अयोध्या-धाम में सेवा के लिए छत्तीसगढ़ से रवाना हो रहा है रामसेवकों का दल
रायपुर। अयोध्या-धाम में सेवा के लिए छत्तीसगढ़ से रामसेवकों का दल रवाना हो रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अभी थोड़ी देरबाद रायपुर स्थित राम मंदिर में रामसेवकों के दल के वाहन को हरी झंडी दिखाएंगे।
दल के 60 रामसेवक अयोध्या में 60 दिन ठहरकर करेंगे सेवा। इस दौरान वे रामभक्तों के भोजन-पानी का प्रबंध करेंगे। बसना विधायक संपत अग्रवाल ने रामलला के ननिहाल से सेवा भेजने रामसेवकों को एकजुट किया है।