दिव्य महाराष्ट्र मंडल

संगीतमय हनुमान चालीसा और रामरक्षा स्तोत्र का पाठ

- महाराष्ट्र मंडल के महिला केंद्रों में किया गया पाठ

- सियान गुड़ी में बुजुर्गों ने उत्साह के साथ किया पाठ

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल में हर शनिवार होने वाला हनुमान चालीसा और रामरक्षा स्तोत्र का पाठ इस शनिवार कुछ केंद्रों में सस्वर और संगीतमय पाठ किया गया। इस बार वल्लभ नगर केंद्र की महिलाओं ने हारमोनियम और ढोलक के साथ हनुमान चालीसा पाठ किया गाया। वहीं बूढ़ापारा केंद्र और सियान गुड़ी में भी पाठ किया गया।

आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि वल्लभ नगर केंद्र की महिलाओं ने इस बार संगीतमय हनुमान चालीसा और रामरक्षा स्तोत्र का पाठ किया। यह आयोजन केंद्र की वरिष्ठ सदस्या अपर्णा देशमुख के घर पर किया गया। इस दौरान शुभदा अगस्ती, अपर्णा देशमुख, वंदना पाटिल,  मानसी विठाळकर, शुभांगी आपटे, अपर्णा पेंडसे, सुवर्णा कस्तुरे, विजया चौधरी, अपर्णा आठले, माधुरी गाडगीळ और सीमा तिघा उपस्थित थीं।

आस्था काले ने आगे बताया कि इसी तरह बूढ़ापारा केंद्र की महिलाओं ने बूढ़ापारा स्थित हनुमान मंदिर में पाठ किया। इस दौरान अपर्णा मोघे, अर्चना पराड़कर, अनघा करकशे, माला करकशे,  सुनीता साठे, जयश्री केलकर, सविता मोघे, दमयंती  देशपांडे, रीता लोखंडे, अर्चना मोघे, सुचिता काले, आस्था काले, डॉ सुहासिनी पट्टलवार, शिवानी पट्टलवार, गीता दलाल, दीपाली बर्वे और अंजलि नलगुंडवार  उपस्थित थीं।

आस्था काले ने आगे बताया कि इस बार पहली बार इस क्रम में सियान गुड़ी के बुजुर्ग भी शामिल हुए। समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित सियान गुड़ी में बुजुर्ग डॉ ओपी.सोनी, लखन लाल साहू, केके पाठक, विष्णु कुमार मिश्रा, सियान गुड़ी प्रबंधक मनीष देसाई और रमा नाहरगढ़कर भी शामिल हुई।