मुख्यमंत्री भूपेश ने भिलाई निवास में... 9 कन्या भोज का किया आयोजन... पारंपरिक परिधान पहन माताओं के पखारे पैर

अपने निवास में 9 कन्याओं के भोज आयोजन के दौरान मुख्यमंत्री ने पारंपरिक परिधान धोती व कुर्ता पहना हुआ था। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी भी थीं। दोनों ने पहले तो माता स्वरूप में मुख्यमंत्री निवास पहुंची कन्याओं के पैर पखारे, उसके बाद सभी कन्याओं का विधान से पूजन किया और उन्हें चुनरी पहनाई। जिसके बाद भोजन परोसा गया और फिर सभी माताओं को उपहार देकर विदा किया गया।