छत्तीसगढ़

भिलाई में बड़ा हादसा... घर में लगी भीषण आग... बुजुर्ग दंपती की मौत

रायपुर। भिलाई हाउसिंग बोर्ड स्थित फौजी नगर के एक घर में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई। आग लगते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जिस घर में आग लगी थी उसमें बुजुर्ग दंपती की मौत हो गई है। माना जा रहा है कि आग में धुएं से बुजुर्ग दंपती दम घुट गया जिससे उनकी मौत हो गई।

घर में आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। घंटों चली कड़ी मशक्‍कत के बाद आखिर आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस द्वारा शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जामुल थाना टीआई से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना आज सुबह छह बजे के आसपास की है। भभकती आग की लपटों से घर में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। बुजुर्ग दंपती की मौत दम घुटने की वजह से हुई है। पति-पत्नी का नाम चेरियन वर्गीज (68) और जाली वर्गीज (65) बताया जा रहा है।