तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवारों को लिया चपेट में... तीन की मौत
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में बीती रात सड़क हादसा हो गया। जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा कसडोल थाना क्षेत्र के कलमीडीह गांव में हुआ, जहां तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार तीन युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर कसडोल पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर तीनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रवाना कर आगे की कार्रवाई में जुट हुई है।
जानकारी के मुताबिक, तीनों युवक महराजी अर्जुन गांव के निवासी हैं. वे नए साल के मौके पर तुरतुरिया गए हुए थे, वहां से एक ही बाइक पर सवार होकर वे गांव लौट रहे थे। इसी दौरान रात लगभग 12 बजे यह भीषण हादसा हो गया, जिसमें तीनों की दर्दनाक मौत हो गई। फिलहाल मामले में पुलिस की जांच जारी है।