सद्भावना दिवस एवं स्वच्छता अभियान पर मंत्री टंकराम ने लगाई दौड़
रायपुर | भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है | इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से जिले में सद्भावना दौड़ एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा शामिल हुए | मंत्री टंकराम वर्मा सद्भावना दौड़ के साथ साफ-सफाई के प्रति जागरूकता लाने सफाई अभियान में हिस्सा लिया | इस अवसर पर अटलबिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की | कार्यक्रम में कलेक्टर दीपक सोनी सहित प्रशासनिक अधिकारी जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में युवा व बच्चे शामिल हुए और शपथ भी लिया | इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दीं, वही राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने हरे कृष्ण, हरे राम का भजन गाया।