार विश्व-प्रसिद्ध बस्तर दशहरे की एक परंपरा है, जो 600 सालों से चली आ रही है। इस परंपरा के उद्गम के सूत्र कोंडागांव जिले के बड़े-डोंगर के लिमऊ-राजा नामक स्थान पर मिलते हैं। इस स्थान से जुड़ी लोककथा के अनुसार आदिम-काल में जब कोई राजा नहीं था, तब आदिम-समाज एक नीबू को राजा का प्रतीक मानकर आपस में ही निर्णय ले लिया करता था।
झांकी की थीम व डिजाइन स्थानीय स्तर पर वृहद अन्वेषण और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में तैयार की गई। इस विषय वस्तु पर आधारित झांकी को पांच चरणों की कठिन प्रक्रिया के बाद अंतिम स्वीकृति मिली है। रक्षा मंत्रालय की विशेषज्ञ समिति के सामने थीम और डिजाइन के चयन के बाद झांकी का थ्रीडी मॉडल प्रस्तुत किया गया। अंत में संगीत चयन के साथ ही झांकी को अंतिम स्वीकृति मिल गई। झांकी की थीम और डिजाइन ने चयनकर्ताओं को खासा आकर्षित किया।
परेड में शामिल होने वाली झांकियों के लिए सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों, केंद्रीय मंत्रालय और विभागों से रक्षा मंत्रालय प्रस्ताव मांगता है। इन प्रस्तावों का मूल्यांकन किया जाता है। झांकियों के चयन के लिए विशेषज्ञ समिति के साथ विभिन्न चरणों में कई बैठकें होती हैं। कमेटी में कला, संस्कृति, चित्रकला, मूर्तिकला, संगीत, वास्तुकला के क्षेत्र में प्रतिष्ठित व्यक्ति, कोरियोग्राफर आदि शामिल रहते हैं। विशेषज्ञ समिति थीम के आधार पर प्रस्तावों की जांच करती है। सिफारिशें करने से पहले कमेटी द्वारा अवधारणा, डिजाइन और इसके दृश्य प्रभाव पर ध्यान दिया जाता है।
मितानिन की हत्या... दो दिन से घर में ताला लगा देख पति बेटी के ससुराल में जाकर सोने लगा.. शक होने पर तोड़ा ताला तो रह गया हैरान
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के राजपुर क्षेत्र स्थित गांव में एक मितानिन की गला रेतकर हत्या कर दी गई। दो दिनों तक उसकी लाश कमरे में पड़ी रही और बाहर दरवाजे पर ताला लटका रहा। इस बीच मृतका का पति काम पर जाता रहा। आखिरकार शक होने पर कुंडी तोड़कर अंदर घुसे तो महिला की लाश देखकर हैरान रह गया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बता दें कि मामला राजपुर क्षेत्र के सेवारी गांव के बसियाटोंगरी का है। यहां रहने वाली अनिता केरकेट्टा (50) यहां मितानिन के रूप में काम कर रही थी। जबकि उसका पति विलियम केरकेट्टा राजमिस्त्री का काम करता है। अनिता अक्सर मरीजों को लेकर अस्पताल भी जाती थी। ऐसे में जब बीते 2 जनवरी की शाम को जब विलियम काम करके लौटा तो बाहर ताला लगा होने पर उसे किसी तरह की आशंका नहीं हुई।
उसकी बेटी का ससुराल इसी गांव में है, लिहाजा वह अपनी बेटी के घर चला गया। अगली सुबह वह फिर काम पर चला गया और शाम को फिर से ताला लगा देखकर अपनी बेटी के घर ही चला गया। लेकिन, 2 दिन बीत जाने के बाद उसे आशंका हुई, तब गुरुवार की सुबह वह फिर अपने घर पहुंचा और फिर कुंडी तोड़कर घर में प्रवेश किया। यहां नजारा देखकर वह हैरान रह गया।
कमरे में बिस्तर पर महिला की लाश पड़ी थी और सिर से नीचे का हिस्सा कंबल से ढंका हुआ था. जबकि गला धारदार हथियार से कटा हुआ था। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर राजपुर थाने से पुलिस पहुंची। साथ ही डॉग स्क्वाड व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को भी बुलाया गया है। वहीं पूरे मामले की जांच की जा रही है।
आठ ट्रेने चलेंगी परिवर्तित मार्ग से…. टाटा नगर-इतवारी एक्सप्रेस रहेगी तीन दिन रद
रायपुर। दक्षिण मध्य रेलवे सिकंदराबाद रेल मंडल के काजीपेट जंक्शन-वल्लारशा सेक्शन के बीच तीसरी रेलवे लाइन को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है जिसके कारण ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किए गए है। वहीं टाटा नगर-इतवारी एक्सप्रेस तीन दिनों तक रद रहेगी। इसके तहत 12 जनवरी तक विशाखापत्तनम से चलने वाली 20805 विशाखापत्तनम नई दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विजयनगरम जंक्शन-रायगड़ा-टिटलागढ़-रायपुर-नागपुर होकर रवाना होगी।
बता दें, रेलवे के द्वारा यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के लिए नई लाइनों का काम किया जा रहा है। जिसके चलते अभी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नॉनइंटर लॉकिंग के चलते आठ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है। इस परिवर्तित मार्ग से 20826 नई दिल्ली विशाखापत्तनम एक्सप्रेस, 4 से 11 जनवरी को 20803 विशाखापत्तनम गांधीधाम एक्सप्रेस, 07 जनवरी तक गांधीधाम से चलने वाली 20804 गांधीधाम-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग नागपुर-रायपुर-टिटलागढ़-रायगडा-विजयनगरम जंक्शन होकर रवाना होगी।
इसके अलावा 07 जनवरी को ही पुरी से चलने वाली 20819 पुरी ओखा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विजयनगरम जंक्शन-रायगड़ा-टिटलागढ़-रायपुर-नागपुर होकर रवाना होगी। इसी तरह 3 से 10 जनवरी को ओखा सेचलने वाली 20820 ओखा पुरी एक्सप्रेस 5, 8 प् 12 जनवरी 12803 विशाखापत्तनम-निजामुद्दीन एक्सप्रेस व 3, 7 व 10 जनवरी को निजामुद्दीन से चलने वाली 12804 निजामुद्दीन-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विजयनगरम जंक्शन-रायगड़ा-टिटलागढ़-रायपुर व नागपुर रेलवे स्टेशन होकर गंतव्य पर पहुंचेंगी।
अधोसंरचना विकास के तहत दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल के चक्रधरपुर व बिसरा रेलवे स्टेशन के बीच प्रत्येक बुधवार व झारसुगुड़ा और राउरकेला के बीच प्रत्येक शनिवार को पांच घंटे का मेगा ब्लाक लेकर कार्य किया जाएगा। इसके चलते 6, 13 व 20 जनवरी को 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस और 8, 15 व 22 जनवरी को 18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
मोहला-मानपुर के 8 ग्राम पंचायतों में लगा विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर.... हितग्राहियों को मिला लाभ
बीजापुर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़... क्रॉस फायरिंग, DRG के 2 जवान हुए घायल
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सोमवार को 6 महीने की बच्ची की मौत हो गई, जिसकी वजह से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ और क्रॉस फायरिंग बताई जा रही है। बच्ची की मां भी घायल है, और DRG के 2 जवान भी मुठभेड़ में घायल हो गए हैं। मामला बीजापुर जिले के गंगालूर थाना इलाके का है।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार की सहायता के लिए पुलिस बल के साथ एएसपी मौके पहुंचे हैं। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया है, और पुलिस दावा कर रही है कि भैरमगढ़ एरिया कमेटी सचिव चंद्रन्ना समेत कुछ और नक्सली भी मुठभेड़ में घायल हुए हैं।
एएसपी वैभव बैंकर ने बताया कि शाम के लगभग 5 बजे के आसपास पुलिस और नक्सलियों के बीच मुतवंडी के जंगलों में मुठभेड़ हुई। क्रॉस फायरिंग में गांव की एक मासूम बच्ची की मौत की खबर मिली है। उसी समय, मां को भी गोली लगी, जिसके बाद उसकी मदद के लिए टीम भेजी गई है और उसका इलाज किया जा रहा है। मुठभेड़ के बाद, इलाके में पुलिस का सर्चिंग अभियान भी जारी है।