तैयार हो रहा जांजगीर मेडिकल कॉलेज: शासन ने की डीन की नियुक्ति,अस्थायी संचालन के लिए लाइवलीहुड कॉलेज भवन व जिला चिकित्सालय का हो रहा उन्नयन
जिले में स्थायी मेडिकल कॉलेज परिसर के निर्माण की दिशा में भी कार्य तेजी से प्रगति पर है। ग्राम कुटरा में मेडिकल कॉलेज भवन का निर्माण कार्य निरंतर जारी है, जिसके लिए शासन द्वारा लगभग 357 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। साथ ही, अस्थायी मेडिकल कॉलेज के सुचारू संचालन हेतु आवश्यक अधोसंरचना उन्नयन कार्यों के लिए जिला खनिज न्यास मद से भी वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
कलेक्टर जन्मेजय महोबे द्वारा निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है तथा निर्देश दिए गए हैं कि निर्माण कार्य सभी निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप ही पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा है कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा, ताकि भविष्य में जिले को एक सुदृढ़ एवं उच्च स्तरीय चिकित्सा संस्थान प्राप्त हो सके।जिले के नागरिकों को बेहतर एवं उन्नत स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी।