महाराष्ट्र मंडळ बिलासपुर ने जरूरतमंदों के लिए दान किए गर्म कपड़े
रायपुर। घर में रखे हुए नये, पुराने एवं अतिरिक्त गर्म कपड़े इस ठिठुरती ठंड में किसी के काम आ सकते हैं। रेलवे महाराष्ट्र मंडळ बिलासपुर ने दैनिक भास्कर की गर्म वस्त्र दान की मुहिम को अपनी भी मुहिम बनाते हुए बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
रेलवे महाराष्ट् मंडल के आह्वान पर मराठी समाज के सदस्यों ने गर्म कपड़े का दान किया। जिसे एकत्रित कर रेलवे महाराष्ट्र मंडल के पदाधिकारीयों ने दैनिक भास्कर के कार्यालय में जमा कराया। जहां विभिन्न एनजीओ एवं समाज सेवी संस्थाओ द्वारा शहर के विभिन्न मोहल्लो में निवासरत जरूरतमंद लोगों को इन कपड़ो का वितरण किया जाएगा। रेल्वे महाराष्ट्र मंडल सदैव ही जन उपयोगी कार्यों में सम्मिलित रहा है। इस मुहिम में समाज के सभी सदस्यों द्वारा प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सहयोग दिया गया।