युवक की संदिग्ध मौत, जंगल के पास मिला शव….जांच में जुटी पुलिस
2025-07-13 10:10 AM
79
बिलासपुर – सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के नयापारा इलाके में एक युवक का शव जंगल के पास संदिग्ध हालत में बरामद किया गया है। मामला रहस्यमय होने के चलते पुलिस ने जांच तेज कर दी है।
घटना 12 जुलाई की है, जब नयापारा स्थित जंगल के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 27 वर्षीय कैलाश ध्रुव के रूप में हुई है, जो नयापारा का ही रहने वाला था।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कैलाश 11 जुलाई की रात अपने कुछ साथियों के साथ घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। अगली सुबह उसका शव जंगल में मिला।सूचना पर सिरगिट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में सघन सर्चिंग की गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, कुछ संदिग्ध युवकों को चिन्हित कर पूछताछ की जा रही है।
फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। सिरगिट्टी पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।