छत्तीसगढ़

पटरी से उतरा ट्रेन का इंजन... कोई जनहानि नहीं लेकिन अंतागढ़-दुर्ग पैसेंजर के मुसाफिर हुए परेशान

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दल्लीराजहरा रेलवे स्टेशन के पास 13 जनवरी की देर रात एक मालगाड़ी की इंजन पटरी से उतर गया। हादसे से कोई जनहानि नहीं हुई है। लेकिन यातायात प्रभावित होने की वजह से यात्रियों को अच्छी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों का दल घटना स्थल पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया। जिसके बाद यातायात बहाल करने के लिए सुधार कार्य शुरू कर दिया गया।

रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार मालगाड़ी ले जाने वाली इंजन पटरी से उतर गया। इससे ट्रेक क्रमांक 1-2-3 प्रभावित रहा। इंजन के डिरेल होने से आज सुबह अंतागढ़ से दुर्ग जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हादसा कल देर रात करीब 1 बजे हुआ। दरअसल, पैसेंजर ट्रेन प्लेटफार्म में न रुककर ट्रेक क्रमांक 4 में रुकी, जिसके कारण यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने के लिए ट्रेक 4 में जाना पड़ा। हालांकि हादसे का कारण अभी तक स्पस्ट नहीं हो पाया है। इसकी जांच की जा रही है।