विष्णुदेव कैबिनेट का अहम फैसला... बर्खास्त सहायक शिक्षकों का होगा समायोजन
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक चल रही है। कैबिनेट की बैठक से एक बड़ी खबर आ रही है। बर्खास्त सहायक शिक्षकों के समायोजन को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है।
आज विष्णुदेव साय कैबिनेट की अहम बैठक हुई, जिसमें 2621 सहायक शिक्षकों के समायोजन का फैसला ले लिया गया है। इन सभी शिक्षकों का सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के पद पर समायोजन होगा।
सीधी भर्ती 2023 में सेवा समाप्त 2621 बी.एड. अर्हताधारी सहायक शिक्षकों का सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के पद पर समायोजन। pic.twitter.com/meMg5ISHg6
— OP Choudhary (@OPChoudhary_Ind) April 30, 2025