कवर्धा जिला पंचायत सीईओ के सुरक्षा गार्ड ने खुद को मारी गोली... मौत
रायपुर। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिला पंचायत सीईओ के सुरक्षाकर्मी ने अपने सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना पर फारेंसिक टीम जांच के लिए पहुंच गई है।
बता दें कि कवर्धा जिला पंचायत सीईओ के रूप में संदीप अग्रवाल पदस्थ हैं। उनकी सुरक्षा के लिए छठवीं बटालियन के जवान कृष्ण कुमार साहू की तैनाती थी। बुधवार की रात भी वह ड्यूटी पर तैनात था। जबकि सुबह किसी तरह की हलचल नहीं होने पर कर्मचारियों ने जाकर देखा तो पता चला कि सुरक्षाकर्मी अपने बिस्तर पर पड़ा था. मौके का हाल देखने से स्पष्ट हो रहा था कि जवान ने खुद को गोली मारी है।
पूरे मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है।आपको बता दें कि मृत जवान बिलासपुर जिले के सीपत का रहने वाला था। वहीं उसकी पोस्टिंग छठवीं बटालियन में थी, जहां से उसकी ड्यूटी जिला पंचायत सीईओ के सुरक्षाकर्मी के रूप में लगाई गई थी। वह पिछले एक साल से यह ड्यूटी कर रहा था।