छत्तीसगढ़
टीईटी परीक्षा में ढाई हजार परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित, लंबे सवालों ने उलझाया
सिरपुर बनेगा छत्तीसगढ़ पर्यटन का सिरमौर: CM साय
सिरपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिरपुर महोत्सव में हिस्सा लेकर प्राचीन सभ्यता और सांस्कृतिक वैभव को याद किया। सिरपुर, जो छत्तीसगढ़ के गौरवशाली इतिहास और समृद्ध पुरातात्विक विरासत का प्रतीक है, महोत्सव के माध्यम से न केवल स्थानीय समुदाय बल्कि देश और विदेश के इतिहास प्रेमियों को आकर्षित करता है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जिले के विकास हेतु ₹200 करोड़ से अधिक के महत्वपूर्ण विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इन विकास कार्यों में पर्यटन, आधारभूत संरचना, सड़क, जल आपूर्ति और सांस्कृतिक संरक्षण से जुड़े परियोजनाओं को शामिल किया गया है। सीएम साय ने कहा कि सरकार सिरपुर को विश्व के पर्यटन मानचित्र पर प्रतिष्ठित करने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके संरक्षण तथा संवर्धन में निरंतर प्रयास कर रही है।
इलेक्ट्रॉनिक दुकान में आग लगने से कारोबारी को हुआ भारी नुकसान
राजिम कुंभ मेला 2026 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी: रायपुर–राजिम के बीच 1 से 15 फरवरी तक चलेंगी 2 मेमू स्पेशल ट्रेनें
छत्तीसगढ़ के प्रयाग के नाम से प्रसिद्ध राजिम में आयोजित होने वाले राजिम कुंभ मेला 2026 के दौरान लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं, जिसके तहत 1 फरवरी से 15 फरवरी तक रायपुर और राजिम के बीच दो राजिम कुंभ मेला मेमू स्पेशल ट्रेनें संचालित करने का निर्णय लिया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को सस्ता, सुरक्षित और तेज यात्रा विकल्प मिल सके; रेलवे अधिकारियों के अनुसार कुंभ मेला के दौरान सड़क मार्ग पर बढ़ने वाली भीड़ और ट्रैफिक दबाव को कम करने के उद्देश्य से यह विशेष रेल सेवा शुरू की जा रही है, जिससे रायपुर, नया रायपुर और आसपास के इलाकों से राजिम पहुंचना पहले से कहीं ज्यादा आसान होगा।
महेंद्रगढ़ के पास मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त
कोचियों और बिचौलियों से 9057 क्विंटल अवैध धान जब्त
चन्द्रखुरी कौशल्या माता धाम में आस्था का विराट स्वरूप — 51 फीट ऊँची वनवासी प्रभु श्रीराम प्रतिमा की होगी स्थापना
आईआईटी भिलाई को मिला प्रतिष्ठित '5-स्टार गृह एलडी' रेटिंग, पर्यावरण अनुकूल परिसर के लिए मिली बड़ी उपलब्धि
रायपुर। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई ने अपने फेज-ए कैंपस विकास परियोजना के लिए '5-स्टार गृह एलडी' रेटिंग हासिल कर एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर स्थापित किया है। यह ग्रीन रेटिंग फॉर इंटीग्रेटेड हैबिटेट असेसमेंट ढांचे के तहत प्रमाणन का उच्चतम स्तर है। यह रेटिंग गृह परिषद द्वारा ऊर्जा और संसाधन संस्थान और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से प्रदान की गई है।
यह सम्मान बुधवार, 28 जनवरी 2026 को रायपुर में आयोजित 9वें गृह क्षेत्रीय कॉन्क्लेव के दौरान औपचारिक रूप से प्रदान किया गया। आईआईटी भिलाई के निदेशक, प्रो. राजीव प्रकाश ने मुख्य अतिथि श्याम बिहारी जायसवाल (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा मंत्री, छत्तीसगढ़ सरकार) के हाथों यह पुरस्कार ग्रहण किया। संस्थान के लिए यह गौरव की बात है कि जिस परिसर का लोकार्पण 20 फरवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था, उसने अपनी टिकाऊ योजना और संसाधन दक्षता के लिए अब यह सर्वोच्च रेटिंग प्राप्त की है।
गृह एलडी विशेष रूप से 50 हेक्टेयर या उससे अधिक क्षेत्र वाली बड़ी परियोजनाओं जैसे कैंपस और टाउनशिप के पर्यावरणीय प्रदर्शन का मूल्यांकन करता है। आईआईटी भिलाई के फेज-ए प्रोजेक्ट को साइट प्लानिंग, ऊर्जा दक्षता, जल और अपशिष्ट प्रबंधन, परिवहन प्रणाली और सामाजिक बुनियादी ढांचे जैसे कड़े मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर यह रेटिंग दी गई है। यह उपलब्धि न केवल संस्थान की पर्यावरण के प्रति जवाबदेही को दर्शाती है, बल्कि टिकाऊ और भविष्य के लिए तैयार बुनियादी ढांचे के निर्माण के राष्ट्रीय लक्ष्यों के साथ भी मेल खाती है।
छत्तीसगढ़ में इलाज पर ब्रेक; अस्पतालों में नहीं होगा आयुष्मान से इलाज, अब आगे क्या होगा? स्वास्थ्य मंत्री ने बताया
प्रशिक्षु आईएफएस अधिकारियों को मिला डीज़ीपीएस सर्वे एवं वन्यजीव प्रबंधन का व्यवहारिक प्रशिक्षण
रायपुर। बारनवापारा वन्यजीव अभ्यारण्य में प्रशिक्षु भारतीय वन सेवा अधिकारियों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन गत दिवस किया गया। प्रशिक्षु अधिकारियों को आधुनिक तकनीकों, आईटी आधारित वन प्रबंधन तथा वन्यजीव संरक्षण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। इस प्रशिक्षण से भावी वन सेवा के अधिकारियों ने क्षेत्रीय स्तर पर उपयोग में आने वाली तकनीक एवं प्रबंधन प्रक्रियाओं से व्यावहारिक रूप से परिचित हुए।
वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने अखिल भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों से कहा कि आप सभी आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल कर अपनी कौशल को विकसित करें और छत्तीसगढ की वन संपदा की सुरक्षा और संरक्षण के लिए सतत कार्य करे l उन्होंने सभी प्रशिक्षु अधिकारी को अपनी शुभकामनाएं दीं l
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं क्षेत्रीय निदेशक सुश्री स्तोविषा समझदार ने डीज़ीपीएस की कार्यप्रणाली, उसकी उपयोगिता तथा वन सर्वेक्षण, सीमांकन एवं प्रबंधन में इसके महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डीज़ीपीएस आधारित सर्वेक्षण से वन क्षेत्रों में सटीक डेटा संग्रह संभव होता है जो दीर्घकालिक संरक्षण योजनाओं के लिए अत्यंत उपयोगी है। इसी क्रम में उप-निदेशक, उदंती–सीतानदी टाइगर रिजर्व वरुण जैन ने “गज संकेत” मोबाइल एप्लिकेशन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह एप हाथी मॉनिटरिंग, मूवमेंट ट्रैकिंग, मानव–हाथी संघर्ष प्रबंधन तथा त्वरित सूचना साझा करने में एक प्रभावी डिजिटल टूल के रूप में कार्य करता है। प्रशिक्षु अधिकारियों को एप के फील्ड उपयोग, डेटा एंट्री एवं प्रबंधन से संबंधित व्यावहारिक पहलुओं से भी अवगत कराया गया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर वनमण्डलाधिकारी बलौदाबाजार धम्मशील गणवीर ने कहा कि इस प्रकार के तकनीकी एवं फील्ड आधारित प्रशिक्षण भावी वन सेवा के अधिकारियों के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक, डिजिटल टूल्स एवं वैज्ञानिक प्रबंधन पद्धतियों के माध्यम से वन एवं वन्यजीव संरक्षण को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है तथा ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम अधिकारियों को जमीनी स्तर पर बेहतर निर्णय लेने में सहायक सिद्ध होंगे।
अधीक्षक बारनवापारा अभ्यारण्य कृषानू चन्द्राकार ने प्रशिक्षु अधिकारियों को बारनवापारा अभ्यारण्य की भौगोलिक, पारिस्थितिक एवं संरक्षण संबंधी विशेषताओं की जानकारी दी । इसके साथ ही अधिकारियों को अभ्यारण्य में संचालित वनभैंसा संरक्षण केंद्र, ब्लैकबक रिलोकेशन एवं संरक्षण केंद्र, ग्रासलैंड विकास क्षेत्रों सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण कराया जिससे उन्हें संरक्षण कार्यों को प्रत्यक्ष रूप से समझने का अवसर मिला।
मां दंतेश्वरी मंदिर को 6 महीने के भीतर 19 लाख रुपए दान में मिले
दरअसल, दान पेटियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रशासनिक अधिकारियों, मंदिर समिति के सदस्यों और कर्मचारियों की मौजूदगी में खोला गया। नकद राशि के साथ-साथ बड़ी संख्या में सोने और चांदी के आभूषण भी मिले हैं। इनमें हार, अंगूठी, चेन, पायल, सिक्के और अन्य चढ़ावे शामिल हैं। सभी आभूषणों का वजन और मूल्यांकन अलग से किया जाएगा। मंदिर समिति के सदस्यों का कहना है कि, दान की राशि का उपयोग मंदिर के विकास कार्यों, व्यवस्थाओं के सुधार और धार्मिक गतिविधियों पर किया जाएगा।
पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में बड़े कैडर के 2 माओवादी ढेर, इधर कमांड स्विच वाले 30 किलो के 2 आईईडी बम बरामद,जवानों ने किया निष्क्रिय
बीजापुर : छत्तीसगढ़ के कोर नक्सल क्षेत्र बीजापुर में आज सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुईA इस कार्रवाई में दो बड़े कैडर के नक्सलियों के मारे जाने की खबर हैA वहीं, सतर्क जवानों ने नक्सलियों द्वारा लगाए गए भारी मात्रा में आईईडी IED बरामद कर उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया है
बीजापुर के दक्षिण इलाके में बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम को सर्चिंग के लिए रवाना किया गया था. सुबह करीब 7:00 बजे नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. इस मुठभेड़ में एक ACM रैंक का नक्सली और एक पार्टी सदस्य मारा गया है. जवानों ने मौके से नक्सलियों के शव के साथ पिस्टल, 303 रायफल और अन्य नक्सली सामग्री बरामद की है. फिलहाल इलाके में रुक-रुक कर फायरिंग जारी है और सुरक्षाबल सर्चिंग अभियान चला रहे हैं.
मुठभेड़ के बीच सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की एक और खतरनाक साजिश को नाकाम कर दिया. डीआरजी बीजापुर, थाना इलमिड़ी, और छसबल 9वीं वाहिनी की टीम जब लंकापल्ली क्षेत्र में सर्चिंग कर रही थी, तब सड़क के बीचों-बीच 20-30 किलोग्राम के 02 IED बम बरामद हुए.
वाहनों से डीजल चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया, 2 आरोपी गिरफ्तार, स्कॉर्पियो व 140 लीटर डीजल जब्त
दंतेवाड़ा के दंपती को पद्मश्री... डॉ. रामचंद्र गोडबोले बने 'डॉक्टर भैया', पत्नी सुनीता भी कर रहीं आदिवासियों की सेवा
रायपुर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पिछले 35 वर्षों से आदिवासी समाज की सेवा कर रहे डॉ. रामचंद्र गोडबोले और उनकी पत्नी सुनीता गोडबोले को भारत सरकार ने पद्म श्री सम्मान से सम्मानित किया है। यह सम्मान उनके लंबे समय से किए जा रहे स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सेवा कार्यों की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान है।
डॉ. रामचंद्र गोडबोले एक आयुर्वेद चिकित्सक हैं जिन्होंने अपना जीवन आदिवासियों की सेवा में समर्पित कर दिया है। महाराष्ट्र छोड़कर डॉ गोडबोले दंतेवाड़ा जिले के बारसूर को वर्षों पहले अपना आशियाना बना लिया था ।वे बस्तर के अबूझमाड़, बीजापुर , दंतेवाड़ा जैसे दुर्गम इलाकों में मुफ्त चिकित्सा सेवा प्रदान करते हैं। उनकी पत्नी सुनीता गोडबोले भी उनके साथ इस काम में जुड़ी हुई हैं।
डॉ. गोडबोले ने 37 वर्षों से अधिक समय से आदिवासियों के बीच काम कर रहे हैं और उन्हें स्वास्थ्य जागरूकता और कुपोषण के खिलाफ लड़ने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने अपने ट्रस्ट "ट्रस्ट फॉर हेल्थ" के माध्यम से कई लोगों की जिंदगी बदल दी है। इस दंपति को संयुक्त रूप से पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया है। यह सम्मान उन्हें उनके समाज सेवा और चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया है।
पुष्पा स्टाइल में सागौन की तस्करी, तांदुला में बहकर आ रही लकड़ी को वन विभाग ने किया जब्त
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। वन विभाग ने तांदुला नदी के किनारे से कीमती सागौन के 21 बड़े-बड़े गोले बरामद कर जब्त किए हैं। बताया जा रहा है कि लकड़ी तस्कर फिल्म पुष्पा की तर्ज पर नदी के रास्ते सागौन की लकड़ी को बहाकर ले जाने की तैयारी में थे।
मामला वन क्षेत्र हर्रा-ठेमा का बताया जा रहा है, जहां किसी लकड़ी ठेकेदार द्वारा पहले से सागौन के पेड़ों की अवैध कटाई कर गोले तैयार कर रखे गए थे। इसके बाद तांदुला नदी के सहारे इन्हें बालोद तक पहुंचाने की योजना थी। हालांकि, वन विभाग की सतर्कता से पहले ही लकड़ी को जब्त कर लिया गया और प्रकरण दर्ज किया गया है।
इस कार्रवाई के बाद वन विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। जिले में पहले भी विभागीय अधिकारियों पर पद के दुरुपयोग और अवैध गतिविधियों के आरोप लगते रहे हैं, जिससे इस मामले में मिलीभगत की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा है।
वहीं पूरे मामले पर डीएफओ अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि तांदुला नदी में बहकर आए सागौन के 21 गोले जब्त किए गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के सभी बीटों में सघन जांच के आदेश दिए गए हैं। वन विभाग का कहना है कि दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
गणतंत्र के अमृतकाल में साहित्य उत्सव का आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक: मुख्यमंत्री साय
रायपुर। राजधानी रायपुर के नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन परिसर में रायपुर साहित्य उत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। समारोह का आयोजन विनोद कुमार शुक्ल मंडप में किया गया, जिसमें उपमुख्यमंत्री अरुण साव, महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा की कुलपति डॉ. कुमुद शर्मा तथा सुप्रसिद्ध रंगकर्मी एवं अभिनेता मनोज जोशी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा, वरिष्ठ पत्रकार अनंत विजय तथा छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
उद्घाटन अवसर पर अतिथियों के करकमलों से छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने पर आधारित पुस्तिका, एक कॉफी टेबल बुक छत्तीसगढ़ राज्य के साहित्यकार, जे. नंदकुमार द्वारा लिखित पुस्तक नेशनल सेल्फहुड इन साइंस, प्रो. अंशु जोशी की पुस्तक लाल दीवारें, सफेद झूठ तथा राजीव रंजन प्रसाद की पुस्तक तेरा राज नहीं आएगा रे का विमोचन किया गया।
उप सभापति हरिवंश ने अपने संबोधन की शुरुआत छत्तीसगढ़ के महान साहित्यकार स्वर्गीय विनोद कुमार शुक्ल को नमन करते हुए की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ी साहित्य की एक समृद्ध और प्राचीन परंपरा रही है तथा इस प्रदेश ने अपनी स्थानीय संस्कृति को सदैव मजबूती से संजोकर रखा है। रायपुर साहित्य उत्सव के आयोजन में अत्यंत रचनात्मक दृष्टिकोण स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। उन्होंने कबीर के काशी से गहरे संबंधों का उल्लेख करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ के कवर्धा से भी उनका विशेष जुड़ाव रहा है। उप सभापति श्री हरिवंश ने कहा कि एक पुस्तक और एक लेखक भी दुनिया को बदलने की शक्ति रखते हैं। उन्होंने राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की पंक्तियों का उल्लेख करते हुए कहा कि साहित्य समाज को दिशा देता है, आशा जगाता है, निराशा से उबारता है और जीवन जीने का साहस प्रदान करता है।
उपसभापति हरिवंश ने कहा कि आज भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है और 2047 तक विकसित भारत का संकल्प हमारा राष्ट्रीय लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि भारत आज स्टील, चावल उत्पादन और स्टार्टअप्स के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। देश की आत्मनिर्भरता से दुनिया को नई दिशा मिली है और इस राष्ट्रीय शक्ति के पीछे साहित्य की सशक्त भूमिका रही है।
मुख्यमंत्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ प्रभु श्रीराम का ननिहाल है और इस पावन भूमि पर तीन दिवसीय रायपुर साहित्य उत्सव का शुभारंभ होना हम सभी के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने देशभर से आए साहित्यकारों और साहित्य प्रेमियों का स्वागत करते हुए कहा कि रायपुर साहित्य उत्सव 2026 साहित्य का एक महाकुंभ है, जिसमें प्रदेश और देश के विभिन्न राज्यों से आए 120 से अधिक ख्यातिप्राप्त साहित्यकार सहभागिता कर रहे हैं। आयोजन के दौरान कुल 42 सत्रों में समकालीन सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक विषयों पर गहन विमर्श होगा। यह समय गणतंत्र के अमृतकाल और छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष का है, इसी भाव के अनुरूप इस उत्सव का आयोजन किया गया है।
मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम की तुलना समुद्र मंथन से करते हुए कहा कि जिस प्रकार समुद्र मंथन में विष और अमृत दोनों निकले, उसी प्रकार स्वतंत्रता आंदोलन में हमारे सेनानियों ने विष रूपी कष्ट स्वयं सहकर आने वाली पीढ़ियों को आज़ादी का अमृत प्रदान किया। उन्होंने कहा कि हमारे अनेक स्वतंत्रता सेनानी लेखक, पत्रकार और वकील भी थे। माखनलाल चतुर्वेदी द्वारा बिलासपुर जेल में रचित पुष्प की अभिलाषा जैसी रचनाओं ने देशवासियों को प्रेरित किया। माधवराव सप्रे की कहानी एक टोकरी भर मिट्टी को हिंदी की पहली कहानी माना जाता है।
मुख्यमंत्री ने पंडित लोचन प्रसाद पांडेय, पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी और गजानन माधव मुक्तिबोध जैसे साहित्यकारों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी स्मृतियों को सहेजना हमारी सांस्कृतिक जिम्मेदारी है। राजनांदगांव में त्रिवेणी संग्रहालय का निर्माण इसी भावना का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रायपुर साहित्य उत्सव के मंडपों को विनोद कुमार शुक्ल, श्यामलाल चतुर्वेदी, लाला जगदलपुरी और अनिरुद्ध नीरव जैसे महान साहित्यकारों को समर्पित किया गया है, जिन्होंने छत्तीसगढ़ की संस्कृति और साहित्य को नई पहचान दी। उन्होंने कहा कि कविता अन्याय के विरुद्ध प्रतिरोध करना सिखाती है और यही साहित्य की वास्तविक शक्ति है।
मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में आयोजित काव्यपाठ कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि अटल जी कवि हृदय थे और उनकी कविताओं ने करोड़ों लोगों को प्रेरणा दी। “हार नहीं मानूंगा…” जैसी पंक्तियाँ आज भी जनमानस को संबल देती हैं।
मुख्यमंत्री ने इमरजेंसी काल के दौरान साहित्यकारों की भूमिका को रेखांकित करते हुए दुष्यंत कुमार की प्रसिद्ध पंक्तियों का उल्लेख किया और कहा कि आज जब बड़ी संख्या में युवा साहित्यप्रेमी इस उत्सव में शामिल हो रहे हैं, तब यह स्पष्ट होता है कि प्रदेश में साहित्य का वातावरण उजला और सशक्त है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह तीन दिवसीय आयोजन एक मील का पत्थर सिद्ध होगा। इस अवसर पर उन्होंने स्वर्गीय सुरेंद्र दुबे को भी नमन किया।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बसंत पंचमी के पावन अवसर पर आयोजित इस उत्सव को साहित्य का महाकुंभ बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती ने हिंदी साहित्य को अनेक महान पुरोधा दिए हैं। वहीं डॉ. कुमुद शर्मा ने कहा कि अमृतकाल में आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी का संकल्प हमारे उज्ज्वल भविष्य की नींव है। उन्होंने साहित्य को आत्मबोध और सांस्कृतिक चेतना का सशक्त माध्यम बताया तथा भारत को मानवीय संस्कृति की टकसाल कहा।
आयोजन के पश्चात अतिथियों एवं साहित्यकारों ने विभिन्न सत्रों में सहभागिता करते हुए समकालीन साहित्य, संस्कृति, लोकतंत्र और समाज से जुड़े विषयों पर विचार साझा किए। कार्यक्रम के दौरान साहित्य प्रेमियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही और विशेष रूप से युवा वर्ग की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। रायपुर साहित्य उत्सव 2026 का यह शुभारंभ साहित्यिक संवाद, विचारों के आदान-प्रदान और सांस्कृतिक चेतना के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हो रहा है।
राजधानी रायपुर के पहले पुलिस कमिश्नर बने संजीव शुक्ला... पांच उपायुक्तों की भी नियुक्ति
रायपुरर। राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नरी प्रणाली लागू होने के बाद राजधानी रायपुर के पहले कमिश्नर की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ सरकार ने संजीव शुक्ला को दी है। वर्तमान में बिलासपुर के आईजी संजीव कुमार शुक्ला रायपुर के पहले कमिश्नर होंगे। इसके साथ पांच पुलिस उपायुक्तों की नियुक्ति भी की गई है।
आपको बता दें कि सरकार में हाल ही में छत्तीसगढ़ में कमिश्नर पुलिस प्रणाली लागू की है। इस नियुक्ति के अलावा अन्य अधिकारियों की भी नियुक्ति की गई है। संजीव कुमार शुक्ला रायपुर में पुलिस कप्तान की जिम्मेदारी पहले संभाल चुके है। इसके साथ नक्सल प्रभावित राजनांदगांव जिले की जिम्मेदारी भी इन्हें सौंपी गई थी। सरकार ने 2007 बैच के आईपीएस रामगोपाल गर्ग को बिलासपुर रेंज का आईजी, अभिषेक शांडिल्य को दुर्ग रेंज का आईजी नियुक्त किया है। इसके साथ अब तक पुलिस मुख्यालय में कानून व्यवस्था देख रहे बालाजी सोमावर को राजनांदगांव का आईजी नियुक्त किया गया है।
सरकार ने कमिश्नरी प्रणाली के तहत रायपुर नगरीय क्षेत्र में पुलिस उपायुक्तों की नियुक्ति भी की गई। 2020 बैच के आईपीएस उमेश कुमार गुप्ता को पुलिस उपायुक्त मध्य, 2020 के संदीप पटेल को पुलिस उपायुक्त पश्चिम और 2020 के ही मयंतक गुर्जर को पुलिस उपायुक्त उत्तर की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा विकास कुमार को पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक और प्रोटोकाल, आईपीएस राजनाला स्मृतिक को क्राइम और साइबर के पद पर नियुक्त किया है।