शताब्दी पांडे सहकार भारती की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पुनःसम्मिलित
रायपुर। अमृतसर में आयोजित सहकार भारती के 8वें राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन 8 दिसंबर को छत्तीसगढ़ से महिला प्रतिनिधि के रूप में शताब्दी सुबोध पांडे को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पुनःसम्मिलित किया गया है। जिसकी घोषणा आज के द्वितीय सत्र में नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उदय वासुदेव जोशी ने की। शताब्दी पांडे को मिले इस दायित्व को लेकर महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले और कार्यकारिणी ने उन्हें अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।
बतादें कि शताब्दी को लगातार चौथी बार राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सम्मिलित किया गया है। पूर्व में आप सहकार भारती की राष्ट्रीय सचिव, राष्ट्रीय स्वयं सहायता समूह सह प्रमुख,राष्ट्रीय महिला प्रमुख, राष्ट्रीय महिला सहकारिता प्रमुख के दायित्व में रह चुकी हैं। लगातार विगत 1993 से सहकारिता के क्षेत्र में आप कार्य कर रही है। वर्तमान में छत्तीसगढ़ बहुउद्देशीय सहकारी समिति की अध्यक्ष है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य में छत्तीसगढ़ से अन्य प्रतिनिधियों में बेलचंदन और वेदराम वर्मा को लिया गया है।