रायपुर
स्व. कुलदीप निगम की 23वीं पुण्य तिथि पर अनेक जगह पर पुष्पांजलि
रायपुर। प्रेस क्लब रायपुर के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष , छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद के संस्थापक सदस्य एवं प्रथम महासचिव , माना कैम्प में छत्तीसगढ़ के प्रथम वृद्धाश्रम की स्थापना करने वाले पत्रकार एवं समाजसेवी स्व. कुलदीप निगम जी की 23 वीं पुण्य तिथि पर 16 दिसम्बर मंगलवार को उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए माना कैम्प स्थित कुलदीप निगम वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्गों को चरण पादुका के साथ फल, एवं खाद्य सामग्री वितरण किया गया ।
8 प्रतिशत कम बजट में होगा महादेव घाट कॉरिडोर का काम, मंजूरी के लिए नगर निगम ने सरकार को भेजा प्रस्ताव
खम्हारडीह टंकी के काम पर अधिकारियों ने कहा कि मार्च से पहले यदि यह टंकी तैयार हो गई तो आने वाली गर्मी में कचना आदि क्षेत्रों में जलसंकट का सामना नागरिकों को नहीं करना पड़ेगा। महाकाल कॉरिडोर की तर्ज पर बनने वाले महादेव घाट कॉरिडोर का काम नगर निगम के साथ ही सिंचाई और लोक निर्माण विभाग भी करेगा। इस प्रोजेक्ट के लिए विधायक राजेश मूणत ने अलग-अलग दो आर्किटेक्ट से प्रस्ताव मंगाये थे। इनमें कॉरिडोर के रास्ते में आने वाली दुकानों को बिना हटाये ही व्यवस्थित रूप देकर उसी जगह पर उन्हें रखने का निर्देश दिया था। वहीं सामाजिक भवनों के रास्ते कॉरिडोर से अलग कर दिये जाएंगे। कॉरिडोर का काम महादेव घाट चौक के पास पेट्रोल पंप के सामने से शुरू किया जाएगा।
विधानसभा में गूंजा एपीएल को फर्जी तरीके से बीपीएल कार्ड बनाने का मामला
रायपुर। बिलासपुर जिले में पिछले दो साल में एपीएल कार्ड को बगैर हितग्राहियों की अनुमति से बीपीएल में फर्जी तरीके से बदलने का मामला आज विधानसभा में गूंजा। सत्ता पक्ष के विधायक ने इसकी आड़ में गरीबों के हक पर डाका डालने का आरोप लगाते हुए इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। विभागीय मंत्री इसके लिए तैयार नहीं हुए परंतु स्पीकर ने इसे गंभीरता से लेते हुए खाद्य मंत्री को जांच के लिए निर्देशित किया।
रविवि में पूर्व क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता शुरू... 43 टीमों की सहभागिता
रायपुर। अखिल भारतीय विश्वविद्यालय संघ (AIU) के तत्वावधान में आयोजित पूर्व क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता (पुरुष एवं महिला) का उद्घाटन 15 दिसंबर 2025 को पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर (छत्तीसगढ़) में किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा निदेशालय द्वारा किया जा रहा है तथा यह प्रतियोगिता 15 दिसंबर से 19 दिसंबर 2025 तक आयोजित होगी। प्रतियोगिता में पूर्व क्षेत्र की विभिन्न विश्वविद्यालयों की 25 पुरुष टीमों एवं 18 महिला टीमों की सहभागिता है।
प्रतियोगिता का आयोजन नॉक-आउट सह लीग प्रणाली के अंतर्गत किया जा रहा है। प्रतियोगिता संरचना के अनुसार, पिछले संस्करण में सेमीफाइनल खेलने वाली चार टीमों को वरीयता प्रदान की गई है, जो सीधे सेमीफाइनल मुकाबले खेलेंगी। शेष टीमों के लिए नॉक-आउट मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं, जिनसे चार टीमें लीग मुकाबलों के लिए क्वालीफाई करेंगी, जिससे प्रतियोगिता की प्रतिस्पर्धात्मक गुणवत्ता बनी रहे।
15 दिसंबर 2025 को प्रतियोगिता के प्रथम दिवस प्रातः 9:00 बजे से मुकाबलों की शुरुआत हुई। इस दिन नॉक-आउट राउंड 1 एवं राउंड 2 के अंतर्गत कुल 40 मुकाबले निर्धारित किए गए, जिनमें पुरुष वर्ग के 20 तथा महिला वर्ग के 20 मुकाबले शामिल थे। सायं 7:00 बजे तक पुरुष वर्ग के 12 मुकाबले एवं महिला वर्ग के 7 मुकाबले संपन्न हो चुके थे। महिला वर्ग में उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय एवं गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर के मध्य एक रोचक एवं संघर्षपूर्ण मुकाबला खेला गया, जिसमें उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय ने 3–0 से विजय प्राप्त की। पुरुष वर्ग में ड्रिम्स विश्वविद्यालय, कटक एवं कीट विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर के मध्य खेले गए उत्कृष्ट मुकाबले में ड्रिम्स विश्वविद्यालय, कटक ने 3–1 से जीत दर्ज की। दिन के शेष निर्धारित मुकाबलों को पूर्ण करने हेतु मैच देर रात तक जारी रहे।
प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन समारोह अपराह्न 3:00 बजे स्कूल ऑफ स्टडीज इन फिजिकल एजुकेशन, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर में आयोजित किया गया। समारोह में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सच्चिदानंद शुक्ल ने मुख्य अतिथि के रूप में तथा विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. शैलेन्द्र कुमार पटेल ने विशेष अतिथि के रूप में गरिमामयी उपस्थिति प्रदान की। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसके उपरांत विश्वविद्यालय कुलगीत एवं छत्तीसगढ़ राज्य गीत प्रस्तुत किए गए।
अतिथियों एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए प्रो. रीता वेणुगोपाल, क्रीड़ा निदेशक एवं आयोजन सचिव, ने उद्घाटन वक्तव्य प्रस्तुत किया तथा प्रतियोगिता के उद्देश्यों एवं अंतर-विश्वविद्यालय खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात खिलाड़ियों द्वारा खेल भावना एवं निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा की शपथ ली गई। उद्घाटन समारोह को रिदमिक योग, छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य, सामूहिक प्रदर्शन तथा गतका जैसी आकर्षक सांस्कृतिक एवं शारीरिक प्रस्तुतियों ने विशेष गरिमा प्रदान की।
समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. शैलेन्द्र कुमार पटेल, कुलसचिव, ने समग्र शिक्षा में खेलों की भूमिका पर बल दिया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रो. सच्चिदानंद शुक्ल, कुलपति, ने खिलाड़ियों को खेल भावना एवं निष्पक्षता बनाए रखने का संदेश दिया तथा सभी प्रतिभागी टीमों को सफल प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ दीं। उद्घाटन समारोह का समापन प्रो. राजीव चौधरी, विभागाध्यक्ष, स्कूल ऑफ स्टडीज इन फिजिकल एजुकेशन, द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
प्रतियोगिता के अगले चरण में 16 दिसंबर 2025 को पुरुष एवं महिला वर्गों में राउंड 2 एवं राउंड 3 के मुकाबले खेले जाएंगे। इस दिन कुल 24 मुकाबले निर्धारित किए गए हैं, जिनमें पुरुष वर्ग के 12 एवं महिला वर्ग के 12 मुकाबले शामिल हैं।
आवास–पर्यावरण विभाग की दो साल की उपलब्धियां: मंत्री ओपी चौधरी बोले, ऋण मुक्त नवा रायपुर, किफायती आवास और हजारों रोजगार का रास्ता खुला
अंत में मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि आवास एवं पर्यावरण विभाग की उपलब्धियां छत्तीसगढ़ को वित्तीय रूप से सक्षम, निवेश-अनुकूल, पर्यावरण-संवेदनशील और नागरिक केंद्रित राज्य के रूप में स्थापित कर रही हैं। नवा रायपुर अटल नगर इन प्रयासों का जीवंत उदाहरण बनकर उभरा है। प्रेस वार्ता में गृह निर्माण मंडल और रायपुर विकास प्राधिकरण के वरिष्ठ पदाधिकारी तथा विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री से सतनाम पंथ के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात
मुख्यमंत्री से CAIT प्रतिनिधियों की मुलाकात, स्वदेशी संकल्प यात्रा में शामिल होने का दिया आमंत्रण
श्याम प्लाजा, पंडरी रायपुर में आधार सेंटर कार्यालय का विधिवत शुभारंभ
समुदाय को जोड़ने की नई पहल उत्तर विधानसभा क्षेत्र में सामुदायिक भवन निर्माण का भूमिपूजन संपन्न
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमुदाय ने जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के निरंतर विकास की आशा जताई।
सांसद खेल महोत्सव : खेल, संगठन और समाज को जोड़ने का विराट अभियान: बृजमोहन अग्रवाल
23 एवं 24 दिसंबर को मेगा फाइनल प्रतियोगिताएं सुभाष स्टेडियम, सप्रे स्कूल, जे.एन. पाण्डेय स्कूल तथा अंतरराष्ट्रीय स्विमिंग पूल में आयोजित की जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं में लगभग 5000 खिलाड़ी भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। रायपुर लोकसभा क्षेत्र की सभी 9 विधानसभाओं के अंतर्गत रायपुर नगर निगम, अभनपुर, आरंग, तिल्दा, धरसीवा, बलौदा बाजार, भाटापारा और सिमगा ब्लॉक से चयनित खिलाड़ी 13 खेलों—कुश्ती, खो-खो, गेंड़ी दौड़, फुगड़ी, रस्साकसी, रस्सीकूद, कबड्डी, बास्केटबॉल, शतरंज, वॉलीबॉल, तैराकी, भारोत्तोलन और शरीर सौष्ठव—में 19 वर्ष से कम एवं 19 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बालक-बालिका वर्गों में प्रतिस्पर्धा करेंगे।
राष्ट्रीय कर्मयोगी वृहद जनसेवा कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण सम्पन्न
रायपुर : राष्ट्रीय कर्मयोगी - वृहद जन सेवा कार्यक्रम पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत विगत दिवस राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र छत्तीसगढ़ अटल नगर नवा रायपुर में आयोजित किया गया। जिसमें शासन के राज्य एवं जिला स्तरीय अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रशिक्षण के उपरांत प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
यह कार्यक्रम राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को राष्ट्रीय कर्मयोगी वृहद कार्यक्रम के तहत भारत के विभिन्न मॉड्यूल, डिजिटल क्षमता-वर्धन तथा प्रशासनिक दक्षता से संबंधित विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए एनआईसी की टीम द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गईं। पूरे प्रशिक्षण में सहकर्मी सीखने, सहयोग और अनुभवात्मक भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए बैच को 5 छोटी टीमों में विभाजित किया गया था। प्रशिक्षण में टीम-आधारित चुनौतियाँ, व्यक्तिगत अभ्यास,चिंतनशील और संवादात्मक चर्चाएं की गई।
यह प्रशिक्षण व्यक्तिगत प्रभावशीलता और सेवा के प्रति प्रतिबद्धता पर केंद्रित रहा। छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र के छत्तीसगढ़ के एसआईओ टी. एन. सिंह ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि अधिकारी-कर्मचारी को नागरिक-केंद्रित सेवाएँ प्रदान करने के लिए एक सच्चे राष्ट्रीय कर्मयोगी के गुणों को अपने दैनिक कार्यों में अपनाना अत्यंत आवश्यक है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से, पहले दिन ‘विजन 2047’ पर चर्चा
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज रविवार से शुरू हो रहा है। नवा रायपुर स्थित नए विधानसभा भवन में आयोजित होने वाला यह पहला सत्र है, जो 17 दिसंबर तक चार दिनों तक चलेगा। सत्र के पहले दिन सदन में ‘छत्तीसगढ़ विजन 2047’ पर चर्चा की जाएगी। इससे पूर्व रविवार, 14 दिसंबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह की अध्यक्षता में आज यहां विधानसभा के समिति कक्ष में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप सहित समिति के सदस्य उपस्थित थे।
पहले दिन की कार्यवाही में केवल भारतीय जनता पार्टी के विधायक शामिल होंगे, क्योंकि कांग्रेस विधायकों ने सत्र के पहले दिन का बहिष्कार करने का ऐलान किया है। इसके चलते पहले दिन प्रश्नकाल नहीं होगा।
15 दिसंबर से 17 दिसंबर तक चलने वाले सत्र के शेष दिनों में कानून-व्यवस्था, धान खरीदी, बिजली, जमीन की दरों सहित विभिन्न मुद्दों पर सदन में तीखी बहस और हंगामे के आसार हैं। इन विषयों पर कांग्रेस और भाजपा, दोनों दलों के विधायक मंत्रियों से सवाल करेंगे।
शीतकालीन सत्र के दौरान विधायकों द्वारा कुल 628 प्रश्न लगाए गए हैं, जिनके जवाब संबंधित मंत्रियों को देने होंगे। सत्र का एक प्रमुख एजेंडा धर्मांतरण से जुड़ा मुद्दा भी रहेगा। जानकारी के अनुसार सरकार इस दौरान धर्मांतरण से संबंधित संशोधन विधेयक पेश कर सकती है।
पीएम सूर्यघर योजना से ऊर्जा आत्मनिर्भरता को नई मजबूती – मुख्यमंत्री साय
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस (14 दिसंबर) के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऊर्जा संरक्षण सतत विकास, पर्यावरण संतुलन और भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अनिवार्य है। ऊर्जा का विवेकपूर्ण, जिम्मेदार और कुशल उपयोग न केवल प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में सहायक है, बल्कि जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौती से निपटने का भी प्रभावी माध्यम है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा संचालित पीएम सूर्यघर योजना स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा को जन-जन तक पहुँचाने की एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना से घरेलू स्तर पर सौर ऊर्जा को प्रोत्साहन मिल रहा है, जिससे बिजली व्यय में कमी के साथ-साथ ऊर्जा आत्मनिर्भरता को भी मजबूती मिल रही है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे ऊर्जा बचत को अपनी दैनिक जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाएं, ऊर्जा-सक्षम उपकरणों का अधिकाधिक उपयोग करें और छोटे-छोटे सामूहिक प्रयासों के माध्यम से छत्तीसगढ़ को हरित, स्वच्छ और विकसित राज्य बनाने में सक्रिय योगदान दें।
दीक्षांत समारोह जीवन में नई जिम्मेदारियों के निर्वहन की शुरुआतः उच्च शिक्षा मंत्री
रायपुर। भारती विश्वविद्यालय, दुर्ग के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई, जब विश्वविद्यालय परिसर में प्रथम दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। दीक्षांत समारोह में विभिन्न विषयों के 86 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। इसके साथ ही उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करने वाले 9 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक तथा 146 विद्यार्थियों को स्नातक एवं स्नातकोत्तर डिग्रियां प्रदान की गईं।
समारोह को संबोधित करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि दीक्षांत केवल डिग्री प्राप्ति का अवसर नहीं, बल्कि जीवन की नई जिम्मेदारियों की शुरुआत है। अर्जित ज्ञान का उपयोग समाज के विकास और राष्ट्र निर्माण में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी नवाचार की सदी है और शिक्षा को जीवन निर्माण का सशक्त माध्यम बनाना होगा। विश्वविद्यालय द्वारा ज्ञान, संस्कार और नवाचार का जो प्रसार किया जा रहा है, वह प्रदेश और देश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने प्राध्यापकों से आह्वान किया कि वे विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण की भावना का संचार करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन–2047 का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि श्री वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन कर दीक्षांत समारोह का शुभारंभ किया तथा अपने करकमलों से शोधार्थियों और विद्यार्थियों को उपाधियां, स्वर्ण पदक एवं डिग्रियां प्रदान कीं। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की वार्षिक पत्रिका का विमोचन भी किया गया। समारोह को छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय नियामक आयोग के अध्यक्ष डी.के. गोयल ने भी संबोधित किया। वहीं, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका द्वारा भेजे गए संदेश का वाचन विश्वविद्यालय की डायरेक्टर शालिनी चंद्राकर ने किया।
रिसोर्ट में बड़ा हादसा, खाना खा रहे लोगों पर भरभराकर गिरा फॉल सीलिंग
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ एक बड़ा हादसा हो गया। VIP रोड स्थित रजवाड़ा रिसॉर्ट के रेस्तरां की भारी-भरकम फॉल सीलिंग अचानक खाना खा रहे लोगों पर गिर गई। इस हादसे में कई लोगों को गंभीर चोटें आई है। घटना के बाद रिसॉर्ट में चीख-पुकार मच गई। घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया। पूरा मामला माना थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, घटना के समय रेस्तरां में 25 से अधिक लोग मौजूद थे। बताया जा रहा है कि जिस हॉल में रेस्तरां संचालित हो रहा था, वह निर्माणाधीन था। सजावटी डिजाइन और भारी लाइटिंग के कारण टूटी हुई फॉल सीलिंग काफी वजनी है। हादसे के बाद प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।
513 नए 4G टावरों से शिक्षा, स्वास्थ्य और वित्तीय समावेशन को मिलेगा बल : मुख्यमंत्री साय
कोयला क्षेत्रों में ‘जस्ट ट्रांज़िशन’ पर विस्तृत चर्चा…. राज्य में नवीकरणीय ऊर्जा विस्तार के लिए ठोस कदमों पर बल
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में अंतरराष्ट्रीय संस्था इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ सस्टेनेबल डेवलपमेंट (IISD) और स्वनिति इनिशिएटिव के शोधकर्ताओं ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनकी विस्तृत अध्ययन रिपोर्ट “मैपिंग इंडियाज स्टेट लेवल एनर्जी ट्रांज़िशन: छत्तीसगढ़” का विमोचन किया।
मुख्यमंत्री साय ने शोधकर्ताओं के साथ राज्य में नवीकरणीय ऊर्जा के प्रसार, ऊर्जा सुरक्षा, और सतत विकास की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार की रणनीतियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सौर ऊर्जा, हरित हाइड्रोजन और ऊर्जा दक्षता संबंधी नवाचारों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है।
शोधकर्ताओं ने मुख्यमंत्री साय को भारत के 52 कोयला उत्पादक जिलों की ‘एनर्जी ट्रांज़िशन वल्नरेबिलिटी’ पर आधारित एक व्यापक इंडेक्स प्रस्तुत किया, जिसमें यह दर्शाया गया कि पारंपरिक कोयला आधारित क्षेत्रों में ‘जस्ट ट्रांज़िशन’—अर्थात् आर्थिक, सामाजिक और पर्यावरणीय रूप से न्यायपूर्ण बदलाव—कितना आवश्यक है। शोधकर्ताओं ने बताया कि यह इंडेक्स पुराने कोयला क्षेत्रों में भविष्य की चुनौतियों, रोजगार संरचना, और वैकल्पिक आजीविका के अवसरों का महत्वपूर्ण संकेतक है।