नक्सलगढ़ में फिर नक्सलियों का उत्पात... निर्माण कार्य में लगे 5 वाहनों को किया आग के हवाले
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर नक्सलियों ने उत्पात मचाया। यहां निर्माण कार्य में लगे 5 वाहनों को आग के हवाले कर दिया है। वहीं काम कर रहे मजदूरों को भी काम न करने की धमकी दी है। वारदात के बाद नक्सली जंगल की तरफ लौट गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स सर्च ऑपरेशन चला रही है। मामला भामरागढ़ थाना क्षेत्र का है।