चूहे पी गए लाखों रुपए का डेक्सट्रोज बोटल,,गरीबों के स्वास्थ्य से खिलवाड़
2025-08-31 10:15 AM
58
सक्ती । चूहे पी गए लाखों रुपए का डेक्सट्रोज बोटल गरीबों के स्वास्थ्य से खिलवाड़,,समय पर वितरित नहीं करने से बेकार हुए लाखों के दवा करोड़ों की दवाइयां कचरे में सक्ती जिला अस्पताल में GSM (ग्रामीण स्वास्थय मिशन) योजना के तहत आई थी, इन दवाइयों की सप्लाई जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों तक पहुंचाना था,
लेकिन सीएमएचओ की लापरवाही से सब बर्बाद हो गया है, समय पर वितरण नही होने से दवाइयां एक्सपायर हो गई हैं, कुछ दवाइयां रख-रखाव की कमी से खराब हो गई हैं नमी एवं चूहों ने लाखों की दवाई का नुकसान किया है, जिसके चलते गरीब मरीजों तक यह मुफ्त दवा नहीं पहुंच पाई है। जाहिर से बात चाहते फर्म को फायदा पहुंचाने के लिए यह खरीदी की गई होगी, सरकारी पैसे का नुकसान किया गया है।