दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की 14 पैसेंजर ट्रेनों हुई नियमित... अब नहीं कटेगी यात्रियों की जेब
रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने छोटे स्टेशनों पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। यहां से चलने वाली 14 पैसेंजर ट्रेनों को नियमित कर दिया है। इससे यात्रियों को अब यात्रा के लिए अतिरिक्त किराया नहीं देना पड़ेगा। कोरोना के बाद से इन ट्रेनों को उनके नंबर के आगे जीरो लगाकर स्पेशल बनाकर चलाया जा रहा था, जिसके चलते यात्रियों को अधिक खर्च उठाना पड़ रहा था। इस फैसले के बाद हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी।
साल 2020 में कोरोना के कारण देशभर में सभी ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया था। हालात में सुधार के बाद से SECR की 14 ट्रेनें स्पेशल चलाई जा रही थीं. इन ट्रेनों में ज्यादा किराया वसूलने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
इन 14 ट्रेनों को नियमित किए जाने से खासकर छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों के यात्री राहत महसूस करेंगे। अब उन्हें यात्रा के लिए ज्यादा किराया नहीं चुकाना पड़ेगा. रेलवे के इस कदम से आवागमन सुगम होगा और अधिक यात्रियों को किफायती सेवा उपलब्ध होगी। SECR के इस फैसले की यात्रियों और जनप्रतिनिधियों ने सराहना की है।
इन ट्रेनों को किया गया नियमित
61617 कटनी- चिरमिरी मेमू
51710 मंडला-नैनपुर पैसेंजर
61602 चिरमिरी- कटनी मेमू
51711 नैनपुर-मंडला पैसेंजर
51703 जबलपुर- नैनपुर पैसेंजर
51712 मंडला-नैनपुर पैसेंजर
51704 नैनपुर- जबलपुर पैसेंजर
51707 जबलपुर- गोंदिया पैसेंजर
51705 जबलपुर- नैनपुर पैसेंजर
51708 गोंदिया- जबलपुर पैसेंजर
51706 नैनपुर- जबलपुर पैसेंजर
51755 चिरमिरी- अनूपपुर पैसेंजर
51709 नैनपुर-मंडला पैसेंजर
51756 अनूपपुर- चिरमिरी पैसेंजर