छत्तीसगढ़

बिलासपुर में भूकंप के झटके… 3.1 की तीव्रता से आया भूकंप

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। 14 जनवरी की दोपहर 2:18 बजे रिक्टर स्केल पर 3.1 की तीव्रता वाला भूकंप आया। इसकी जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की ओर से दी गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक दोपहर 12.55 से 1 बजे के बीच गौरेला-पेंड्रा मरवाही समेत मध्य प्रदेश के अमरकंटक और अनूपपुर जिले की सीमा से लगे गांवों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। 

 

रविवार की दोपहर जब भूकंप के झटके महसूस हुए तो लोग सन्न रह गए और घरों से बाहर आने लगे। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का केंद्र छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से महज 152 किलोमीटर दूर और  इंडस्ट्रीयल सिटी भिलाई भी भूकंप के केंद्र से महज 169 किलोमीटर दूर था। रविवार के दिन ही भारत के किसी राज्य में ये दूसरा भूकंप था। छत्तीसगढ़ से चंद मिनटों पहले लेह लद्दाख में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। लेह में दोपहर 1 बजकर 49 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता भी 3.1 ही मापी गई थी।