छत्तीसगढ़

खेतों में झूलते बिजली के तार से किसान परेशान

सक्ती।  मालखरौदा तहसील क्षेत्र के सारसडोल गांव में सब स्टेशन बनाया जा रहा है,जहां पोल ठेकादर की घोर लापरवाही सामने आई है,खेतों में होकर जा रही लाइन काफी नीचे कर दिया गया है जिसके कारण किसानों को खेती का कार्य करने में परेशानी हो रही है।इसके लिए किसानों ने कई बार विभाग के अधिकारियों को तारों को ऊंचा करने के लिए शिकायत की है। उसके बावजूद विद्युत विभाग की ओर से अभी कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

इसे लेकर किसानों में रोष व्याप्त है। किसान संतोष चंद्रा, रामकुमार चंद्रा ने बताया कि उसके खेत से बिजली की लाइन गुजर रही है। इसके तार जमीन से मात्र लगभग 5 फीट की ऊंचाई पर झूल रही हैं।साथ ही ठेकदार तार की खिंचाई ठीक से किया भी नहीं जिसे कभी भी तार एक दूसरे जुड़ सकता है जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है जिसके वजह से अपने खेतों में काम नहीं कर पा रहे हैं। झूलते तारों से और साट सर्किट होने का हमेशा डर बना रहता है