रायपुर
शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका, इस दिन से होगा मेगा जॉब फेयर का आयोजन
रायपुर। अगर आप भी नौकरी की तलाश कर रहे है तो यह खबर आप ही के काम की है। दरअसल शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर द्वारा 15 अक्टूबर को एक मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा। इस जॉब फेयर में निजी सिक्योरिटी, बैंकिंग, मार्केटिंग, बैंक, होटल, शिक्षण, और हॉस्पिटल सेक्टर में 2500 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। मेगा जॉब फेयर का आयोजन रायपुर के शासकीय छत्तीसगढ़ कॉलेज बैरन बाजार में किया जाएगा। विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवार इस आयोजन में हिस्सा ले सकते हैं।
सिक्योरिटी गार्ड (महिला/पुरुष), सुपरवाइजर, आर्म गार्ड, सेल्स ऑफिसर, कस्टमर सर्विस, मैनेजर, एजेंट, सर्वेयर, कम्प्यूटर ऑपरेटर, एकाउंटेंट, प्रोग्रामर, ट्रेनर, नर्सिंग स्टाफ, बैंक ऑफिस स्टाफ, वेटर, मैनेजर, आदि पदों पर भर्ती की जाएगी।
इस जॉब फेयर में 8वीं, 10वीं, 12वीं पास, स्नातक, स्नातकोत्तर, आई.टी.आई., डिप्लोमा धारक, और अन्य योग्यता वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए आप जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र रायपुर के दूरभाष नंबर 88178 38877, 93408 24105 और 79991 00525 पर कॉल कर अधिक जनकारी प्राप्त कर सकते है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों की उन्नति जय जवान-जय किसान के नारे को कर रही है सार्थक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
प्रदेश के किसानों की ओर से मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का जताया आभार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त
देश के 9 करोड़ 40 लाख से अधिक किसानों के खातों में पहुंची 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक राशि
छत्तीसगढ़ के 24 लाख 98 हजार से अधिक किसानों के खातों में पीएम किसान सम्मान निधि के 566 करोड़ 77 लाख रुपए अंतरित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त
डेस्क | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महाराष्ट्र के वाशिम जिले से देश के लगभग 9 करोड़ 40 लाख से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त के रूप में 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि सीधे उनके खाते में अंतरित की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 18वीं किस्त के ऑनलाइन अंतरण कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 18वीं किस्त के रूप में प्रदेश के 24 लाख 98 हजार से अधिक किसानों के खातों में 566 करोड़ 77 लाख रुपए से अधिक की राशि अंतरित होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। साय ने इस मौके पर प्रदेश के किसानों को बधाई और शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री साय ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 17 वीं किश्त की तुलना में इस बार 66 हजार 485 अधिक किसानों ने योजना का लाभ उठाया है। इससे पहले भी 16 वीं किश्त की तुलना में 17वीं किश्त का लाभ उठाने वाले किसानों की संख्या 01 लाख 11 हजार 518 अधिक थी। उन्होंने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना की किश्त-दर-किश्त लाभान्वित होने वाले किसानों की संख्या में बढ़ोतरी होना इस बात का प्रमाण है कि भारत के कृषि क्षेत्र में कितनी तेजी से प्रगति हो रही है। यह मोदी सरकार पर किसानों के मजबूत भरोसे का भी प्रमाण है। साय ने कहा कि 18 वीं किश्त के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के जो किसान भाई-बहन आज लाभान्वित हो रहे हैं, उनमें 02 लाख 49 हजार 867 वन-पट्टा धारक हैं और 30 हजार 408 किसान पीवीटीजी योजना के अंतर्गत लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में किसानों की उन्नति जय जवान-जय किसान के नारे को सार्थक कर रही है।
इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सर्व मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, ईश्वर साहू, गुरु खुशवंत साहेब और डॉ. रामप्रताप मौजूद रहे।
वैज्ञानिक गर्भ संस्कार पर वेबीनार आज शाम 5 बजे... जानिए इसे महत्व और जरूरत को
जल जगार : जल संरक्षण के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा महोत्सव गंगरेल बांध में शुरू
धमतरी के पंडित रविशंकर जलाशय गंगरेल बांध
दिन का पहला इवेंट जल ओलंपिक में विभिन्न प्रकार की जल गतिविधियां हो रही आयोजित
कयाकिंग, फ्री स्टाइल एवं ब्रेस्ट स्ट्रोक स्विमिंग, बनाना राईड, फ्लैग् रैन, थ्रो रो, रिवर क्रॉसिंग जैसे इवेंट में प्रतिभागी कर रहे शिरकत
लाइफ जैकेट, मेडिकल किट सहित सुरक्षा के पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित
कलेक्टर नम्रता गांधी की मौजूदगी में वाटर बैलेंसिंग स्पोर्ट्स से जल ओलंपिक की हुई शुरुआत
रायपुर | धमतरी के पंडित रविशंकर जलाशय गंगरेल बांध में प्रदेश के सबसे बड़े जल महोत्सव जल जगार का शुभारंभ हो गया है। बांध के तट पर स्थित
बरदिहा लेक रिजॉर्ट में आज सुबह कलेक्टर नम्रता गांधी की मौजूदगी में आजीविका महाविद्यालय धमतरी के टूरिस्ट गार्ड सदस्य माधव सिंह ने वाटर बैलेंसिंग स्पोर्ट्स में भाग लेकर जल ओलंपिक की शुरुआत की। उन्होंने गंगरेल के पानी में बनाए गए बैलेंसिंग स्ट्रक्चर पर लहरों की बीच चलकर दोनों हाथों से समन्वय बनाने का प्रयास किया।

नरहरा जलप्रपात जल प्रबंधन समिति की टूरिस्ट गाइड महिलाओं ने पानी में रस्साफेंक प्रतियोगिता में लिया भाग। समिति की 3 सदस्य सजवन, गणेश्वरी एवं टिकेश्वरी ने उत्साह के साथ नई प्रकार की गतिविधि में शामिल हुई। जल संरक्षण की दिशा में काम कर रही समिति के सदस्यों ने बताया कि सरकार द्वारा विशेष प्रयास के तहत लोगों को जल जागरुकता की दिशा में आगे बढ़ाने जल जगार महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जो कि पानी के महत्व को बताने एवं संरक्षण की दिशा में अहम प्रयास है। इस कार्यक्रम में जल से संबंधित कयाकिंग, स्वींमिंग, बनाना राईड, फ्री स्टाईल स्वीमिंग, फ्लैग् रैन, थ्रो रो, रिवर क्रॉसिंग जैसी प्रतियोगिता आयोजित किए जा रहे है। जिसका आनंद दर्शकगण पूरे परिवार के साथ उठा रहे है। जल जगार महोत्सव के लिए गंगरेल बांध में लाइफ जैकेट, मेडिकल किट सहित सुरक्षा के पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित किए गए है। कार्यक्रम स्थल को जल जागरुकता से युक्त स्लोगन, कविता आदि से युक्त बैनर पोस्टरों से सजाया गया है। प्रतियोगिता केेे आयोजन से गंगरेेल बांध का तट आकर्षक एवं मनोरम हो गया है। विशाल जलसंग्रह में विभिन्न प्रकार के जेटस्की, बनाना राइड बोट, कयाकिंग नाव आदि की व्यवस्था की गई है। जिसमे प्रतिभागी उत्साह के साथ भाग ले रहे है।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा नक्सली हमले में घायल जवान से मिलने रात में ही श्री नारायणा हॉस्पिटल पहुंचे
रायपुर | नक्सलियों से मुठभेड़ में घायल डीआरजी के जवान रामचंद्र यादव से मिलने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा देर रात राजधानी रायपुर के श्री नारायणा अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने घायल जवान से उनका हालचाल जाना। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने घायल जवान से घटना की जानकारी भी ली।
उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि मुठभेड़ में 28 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं, सर्चिंग ऑपरेशन अभी भी जारी है। सवेरे सर्चिंग किया जाएगा संभवत दो-तीन नक्सलियों के शव और बरामद हो सकते हैं। आज तक के नक्सल ऑपरेशन में जो कांकेर में हुआ था उससे भी बड़ा नक्सल ऑपरेशन हुआ है। बहुत बड़ी संख्या में एके-47, एसएलआर बरामद हुआ है, बहुत सारे हथियार बरामद हुए हैं। उस क्षेत्र में नक्सलियों की कमर टूट गई है, पूरी कंपनी खत्म हो गई। मैं नक्सलियों से कहना चाहता हूं कि सभी को घर पर वापस आना चाहिए। छत्तीसगढ़ की सरकार अच्छी सरेंडर पालिसी के साथ सामने आ रही है, मुख्य धारा पर सभी लौटे। बस्तर और बस्तर का जल, जंगल और जमीन बस्तरवासियो का है। उन्होंने कहा कि बस्तर के विकास के मार्ग पर बिछे हुए आईईडी को अब समाप्त कर देना चाहिए।
छत्तीसगढ़ को ऊर्जा के क्षेत्र में नई ऊंचाई देने का संकल्प- डॉ. रोहित यादव
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़ के नवागत अध्यक्ष डॉ़. रोहित यादव ने 4 अक्टूबर को पूर्वाह्न विद्युत सेवा भवन में कार्यभार ग्रहण किया। वे 2002 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं, उन्हें ऊर्जा विभाग के सचिव के साथ अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। हालही में वे प्रधानमंत्री कार्यालय से प्रतिनियुक्ति से लौटे हैं, उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताते हुए छत्तीसगढ़ को ऊर्जा के क्षेत्र में देश में अग्रणी राज्य बनाने की बात कही। डॉ. यादव ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात् अधिकारियों को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को पॉवर सरप्लस स्टेट के रूप में पूरे देश में पहचाना जाता है। केंद्र सरकार में ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की किसी भी बात का वजन होता है।
नगर निगम की सामान्य सभा रही हंगामादार... मेट्रो ट्रेन को लेकर भाजपाई कर रहे प्रदर्शन
रायपुर। सात महीने बाद हुई रायपुर नगर निगम की सामान्य सभा के शुरू होने के पहले ही हंगामा शुरू हो गया। भाजपा पार्षदों ने मेट्रो ट्रेन से जुड़े प्रश्नों को एजेंडा से हटाने पर कड़ा विरोध जताया। इस दौरान भाजपा पार्षद एमओयू का विशाल बोर्ड लेकर पहुंचे और ‘जवाब दो’ के नारे लगाए।
मेट्रो ट्रेन पर चर्चा की मांग करते हुए सभापति आसंदी के सामने पहुंचे भाजपा का पार्षद दल पहुंचा। हंगामे को देखते हुए सभापति ने दस मिनट के लिए स्थगित किया।
सामान्य सभा के दोबारा शुरू होते ही भाजपा पार्षदों ने फिर से हंगामा मचाना शुरू कर दिया पार्षद दल ने महापौर एजाज ढेबर से मेट्रो रेल के एमओयू पर स्पष्टीकरण मांगा और पूछा कि इस परियोजना पर अब तक क्या कदम उठाए गए हैं इसे लेकर जवाब की मांग कर रहे हैं।
महावीर गोशाला की सफाई कर गायों को खिलाई रोटी
पॉवर कंपनी के नए अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव ने ग्रहण किया पदभार
राज्योत्सव - 2024 : जिला मुख्यालयों में 5 नवम्बर को विभागीय प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन
रायपुर | छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर रायपुर से भिन्न सभी जिला मुख्यालयों पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। जिला मुख्यालयों में 5 नवम्बर को एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विकास विभागों की विभागीय प्रदर्शनी में उपलब्धियों, महत्वपूर्ण योजनाओं एवं सफल परियोजनाओं को विशेष रूप से प्रदर्शित की जाएगी।
राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर स्थानीय कलाकारों द्वारा 5 नवम्बर को एक दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह एक नवम्बर से 6 नवम्बर तक जिला मुख्यालयों के समस्त शासकीय भवनों में रोशनी की जाएगी। शासन की जनकल्याणकारी तथा हितग्राही मूलक योजनाओं से संबंधित कार्यक्रमों में लोगों को लाभान्वित किया जाए। जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में मंत्रीगण, सांसदों, विधायकगण, जन-प्रतिनिधि को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा। राज्य शासन द्वारा उक्त कार्यक्रम के आयोजन में मितव्ययिता बरतने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की बस को झंडी दिखाकर किया रवाना
रायपुर | मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां बम्लेश्वरी के दर्शन लाभ के लिए जा रहे श्रद्धालुओं के बस को मुख्यमंत्री निवास से झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने नवरात्रि के शुभ मौके पर इस पावन यात्रा के लिए श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी। सभी श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी। मां बम्लेश्वरी के जयकारे और भजन-कीर्तन के साथ यह यात्रा शुरू हुई।
गौरतलब है कि मां काली अन्नदान भंडारा समिति द्वारा श्रद्धालुओं को पिछले 09 वर्षों से लगातार नवरात्रि के पावन मौके पर मां बम्लेश्वरी धाम की निःशुल्क यात्रा कराई जाती है। इस वर्ष भी आगामी 5 दिनों तक रोजाना चार बसों के माध्यम से श्रद्धालुओं को मां बम्लेश्वरी दर्शन के लिए भेजा जा रहा है।
इस मौके पर संजय श्रीवास्तव और मां काली अन्नदान भंडारा समिति के अध्यक्ष दीपक भारद्वाज मौजूद रहे।
महाराजा अग्रसेन ने किया समानता और भाईचारे के साथ समाज को आगे बढ़ाने का महान कार्य : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री भगवान महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव-2024 में हुए शामिल
रायपुर | मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय यहां राजधानी रायपुर के छोकरा नाला स्थित श्री अग्रसेन धाम में भगवान महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव-2024 में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने समानता और भाईचारे के साथ समाज को आगे बढ़ाने का महान कार्य किया। मुख्यमंत्री साय ने अग्रसेन जयंती के अवसर पर श्री अग्रसेन धाम के द्वितीय तल का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को महाराजा अग्रसेन जयंती और नवरात्रि पर्व की बहुत-बहुत बधाई। अग्रवाल समाज हर क्षेत्र में अग्रणी रहने वाला समाज है। चाहे वह सेवा का क्षेत्र हो या शिक्षा और व्यापार की बात हो, हर क्षेत्र में अग्रवाल समाज ने महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कोई भी समाज अपनी संस्कृति और अपनी अर्थव्यवस्था के बल पर आगे बढ़ता है। इन दोनों के संतुलन से ही वास्तविक उन्नति होती है। महाराजा अग्रसेन जी ने यही शिक्षा हम सभी को दी है। उन्होंने जहां व्यापार और आर्थिक विकास के सिद्धांत हमें दिए, वहीं वैदिक धर्म, संस्कृति और आदर्शों का पालन करते हुए समाज के सभी वर्ग के लोगों की उन्नति के लिए समान अवसरों के निर्माण पर भी उन्होंने जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने समाज में समानता, भाईचारे और न्याय की स्थापना के लिए जो आदर्श प्रस्तुत किए, वे आज भी हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उनके आदर्शों पर चलते हुए अग्रवाल समाज के लोगों ने अपने व्यापार-व्यवसाय में ऊंची सफलता हासिल करते हुए देश के आर्थिक विकास में भी अपना उत्कृष्ट योगदान दिया है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मेरा यह सौभाग्य रहा कि अपने सार्वजनिक जीवन मे मुझे हमेशा अग्रवाल समाज के लोगों के बीच रहने का मौका मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में कार्य करते हुए मैंने देखा कि उद्योग-धंधों से जुड़े जिन लोगों से मिलने का अवसर मिलता था, उनमें अधिकांश लोग अग्रवाल समाज से होते थे।
अग्रवाल समाज एक परोपकारी समाज है। इस समाज द्वारा सभी के परोपकार के लिए बहुत से कार्य किये जाते हैं । चाहे वह धर्मशाला निर्माण हो या स्कूल-अस्पताल बनवाना, सेवा के हर कार्य में अग्रवाल समाज अग्रणी रहता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार को कार्य करते हुए अभी 9 महीने हुए हैं। उद्योग-धंधों का विकास हमारी प्राथमिकता है। छत्तीसगढ़ राज्य हर मामले में बहुत समृद्ध है, यहां उद्योगों की बहुत सम्भावना है। अग्रवाल समाज से मेरा आग्रह है कि वे उद्योगों के विकास के लिए अपना पूरा योगदान दें। उद्योगों के विकास से रोजगार सृजन में तेजी आएगी। प्रदेश के युवाओं को उद्योगों के हिसाब से स्किल डेवलपमेंट कर रोजगार से जोड़ने की दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं। हमारी सरकार द्वारा नई उद्योग नीति के माध्यम से अधिक से अधिक सहूलियत उद्योगों को प्रदान की जा रही है। हम सिंगल विण्डो सिस्टम द्वारा उद्योग-धंधों को बढ़ावा दे रहे हैं। अग्रवाल समाज को इनका लाभ उठाना चाहिए।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि अग्रवाल समाज का भारत की प्रगति में उल्लेखनीय योगदान है। अग्रवाल समाज धर्म की रक्षा और परिवार-व्यवस्था के लिए जाना जाता है। अग्रवाल समाज द्वारा समाजसेवा के कई कार्य किये जाते हैं। समाज की सेवा करना बहुत जरूरी है। आज परिवार को जोड़ कर चलने की जरूरत है। ये संस्कार नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अग्रवाल समाज के लोगों को सम्मानित किया। उन्होंने महाराजा अग्रसेन की जीवनगाथा का विमोचन किया।
इस अवसर पर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, बसना के विधायक सम्पत अग्रवाल, निर्मल अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज के लोग उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ हरित शिखर सम्मेलन... सीएम साय बोले क्लाइमेट चेंज दुनिया की सबसे बड़ी चुनौती
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि पर्यावरण संकट और जलवायु परिवर्तन वर्तमान में राष्ट्रीय चिंतन का विषय बन गया है। जलवायु परितर्वतन हाल के वर्षों में दुनिया की सबसे बड़ी चुनौती बनकर उभरी है। हम सभी को मिलकर इस समस्या से निपटने के लिए सहभागिता निभानी होगी। मुख्यमंत्री आज राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित प्रथम संस्करण छत्तीसगढ़ हरित शिखर के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पर्यावरण शोध पर आधारित संक्षेपिका का विमोचन भी किया।
मुख्यमंत्री ने जलवायु परिवर्तन पर अपनी चिंता जाहिर करते हुए कहा कि इस वर्ष देश में गर्मी ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। राजधानी दिल्ली में तापमान 52.3 डिग्री तक पहुंच गया था। जलवायु परिवर्तन ने भारत ही नहीं वन पूरे दुनिया में दस्तक दी है। दुबई जैसे रेगिस्तानी इलाके में अत्यधिक बारिश होने से पूरा शहर बाढ़ की चपेट में आ गया। उन्होंने कहा कि आज क्लाइमेट चेंज दुनिया में सबसे बड़ी चुनौती है और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत पहले से ही इस समस्या के बारे में वैश्विक जगत को आगाह किया था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश का 44 प्रतिशत हिस्सा वनाच्छादित है और हम इसे सहेजने का काम गंभीरता के साथ कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 4 करोड़ वृक्ष लगाने का जो लक्ष्य रखा गया था, वह हमने पूरा कर लिया है। हाल ही में हमने गुरु घासीदास-तमोर पिंगला को टाइगर रिजर्व बनाने की पहल की है। इसके माध्यम से वन्यजीवों के संरक्षण और पर्यावरण के संवर्धन में भी बड़ी मदद मिलेगी और यह देश का तीसरा सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रिन्यूएबल एनर्जी की दिशा में भी हम लगातार काम कर रहे हैं। भारत में 200 गीगावॉट रिन्यूएबल एनर्जी का उत्पादन हो रहा है। वर्ष 2030 तक इसे बढ़ाकर 500 गीगावॉट करने की योजना है, इस लक्ष्य को पाने के लिए प्रदेश भी सहभागी होगा।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए छत्तीसगढ़ में अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के लिए हम किसान वृक्ष मित्र योजना, ग्रीन क्रेडिट योजना का क्रियान्वयन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने नवा रायपुर में पीपल फॉर पीपल अभियान की शुरुआत की है, जिसके तहत हजारों पीपल के पेड़ लगाए गए हैं। मुख्यमंत्री साय ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सम्मेलनों के आयोजन से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य तेजी से आगे बढ़ेंगे और विषय विशेषज्ञों की मदद से स्वच्छ पर्यावरण के लक्ष्य को प्राप्त करने में हम कामयाब होंगे।
वन मंत्री केदार कश्यप ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया ने बहुत तरक्की कर ली है। हर क्षेत्र में हम आगे बढ़े लेकिन प्रकृति से हमने दूरी बना ली। हमने प्रकृति का साथ छोड़ा है, हम विकृति की ओर बढ़ने लगे हैं। कश्यप ने कहा कि हमने साधनों का दुरुपयोग करना शुरू कर दिया है और अपने अस्तित्व को चुनौती देने का काम कर रहे हैं। वन मंत्री कश्यप ने जलवायु परिवर्तन सहित पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से राज्य शासन की आगामी कार्य योजनाओं और प्रयासों की जानकारी दी।
कैबिनेट मंत्री ने महिला सुरक्षा के लिए मैत्री हेल्पलाइन नंबर किया लांच
सशस्त्र बल आउटरीच कार्यक्रम में दिखेगा सेना के पराक्रम और शौर्य
रायपुर। मध्य कमान और मध्य भारत क्षेत्र के तत्वावधान में, छत्तीसगढ़ और ओडिशा उप क्षेत्र द्वारा नागरिक प्रशासन के साथ मिलकर 5-6 अक्टूबर 2024 को साइंस कॉलेज ग्राउंड रायपुर में एक सशस्त्र बल आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस आउटरीच कार्यक्रम का प्राथमिक उद्देश्य युवाओं को भारतीय सेना में शामिल होने और देश की सेवा करने के लिए प्रेरित करना, भारतीय सेना की शक्ति और क्षमताओं का प्रदर्शन करना, लोगों के बीच राष्ट्रवाद और देशभक्ति को बढ़ावा देना और नागरिक-सैन्य संबंधों को मजबूत करना है।
दो दिवसीय कार्यक्रम में शानदार और रोमांचकारी प्रदर्शनों की एक श्रृंखला देखी जाएगी, जिसमें विशिष्ट विशेष बल कमांडो द्वारा स्लिदरिंग प्रदर्शन, बाइक शो और घुड़सवारी प्रदर्शन शामिल हैं। टी-90 भीष्म टैंक, बीएमपी-II पैदल सेना लड़ाकू वाहन, स्ट्रेला-10 एम सेना वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली, जेडयू-23 गन और आर्टिलरी की 105 एमएम लाइट फील्ड गन सहित आधुनिक हथियार और उपकरण भी सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक जनता के देखने के लिए प्रदर्शित किए जाएंगे।
इस कार्यक्रम में ग्रेनेडियर्स, सिग्नल और गोरखा प्रशिक्षण केंद्रों के सैन्य पाइप और ब्रास बैंड और विशिष्ट गोरखा रेजिमेंट के सांस्कृतिक दल द्वारा खुखरी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां भी होंगी। आयोजन के दौरान सेना भर्ती कार्यालय रायपुर और एनसीसी ग्रुप मुख्यालय छत्तीसगढ़ द्वारा सशस्त्र बलों में शामिल होने के इच्छुक युवाओं के लाभ के लिए सूचना केंद्र भी स्थापित किए जा रहे हैं।
इस कार्यक्रम में राज्य सरकार और नागरिक प्रशासन के वरिष्ठ गणमान्य व्यक्ति भाग लेंगे। मध्य कमान और मध्य भारत क्षेत्र के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। भारतीय सेना की ताकत और कौशल का प्रदर्शन करने के लिए विभिन्न इकाइयों और संरचनाओं से तीन सौ से अधिक भारतीय सेना के जवान इस कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। इस कार्यक्रम ने पूरे राज्य में काफी रुचि पैदा कर दी है और इसमें हजारों दर्शकों के आने की संभावना है।
रायपुर आएंगी ओलंपिक मेडल विनर मनु भाकर…. खिलाड़ियों का बढ़ाएंगी हौसला
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 16 से 20 अक्टूबर तक 27वीं अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता की मेजमानी के साथ की छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ी मनु भाकर आने वाली हैं। 20 अक्टूबर को आयोजित समापन समारोह में निशानेबाज मनु भाकर शामिल होंगी. जो खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएंगी। इस खेल महोत्सव में देशभर से वन विभाग के खिलाड़ी विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेंगे।
खेल प्रतियोगिता का आयोजन भारत सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से में रायपुर में 16 से 20 अक्टूबर 2024 तक आयोजित की जाएगी। छत्तीसगढ़ के लिए यह आयोजन एक महत्वपूर्ण अवसर है, जो राज्य की खेल प्रतिभाओं और वन विभाग के उत्कृष्ट प्रयासों को प्रदर्शित करेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में राज्य की तैयारियां जोर-शोर से चल रहीं है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख व्ही श्रीनिवास राव और नोडल अधिकारी शालिनी रैना के निर्देशन में राज्य के खिलाड़ी पेशेवर कोचों की देखरेख में कड़ी मेहनत कर रहे हैं
वन परिसर पंडरी, रायपुर में खिलाड़ियों के लिए उच्चस्तरीय आवास और पौष्टिक भोजन की समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि वे अपनी फिटनेस बनाए रख सकें और सर्वोत्तम प्रदर्शन कर सकें। छत्तीसगढ़ की टीम को इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों और संस्थानों के खिलाडियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा, जिसके लिए टीम पूरी तरह से प्रेरित और आत्मविश्वास से परिपूर्ण है। राज्य के खिलाड़ी इस वर्ष भी उच्च मनोबल और आत्मविश्वास के साथ इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
छत्तीसगढ़ के सुकमा और राजनांदगांव में बतौर एसपी रहे IPS श्रवण को NIA में मिली पोस्टिंग
रायपुर। भारतीय पुलिस सेवा के अफसर डी श्रवण की पोस्टिंग एनआईए में हो गई है। राज्य शासन ने पांच साल की प्रतिनियुक्ति के लिए अनुमति दे दी है। बता दें कि डी श्रवण सुकमा, कोंडागांव, कोरबा, मुंगेली, राजनांदगांव, जगदलपुर जिलों के एसपी रहे हैं। वर्तमान में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल हेड क्वार्टर सेंटर रेंज रायपुर में पोस्टेड हैं।
आईपीएस डी श्रवण छत्तीसगढ़ कैडर के 2008 बैच के अफसर हैं। मूलतः वे आंध्रप्रदेश के रहने वाले हैं। एमए, एमफिल के बाद उन्होंने यूपीएससी क्रैक कर आईपीएस की सर्विस ज्वाइन की है। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उन्हें प्रशिक्षु आईपीएस के तौर पर जगदलपुर जिले में नियुक्त किया गया। वे जगदलपुर कोतवाली में थाना प्रभारी रहे। एसडीओपी केशकाल की जवाबदारी भी उन्होंने संभाली।
पुलिस अधीक्षक के तौर पर धुर नक्सल प्रभावित एरिया सुकमा में 2 साल पदस्थ रहे। कोंडागांव, कोरबा, मुंगेली,राजनंदगांव, जगदलपुर जिलों के एसपी भी रहे। डी श्रवण सेनानी छठवीं वाहिनी रायगढ़ रहे। वर्तमान में डी श्रवण डीआईजी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल हेड क्वार्टर सेंटर रेंज रायपुर में पोस्टेड हैं।
