छत्तीसगढ़
अंबिकापुर से गढ़वा जा रही बस हुई दुर्घटनाग्रस्त
नक्सल संगठन को बड़ा झटका, चार इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण….
आईजी अमरेश मिश्रा ने कहा कि चारों नक्सलियों को आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। वहीं आईजी अंकित गर्ग ने इसे नक्सल संगठन के लिए बड़ा झटका बताया और आगे भी अभियान को और तेज़ी से जारी रखने की बात कही। यह आत्मसमर्पण गरियाबंद पुलिस और सुरक्षा बलों की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है
आजादी के बाद पहली बार बस्तर के 29 गांवों में शान से लहराया तिरंगा
रायपुर : आज़ादी के 78 साल बाद बस्तर के उन गांवों में तिरंगा शान से लहराया, जहाँ अब तक नक्सलियों का लाल झंडा ही ताक़त और खौफ का प्रतीक माना जाता था। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बीजापुर, नारायणपुर और सुकमा जिलों के 29 गांवों में पहली बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। दशकों से बंदूकों की नली और डर के साए में जी रहे इन गांवों में तिरंगे का फहराया जाना केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि बदलते बस्तर की ऐतिहासिक तस्वीर है। यह तस्वीर दर्शाती है कि सुरक्षा बलों के त्याग, सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति और ग्रामीणों की उम्मीद ने मिलकर नक्सलवाद के गढ़ माने जाने वाले इलाकों में शांति और विकास का मार्ग प्रशस्त किया है। इन गांवों में तिरंगा फहराना उस ऐतिहासिक बदलाव का प्रमाण है, जो सुरक्षा बलों के साहस, राज्य और केंद्र सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति तथा सबसे बढ़कर ग्रामीणों के धैर्य और विश्वास से संभव हुआ है। बीजापुर जिले के कोंडापल्ली, जीड़पल्ली, वाटेवागु, कर्रेगुट्टा, पिड़िया, पुजारीकांकेर और भीमारम जैसे गांव; नारायणपुर जिले के गारपा, कच्चापाल, बेड़माकोट्टी, कांदूलनार, रायनार सहित कई गांव; तथा सुकमा जिले के गोमगुड़ा, गोल्लाकुंडा, नुलकातोंग और उसकावाया जैसे नक्सल प्रभावित इलाकों में आज़ादी के बाद पहली बार तिरंगे का फहरना एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह उपलब्धि हमारी सुशासन की सरकार के उस संकल्प का परिणाम है, जिसमें नक्सल प्रभावित इलाकों में शांति और विकास की नई धारा प्रवाहित करने का लक्ष्य रखा गया है। “बस्तर अब भय और हिंसा से बाहर निकलकर प्रगति, समृद्धि और विश्वास की ओर बढ़ रहा है। सरकार का वचन है कि हर गांव तक विकास की रोशनी पहुँचेगी और कोई भी नागरिक विकास की रोशनी से अछूता नहीं रहेगा,” उन्होंने कहा। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इसे सुरक्षा बलों की मेहनत और स्थानीय समुदायों के धैर्य का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि “आज जिन गांवों में तिरंगा फहराया गया, वहाँ दशकों तक लाल झंडे का खौफ छाया रहा। यह बस्तर में नई सुबह का प्रतीक है। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर बस्तर के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। पिछले कुछ वर्षों में सुरक्षा बलों की नई रणनीति, शिविरों की स्थापना और लगातार दबाव के चलते नक्सली कैडर कमजोर हुआ है। आत्मसमर्पण नीतियों ने बड़ी संख्या में उग्रवादियों को मुख्यधारा में लौटाया है। वहीं सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि केवल सुरक्षा उपाय ही नहीं, बल्कि विकास ही स्थायी समाधान है। इसी कारण नियद नेल्ला नार योजना सहित सड़क, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा की सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा और अन्य योजनाओं से ग्रामीणों को प्रत्यक्ष लाभ मिलने लगा है। ग्रामीणों का भरोसा जीतना इस ऐतिहासिक बदलाव का सबसे बड़ा आधार रहा है। स्वास्थ्य शिविर, शिक्षा और रोजगार के नए अवसर तथा प्रशासन का संवेदनशील रवैया ग्रामीणों को यह संदेश दे रहा है कि सरकार उनके साथ खड़ी है।
बस्तर की यह नई तस्वीर पूरे देश को यह संदेश देती है कि जब इच्छाशक्ति, रणनीति और जनभागीदारी एक साथ आते हैं, तो कोई भी चुनौती असंभव नहीं रहती। कर्रेगुट्टा सहित बस्तर के इन 29 गांवों में फहराता तिरंगा उस नई सुबह का प्रतीक है, जो हिंसा की अंधेरी रात को पीछे छोड़ते हुए शांति, विकास और आत्मविश्वास से भरे भविष्य की ओर अग्रसर है।
नाबालिग छात्र पर लड़कों ने किया चाकू से हमला
जांजगीर चांपा। जिले से चाकूबाजी की खबर सामने आ रही है, यहां एक नाबालिग छात्र पर 4, 5 छात्रों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया है। मामला सारागांव थाना क्षेत्र का है।
CGPSC ने जारी की नई गाइडलाइन, इन चीजों पर लगा बैन
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोग सेवा आयोग ने आयोजित होने वाली सभी परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। आयोग ने परीक्षाओं में शुचिता और पारदर्शिता बनाये रखने के लिए अभ्यर्थियों द्वारा अनुचित साधनों के प्रयोग को रोकने के लिए स्थाई निर्देश जारी किया गया है।
सीजीपीएससी की नई गाईडलाइन पढ़ें
1. जिन अभ्यर्थियों के नाम / सरनेम तथा फोटो पहचान पत्र में किसी भी प्रकार का अंतर है वे अपने नाम परिवर्तन संबंधी शपथ पत्र की मूल प्रति प्रस्तुत करने पर ही परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगे।
2. -परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी अपने पास केवल निम्न वस्तुएं रख सकेंगे
a. लेबल रहित पारदर्शी व्यक्तिगत पानी की बोतल ।
b. केवल संबंधित परीक्षा के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी किए गए ऑनलाईन प्रवेश पत्र का प्रिंट आउट।
c. मूल पहचान पत्र (जैसे -मतदाता पहचान पत्र/पासपोर्ट / ड्राइविंग लाइसेंस / पैनकार्ड/आधार कार्ड अथवा ई-आधार कार्ड)।
d. यदि प्रवेश पत्र पर परीक्षा का फोटो अस्पष्ट अथवा गलत छपा हो, केवल तभी 02 पासपोर्ट साइज के रंगीन फोटोग्राफ।
e. काले अथवा नीले रंग के बॉलपाइंट पेन।
f. ऐसी विवरणात्मक परीक्षा जिसमें चित्र बनाए जाने की आवश्यकता हो तब इस हेतु आयोग द्वारा HB पेंसिल के प्रयोग की अनुमति होगी।
(नोट:- उक्त के अतिरिक्त अन्य कोई सामग्री अभ्यर्थी के पास पाए जाने पर उनके विरूद्ध अनुचित साधन के प्रयोग का प्रकरण बनाया जा सकेगा।)
3. अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की घड़ी (मैकेनिकल / स्मार्ट वॉच) धारण करने की अनुमति नहीं होगी।
4. अभ्यर्थियों को जूते अथवा मोटे सोल या ऊंची हील वाले फुटवियर पहनने की अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थी केवल पतले सोल वाली चप्पलें अथवा स्लीपर पहन सकते हैं।
5. अभ्यर्थियों को नजर के चश्मों के अतिरिक्त अन्य किसी प्रकार के चश्मे, गॉगल्स, गूगल/मेटा या अन्य डिजिटल ग्लासेस / चश्में पहनने की अनुमति नहीं होगी।
6. ऐसे दिव्यांग अथवा बीमार अभ्यर्थी जिन्हें चिकित्सकीय कारणों से जूते अथवा उपकरण धारण करने की आवश्यकता हो उन्हें गहन जाँच के अधीन जूते अथवा उपकरण धारण करने की अनुमति होगी।
7. ऐसे दिव्यांग अभ्यर्थी जिन्हें संबंधित जिला कार्यालय के माध्यम से सहलेखक की अनुमति प्राप्त हो, के मामले में संबंधित सहलेखक को भी अभ्यर्थियों हेतु जारी सारे निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।
8. अभ्यर्थी हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश ले सकते हैं। काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैरुन, बैंगनी रंग व गहरे चॉकलेटी रंग के कपड़े पहनना वर्जित होगा।
9. अभ्यर्थी कार्गो एवं डिज़ाइनर कपड़े पहन कर परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो सकेंगे। सामान्य जींस पैंट एवं अन्य पैंट पहनने की अनुमति होगी।
10. महिला अभ्यर्थी सलवार-कुर्ती तथा चुनरी (दुपट्टा) पहन सकेंगे लेकिन कुर्ती की बांह छोटी (आधी) होनी चाहिए। साड़ी के साथ पहने जाने वाली ब्लाउज की बांह आधी होनी चाहिए।
11. कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है। धर्म / रिवाजों के अनुसार अत्यंत आवश्यक आभूषण एवं प्रतीक चिन्हों को छोड़कर अन्य आभूषण / प्रतीक धारण करने की अनुमति अभ्यर्थियों को नहीं होगी। विवाहित महिला अभ्यर्थियों को एक नोज़ पिन तथा एक मंगलसूत्र धारण करने की अनुमति होगी। उक्तानुसार किसी भी आभूषण / प्रतीक के धारण किए जाने की अनुमति गहन जाँच के अधीन दी जाएगी।
12. निर्दिष्ट सामग्री के अलावा किसी भी प्रकार की सामग्री, आभूषण, प्रतीक चिन्ह अथवा उपकरण लेकर परीक्षा केन्द्र में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थी अपनी स्वयं की जिम्मेदारी एवं व्यवस्था के अनुसार उक्त सामग्री, आभूषण, प्रतीक चिन्ह अथवा उपकरण को परीक्षा केन्द्र के बाहर रखने की व्यवस्था करेंगे। उक्त हेतु परीक्षा केन्द्र के किसी भी अधिकारी/कर्मचारी का सहयोग प्राप्त नहीं होगा तथा उनके द्वारा उक्त के सुरक्षित संधारण हेतु किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी नहीं ली जायेगी।
13. सभी अभ्यर्थियों के लिए प्रत्येक पाली में परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम 02 घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित होना अनिवार्य होगा, जिससे उनकी मेटल डिटेक्टर व मैन्युअल तलाशी / फ्रिस्किंग (Frisking), मूल पहचान पत्र के साथ उनके प्रवेश पत्र का सत्यापन तथा उनके चेहरे के मिलान का कार्य किया जा सके।
14. परीक्षा प्रारंभ होने के 15 मिनट पूर्व परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार / गेट बंद कर दिया जावेगा तथा इसके बाद किसी भी परिस्थिति में किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश तथा परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति नहीं होगी। आबंटित परीक्षा केन्द्र के मुख्य द्वार / गेट बन्द होने के पूर्व जो अभ्यर्थी संबंधित परीक्षा केंद्र में प्रवेश ले चुके हैं केवल उन्हें ही, संबंधित परीक्षा कक्ष से परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति होगी।
15. परीक्षा कक्ष के अंदर भी आवश्यकतानुसार तलाशी / फ्रिस्किंग (Frisking) की जा सकेगी।
16. अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा के दौरान कैल्क्यूलेटर, लॉग टेबल, मोबाइल फोन, पेजर, स्मार्टवॉच तथा किसी भी प्रकार के संचार साधन रखना पूर्णतः प्रतिबंधित होगा।
17. परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच या अन्य कोई संचार साधन प्रतिबंधित है। यदि परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच या अन्य कोई संचार साधन पाया जाता है तो संबंधित अभ्यर्थी के विरुद्ध अनुचित साधन के प्रयोग का प्रकरण दर्ज किया जायेगा, चाहे अभ्यर्थी द्वारा उक्त साधन का प्रयोग किया गया हो अथवा नहीं।
18. परीक्षा में सम्मिलित किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा समाप्ति के पूर्व परीक्षा केन्द्र छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।
19. चिकित्सकीय आपात स्थिति में यदि अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र से किसी चिकित्सालय तक ले जाना अनिवार्य हो, तो अभ्यर्थी के प्रवेश पत्र तथा उत्तरपुस्तिका को संबंधित कक्ष के वीक्षक द्वारा जमा कराने के पश्चात अभ्यर्थी को चिकित्सालय ले जाया जा सकेगा, परन्तु परीक्षा समाप्ति के समय तक उक्त अभ्यर्थी के साथ 02 वीक्षक लगातार तैनात रहेंगे, जो यह सुनिश्चित करेंगे कि उक्त अवधि में अभ्यर्थी के द्वारा संबंधित परीक्षा के सन्दर्भ में किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि न की जाए।
20. परीक्षा केंद्र में संचार साधनों के अनुचित प्रयोग को रोकने एवं साइबर सुरक्षा की दृष्टि से जैमर का प्रयोग किया जाएगा।
ढोकरा कला से आधुनिक उद्योग तक – ओसाका में छत्तीसगढ़ की पहचान
भैंसाकन्हार और भैसामुन्डी के ग्रामीणों का बड़ा विरोध प्रदर्शन
विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल का जल्द होगा विस्तार, 3 नए चेहरों को मिलेगा मौका
रायपुर। छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय मंत्रिमंडल विस्तार की लंबे समय से चल रही खबरों के बीच आखिरकार तारीख सामने आ ही गई है। राजनीतिक जानकारों के अनुसार 21 अगस्त से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाएगा, जिसमें तीन नए मंत्रियों को शामिल किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के तीन संभागों रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग से एक – एक मंत्री बनाए जाने की चर्चा है। मंत्रियों में एक सामान्य, एक ओबीसी और एक ST-SC वर्ग से बनाए जाएंगे। मंत्री बनने के लिए नेताओं में लॉबिंग भी चल रही है, लेकिन तीनों नाम दिल्ली दरबार से तय हो चुके हैं। सीएम विष्णुदेव साय ने मीडिया से चर्चा में कहा कि इंतजार करिए। जल्द ही विस्तार होगा।
बता दें कि अभी विष्णु देव साय सरकार में 10 मंत्री हैं। बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बनने के बाद से एक मंत्री का पद खाली हुआ है। एक पद पहले से खाली रखा गया है, जिन्हें परफॉर्मेंस के आधार पर देना रखा गया था। वहीं हरियाणा की तर्ज पर एक मंत्री का पद बढ़ेगा। इस तरह तीन नए मंत्री मंत्रिमंडल में शामिल होंगे। राजनीतिक गलियारों में ऐसी चर्चा है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 22 अगस्त से विदेश दौरे पर जा रहे हैं। इसके पहले मंत्रिमंडल में विस्तार को लेकर भाजपा हाईकमान ने मंजूरी दे दी है। साय के विदेश दौरे से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। इस बात का संकेत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हाल ही में दिल्ली यात्रा से वापस के बाद अपने बयान में दे दिया था। जब उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा था कि अब इंतजार खत्म होने वाला है। मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द हो जाएगा, लेकिन मंत्री पद पाने आला नेताओं के दरबार में जुगाड़ की राजनीति भी चल रही है।
हरियाणा की विधानसभा में भी छत्तीसगढ़ की तरह 90 विधायक हैं। हरियाणा में बीजेपी सरकार में मुख्यमंत्री समेत 14 मंत्री हैं। लिहाजा, हरियाणा के फॉर्मूले को छत्तीसगढ़ में भी लागू करते हुए 3 और मंत्री बनाए जा सकते हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ बनने के बाद से अब तक मुख्यमंत्री सहित 13 मंत्री ही बनते आ रहे हैं। नियमों के तहत विधायकों की संख्या के 15 प्रतिशत ही मंत्री बन सकते हैं, इस लिहाज से 90 विधायकों में 13.5 मंत्री बन सकते हैं। इसलिए मुख्यमंत्री समेत 14 मंत्री भी हो सकते हैं।
रायपुर में पाकिस्तानी हेरोइन सिंडिकेट का भंडाफोड़.... 17 आरोपी गिरफ्तार, 350 खातों पर रोक
रायपुर। पाकिस्तान से जुड़े हेरोइन सिंडिकेट का जाल राजधानी रायपुर तक फैला हुआ है, जिसे पुलिस और जांच एजेंसियों ने मिलकर उजागर किया है। अब तक इस मामले में 17 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जो कमल विहार को ठिकाना बनाकर ड्रग्स सप्लाई कर रहे थे। इनके पास से 1 करोड़ की हेरोइन जब्त की गई है।
जांच में सामने आया है कि 350 से ज्यादा लोगों ने आरोपियों के खातों में पैसे ट्रांसफर किए, जिनके अकाउंट अब फ्रीज कर दिए गए हैं। पुलिस को संदेह है कि कुछ लोग न केवल खरीदार हैं, बल्कि आगे सप्लाई भी कर रहे थे। अभी तक 800 संदिग्ध अकाउंट्स की पहचान की जा चुकी है। सिंडिकेट का मास्टरमाइंड लवजीत सिंह उर्फ बंटी है, जिससे पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं। उसके नेटवर्क में शामिल हर व्यक्ति का अलग-अलग रोल था—कोई पैकेजिंग करता था, कोई डिलीवरी, कोई ग्राहक ढूंढ़ता और कोई अकाउंट मैनेज करता।
इस मामले की जांच में अब रायपुर पुलिस के साथ IB, ATS और NCB भी जुट गई हैं। सूत्रों के अनुसार, सिंडिकेट से जुड़े कुछ सफेदपोशों की भूमिका भी सामने आई है और आने वाले दिनों में बड़ी गिरफ्तारी संभव है। गिरोह की पोल तब खुली जब IG अमरेश मिश्रा और SSP डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर विशेष टीम ने कमल विहार में दबिश दी और तीन मुख्य आरोपियों को पकड़ा। उनके पास से हेरोइन, मोबाइल, कार, पैकेजिंग मटेरियल और लेन-देन के दस्तावेज मिले।
यह मामला सिर्फ नशे का नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा गंभीर अपराध बन गया है। एजेंसियां अब हेरोइन खरीदने वालों की कड़ी से कड़ी तलाश कर रही हैं, ताकि इस पाकिस्तानी नेटवर्क को पूरी तरह खत्म किया जा सके।
विदिशा में सेना भर्ती रैली 22 अगस्त से, मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थी होंगे शामिल
भोपाल। सेना भर्ती कार्यालय, भोपाल द्वारा आगामी 22 अगस्त से 2 सितम्बर 2025 तक विदिशा के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्टेडियम में सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। इस रैली में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के विभिन्न श्रेणियों के उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर (छत्तीसगढ़) के अंतर्गत केंद्रीय नियंत्रण श्रेणी के पदों—सिपाही फार्मा, सिपाही तकनीकी नर्सिंग सहायक, धर्म गुरु (जेसीओ), जेसीओ कैटरिंग, एजुकेशन हवलदार और हवलदार सर्वेयर ऑटोमेटेड कार्टोग्राफर—की भर्ती प्रक्रिया 31 अगस्त से 1 सितम्बर 2025 को होगी।
इन पदों के लिए केवल वे ही उम्मीदवार पात्र होंगे जिन्होंने सेना द्वारा जून-जुलाई 2025 में आयोजित कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) उत्तीर्ण किया है। रैली के दौरान अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता, दस्तावेज़ों की जांच और चिकित्सीय परीक्षण किया जाएगा।
भर्ती में शामिल होने वाले योग्य उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र शीघ्र ही उनके ई-मेल पर भेज दिए जाएंगे। भर्ती स्थल पर प्रवेश केवल प्रवेश पत्र पर अंकित तिथि और समय के अनुसार ही मिलेगा। विशेष रूप से ध्यान देने योग्य है कि अभ्यर्थियों की दौड़ रात्रि 1 बजे से प्रारंभ होगी। रैली में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड, सभी आवश्यक दस्तावेज़ अधिसूचना अनुसार तथा आधार कार्ड से लिंक मोबाइल फोन साथ लाना अनिवार्य होगा।
भिलाई स्टील प्लांट में हादसा.... तेज धमाके के साथ ब्लास्ट फर्नेस का कैचर फटा
रायपुर। भिलाई स्थित सेल के सबसे बड़े स्टील प्लांट भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। ब्लास्ट फर्नेस-8 में वेस्ट कैचर अचानक फट गया, जिससे तेज धमाके के साथ भीषण आग लग गई। हादसे के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, ब्लास्ट फर्नेस-8 से वर्तमान में प्रतिदिन करीब 9,000 टन इस्पात का उत्पादन किया जाता है। आग लगने से उत्पादन पर सीधा असर पड़ा है। इस्पात प्रबंधन ने फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था के तहत प्रोडक्शन जारी रखने की कोशिश शुरू कर दी है।
हादसे के बाद बीएसपी प्रबंधन ने जांच के आदेश दिए हैं। राहत वाली बात ये है है कि घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। तकनीकी विशेषज्ञों की टीम की जांच के बाद सही कारण सामने आ पाएगा।
खेत में पंप चलाते समय करेंट से दो की मौत, एक गंभीर
ग्रामीणों का कहना है कि घटना के समय सभी खेत में सिंचाई का काम कर रहे थे। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
राजभवन के दरबार हॉल का नाम बदला, अब छत्तीसगढ़ मंडपम के नाम से जाना जाएगा
राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि छत्तीसगढ़ मंडपम नाम प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान और गौरव का प्रतीक होगा। इस अवसर पर स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को देशभक्ति से भर दिया|
स्वतंत्रता दिवस समारोह: शालेय विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
एनआईटी के एनएसएस क्लब ने किया ‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता 2025’ का आयोजन
रायपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर के एनएसएस क्लब ने हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता 2025 अभियान के तहत बुधवार, 13 अगस्त 2025 को एक स्वच्छता अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस पहल का उद्देश्य छात्रों, कर्मचारियों और संकाय सदस्यों के बीच स्वच्छता, पर्यावरणीय ज़िम्मेदारी और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना था।
इस कार्यक्रम का उद्घाटन एनआईटी रायपुर के निदेशक प्रो. एन.वी. रमना राव ने किया। यह अभियान सुबह 8:00 बजे सीसीसी भवन के सामने शुरू हुआ और इसमें एनएसएस सदस्यों, संकाय सदस्यों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने सफाई की, कूड़ा हटाया और अपशिष्ट पृथक्करण और स्थायी प्रथाओं के बारे में जागरूकता फैलाई। यह कार्यक्रम डॉ. मनोज चोपकर, डीन (एसडब्ल्यू), डॉ. टीपी साहू और डॉ. नितीश भारद्वाज, संकाय प्रभारी, एनएसएस एनआईटी रायपुर के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का समापन स्वच्छता बनाए रखने तथा स्वच्छ, हरित और स्वस्थ पर्यावरण के लिए योगदान जारी रखने के उद्देश्य से किया गया।
स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ का गौरव: 14 पुलिस कर्मियों को वीरता पदक से सम्मानित
सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी से 12 लाख की ठगी
जब पतिराम ने अपनी जमा रकम वापस मांगी तो पूरी ठगी का खुलासा हुआ। पीड़ित की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में ठगी और विश्वासघात की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।