छत्तीसगढ़

टीबी मुक्त भारत जागरूकता के लिए क्रिकेट मैच... मंत्री तोखन साहू ने की बैटिंग

 रायपुर। 15 दिसंबर को मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम, नई दिल्ली में टीबी मुक्त भारत जागरूकता के लिए क्रिकेट मैच का आयोजन किया। जिसमें राज्यसभा चेयरमैन XI और लोकसभा स्पीकर XI के बीच मुकाबला हुआ।

ट्यूबरक्लोसिस (टीबी) भारत में एक गंभीर स्वास्थ्य संकट बनता जा रहा है. ऐसे में टीबी के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए सभी राजनीतिक दलों के सांसद  एक दोस्ताना क्रिकेट मैच खेलें। लोकसभा स्पीकर XI  टीम की अगुआई अनुराग सिंह ठाकुर ने किया ,जबकि राज्यसभा स्पीकर XI की कप्तानी किरेन रिजिजू ने किया। 20-20 क्रिकेट मैच मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में हुआ। केन्द्रीय राज्यमंत्री एवं बिलासपुर सांसद तोखन साहू ने राज्यसभा स्पीकर XI की ओर से मैच खेला।

मैंच के उपरांत साहू ने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान में योगदान देने की दिशा में सार्थक पहल है। प्रधानमंत्री मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र से प्रेरित होकर, हम में से हर कोई इस मुहिम में शामिल होकर 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने के लिए जन आंदोलन में  अपना सहभागिता सुनिश्चित करना चाहिए।